कार्बन और उसके यौगिक-(रसायन विज्ञान)

Total Questions: 50

41. सोडा वाटर जैसे वातित पेय में विलेप के रूप में कौन सी गैस होती है? [RRB NTPC CBT-I (07/03/2021) Morning]

Correct Answer: (a) कार्बन डाइऑक्साइड
Solution:कार्बन डाइऑक्साइड यह गंधहीन, रंगहीन और दबाव में जल में घुलनशील है। कुछ गैस से भरा हुआ पेय पेप्सी, कोक, फैटा। गैसों की सूची और उनके उपयोग ऑक्सीजन (चिकित्सा उपयोग, वेल्डिंग), हीलियम (गुब्बारे, चिकित्सा उपकरण), एसिटिलीन (वेल्डिंग). नाइट्रस ऑक्साइड (हंसाने वाली गैस, एनेस्थीसिया), फ्रीऑन (एयर कंडीशनर, रेफ्रिजरेटर)।

42. सिनगैस मुख्य रूप से का मिश्रण है। [RRB NTPC CBT-1 (09/03/2021) Evening]

Correct Answer: (c) कार्बन मोनोऑक्साइड और हाइड्रोजन
Solution:कार्बन मोनोऑक्साइड और हाइड्रोजन। उपयोग हाइड्रोजन के स्रोत के साथ-साथ ईंधन के रूप में, लौह अयस्क को सीधे स्पंज आयरन में परिवर्तित कर देता है, हेबर प्रक्रिया में वायुमंडलीय नाइट्रोजन (N₂) को हाइ‌ड्रोजन (H₂) के साथ अभिक्रिया करके अमोनिया (NH₃) बनाता है, जिसका उपयोग उर्वरक के रूप में किया जाता है।

43. एक सुक्रोज अणु में_____परमाणु होते हैं। कार्बन [RRB NTPC CBT-I (15/03/2021) Morning]

Correct Answer: (d) 12
Solution:12 । सुक्रोज (C₁₂H₂₂O₁₁) - एक सुकोज अणु में 22 हाइड्रोजन परमाणु और 11 ऑक्सीजन परमाणु होते हैं। यह एक प्रकार की शर्करा है जिसे आमतौर पर टेबल शर्करा या गन्ना शर्करा के रूप में जाना जाता है। यह दो मोनोसेकेराइड, ग्लूकोज और फ्रुक्टोज से बना एक डिसेकराइड है, जो एक ग्लाइकोसिडिक बंध द्वारा एक साथ जुड़ा हुआ है।

44. निम्नलिखित में से कौन पृथ्वी पर सबसे कठोरतम पदार्थ है? [RRB JE 22/05/2019 (Afternoon)]

Correct Answer: (c) कार्बाइन
Solution:कार्बाइन (रैखिक एसिटाइलीनिक कार्बन) एक अनंत लंबी कार्बन श्रृंखला। इसे कार्बन का एक आयामी अपररूप माना जाता है। इसकी वैकल्पिक एकल और ट्रिपल बांड के साथ रासायनिक संरचना: (C=C-) है। अनुमान लगाया गया है कि इसकी तन्य शक्ति ग्राफीन सहित किसी भी अन्य ज्ञात पदार्थ से काफी अधिक है। अन्य सबसे प्रबल पदार्थ हीरा, ग्राफीन, ऑस्मियम, वैनेडियम, लुटेटियम आदि।

45. निम्नलिखित में से कौन सा अब तक ज्ञात कठोरतम पदार्थ है? [RRB JE 28/05/2019 (Morning)]

Correct Answer: (b) हीरा
Solution:हीरा प्राकृतिक रूप से पाया जाने वाला खनिज पदार्थ है जो कार्बन से बना होता है। प्रत्येक कार्बन परमाणु चार अन्य कार्बन परमाणुओं से घिरा होता है जो सभी से मजबूत सहसंयोजक बंधों द्वारा जुड़ा रहता है।

46. कार्बन यौगिकों के लिए निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है? [RRB JE 29/05/2019 (Evening)]

Correct Answer: (d) दोनों ही विद्युत के कुचालक हैं और उनके अणुओं के बिच प्रबल आकर्षण बल नहीं
Solution:ग्रेफाइट (जो कार्बन का अपरूप है और यह बिजली का अच्छा सुचालक है) को छोड़कर कार्बन विद्युत का कुचालक है और इसके अणुओं के बीच प्रबल आकर्षण बल नहीं होता है। हीरे के नाम से ज्ञात कार्बन के एलोट्रोपिक रूप का अपवाद भी माना जा सकता है जो प्रकृति का सबसे कठोर पदार्थ है।

47. अपने सभी अपररूपों में से, कार्बन ऑक्सीजन उपस्थिति में जलकर ____उत्पन्न करता है। [RRB JE 30/05/2019 (Evening)]

Correct Answer: (b) कार्बन डाईऑक्साइड
Solution:कार्बन डाईऑक्साइड। उदाहरण : -C (कार्बन) + O₂ (ऑक्सीजन) CO2 (कार्बन डाइऑक्साइड) + ऊष्मा और प्रकाश। शुद्ध कार्बन के अपररूपों में हीरा, ग्रेफाइट और फुलरीन (C-60) शामिल हैं। लकड़ी, कोयला, प्रोपेन और प्राकृतिक गैस जैसे ईंधन के अपूर्ण दहन से कार्बन मोनोऑक्साइड गैस उत्पन्न होता है। सल्फर डाइऑक्साइड (SO₂) सल्फर और ऑक्सीजन से बना एक गैसीय प्रदूषक है।

48. कार्बन के वाह्य कोश में कितने इलेक्ट्रॉन होते हैं? [RRB JE 02/06/2019 (Afternoon)]

Correct Answer: (b) 4
Solution:4 । कार्बन (C): परमाणु क्रमांक-6, समूह- 14, आवर्त- 2, इलेक्ट्रॉनिक विन्यास- (2, 4), कार्बन की संयोजकता 4 है।

49. निम्नलिखित में से कौन सा कौन सा पृथ्वी पर पाया जाने वाला सबसे हल्का पदार्थ है? [RRB JE 28/06/2019 (Evening)]

Correct Answer: (a) एरोग्रेफीन
Solution:एरोग्रेफीनः घनत्व 160g /m³) एरोग्रेफाइटः यह एक सिंथेटिक ट्यूबलर कार्बन का एक छिद्रपूर्ण इंटरकनेक्टेड नेटवर्क होता है। घनत्व - 180g /m³) । कार्बाइनः यह एक रैखिक एसिटाइलेनिक कार्बन अपररूप है। हीराः यह ज्ञात सबसे कठोर प्राकृतिक पदार्थ है। घनत्व ऑस्मियमः उच्चतम 3.51g /cm³ I घनत्व वाला तत्व (22.59g/cm³)

50. एक सहसंयोजक अणु______नहीं है। [RRB JE 28/06/2019 (Evening)]

Correct Answer: (d)
Solution:सहसंयोजक बंध (आणविक बंध) एक रासायनिक बंध है जिसमें परमाणुओं के बीच इलेक्ट्रॉन युग्म बनाने के लिए इलेक्ट्रॉनों का आदान-प्रदान किया जाता है। इस प्रकार के आबंध में भाग लेने वाले इलेक्ट्रॉनों के पुग्म को साझा युग्म या आबंध युग्म कहा जाता है। सहसंयोजक बंधों के उदाहरण हाइड्रोजन (H₂), ऑक्सीजन (O₂),नाइट्रोजन (N₂), जल (H₂O), मीथेन (CH₄)। CaO आयनिक बंध (इलेक्ट्रॉनों का स्थानांतरण) का एक उदाहरण है।