कृषि एवं पशुपालन (आर्थिक भूगोल) (Part-I)

Total Questions: 49

1. विश्व में गन्ने का सबसे बड़ा उत्पादक है- [U.P.P.C.S. (Mains) 2008]

Correct Answer: (a) ब्राजील
Solution:प्रश्नकाल में ब्राजील विश्व में गन्ने का सबसे बड़ा उत्पादक था। FAO के वर्ष 2022 के आंकड़ों के अनुसार, गन्ने के शीर्ष उत्पादक देश इस प्रकार हैं- 1. ब्राजील, 2. भारत, 3. चीन, 4. थाईलैंड, 5. पाकिस्तान ।

2. निम्नलिखित देशों में से कौन एक विश्व में गन्ने का द्वितीय वृहत्तम उत्पादक है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2016]

Correct Answer: (c) भारत
Solution:प्रश्नकाल में ब्राजील विश्व में गन्ने का सबसे बड़ा उत्पादक था। FAO के वर्ष 2022 के आंकड़ों के अनुसार, गन्ने के शीर्ष उत्पादक देश इस प्रकार हैं- 1. ब्राजील, 2. भारत, 3. चीन, 4. थाईलैंड, 5. पाकिस्तान ।

3. विश्व में चुकंदर के दो सबसे बड़े उत्पादक हैं- [U.P.P.C.S. (Mains) 2010]

Correct Answer: (b) फ्रांस एवं रूस
Solution:FAO के वर्ष 2010 के आंकड़ों के अनुसार, फ्रांस और संयुक्त राज्य अमेरिका तथा वर्ष 2011 के आंकड़ों के अनुसार, रूस एवं फ्रांस विश्व में चुकंदर के दो शीर्ष उत्पादक देश थे। वर्ष 2022 के आंकड़ों के अनुसार, विश्व में चुकंदर के दो सबसे बड़े उत्पादक देश क्रमशः रूस और फ्रांस हैं।

4. निम्नलिखित देशों में से कौन एकमात्र चुकंदर से चीनी तैयार करता है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2013]

Correct Answer: (b) यूक्रेन
Solution:यूक्रेन में लगभग संपूर्ण चीनी चुकंदर से तैयार की जाती है।

5. विश्व में सबसे अधिक कपास का उत्पादन कहां होता है? [Jharkhand P.C.S. (Pre) 2003]

Correct Answer: (c) अमेरिका
Solution:प्रश्नकाल के दौरान विश्व में सबसे अधिक कपास का उत्पादन चीन के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका में होता था। विकल्प में चीन के न होने कारण निकटतम उत्तर विकल्प (c) है। FAO के वर्ष 2021 के आंकड़ों के अनुसार, कपास (Cotton lint) के शीर्ष उत्पादक देश इस प्रकार हैं- 1. भारत, 2. चीन, 3. संयुक्त राज्य अमेरिका, 4. ब्राजील एवं 5. पाकिस्तान। वर्ष 2021 के आंकड़ों के अनुसार, कपास (Cotton seed) के शीर्ष उत्पादक देश इस प्रकार हैं- 1. भारत, 2. चीन, 3. संयुक्त राज्य अमेरिका।

6. निम्नलिखित देशों में से किसमें कपास का प्रति हेक्टेयर उत्पादन (2014) विश्व में सर्वाधिक है? [U.P. Lower Sub. (Pre) 2015]

Correct Answer: (d) ऑस्ट्रेलिया
Solution:प्रश्नकाल के दौरान विश्व में कपास के प्रति हेक्टेयर उत्पादन (उत्पादकता) में प्रथम स्थान ऑस्ट्रेलिया का है। FAO के वर्ष 2022 के आंकड़ों के अनुसार, विश्व में कपास (बीज) की सर्वाधिक उत्पादकता वाले शीर्ष तीन देश क्रमशः इस प्रकार हैं चीन (60406hg/ha), ऑस्ट्रेलिया (51034 hg/ha) तथा तुर्किए (47974 hg/ha)l

7. निम्नलिखित देशों में से प्रति एकड़ कपास उत्पादन उच्चतम है- [U.P.P.C.S. (Mains) 2013]

Correct Answer: (b) चीन में
Solution:प्रश्नकाल में दिए गए विकल्पों में चीन में प्रति एकड़ कपास उत्पादन उच्चतम था। FAO के वर्ष 2022 के आंकड़ों के अनुसार, विश्व में कपास (बीज) की सर्वाधिक उत्पादकता वाले शीर्ष तीन देश क्रमशः इस प्रकार है- चीन (60406 hg/ha), ऑस्ट्रेलिया (51034 hg/ha) तथा तुर्किए (47974 hg/ha)1

8. निम्न में से कौन-सा देश अरंड तेल बीज का सबसे बड़ा उत्पादक निर्यातक है? [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2010]

Correct Answer: (b) भारत
Solution:FAO के वर्ष 2022 के आंकड़ों के अनुसार, विश्व में अरंड तेल बीज का सबसे बड़ा उत्पादक देश भारत है, जो कि 1618.76 हजार टन अरंड तेल बीज का उत्पादन करता है। जबकि अरंड तेल बीज का सबसे बड़ा निर्यातक देश म्यांमार है। उत्पादक एवं निर्यातक एक साथ देखा जाए तो कोई उत्तर सही नहीं होगा, परंतु यदि उत्पादक या निर्यातक देखा जाए तो उत्पादक के संदर्भ में विकल्प (b) सही उत्तर होगा।

9. विश्व में केले का सबसे बड़ा उत्पादक है- [R.A.S./R.T.S. (Pre) 2003]

Correct Answer: (d) भारत
Solution:'खाद्य एवं कृषि संगठन' (FAO) के सांख्यिकी विभाग के वर्ष 2022 के आंकड़ों के अनुसार, विश्व में केले का सबसे बड़ा उत्पादक भारत है। अतः स्पष्ट है कि विकल्प (d) सही उत्तर है।

10. विश्व में नारियल का सबसे बड़ा उत्पादक देश है- [U.P.P.C.S. (Spl.) (Mains) 2008]

Correct Answer: (c) इंडोनेशिया
Solution:खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) के सांख्यिकी विभाग के वर्ष 2022 के आंकड़ों के अनुसार, नारियल (Shell) के उत्पादन में शीर्ष तीन देशों का क्रम निम्नानुसार है-

1. इंडोनेशिया-17190.32 हजार टन

2. फिलीपींस - 14931.15 हजार टन

3. भारत- 13317.00 हजार टन