केंद्रशासित प्रदेश

Total Questions: 10

1. दमन और दीव के बारे में कौन-सा कथन सत्य है? [M.P.P.C.S. (Pre) 1991]

(i) स्वतंत्र्योत्तर ब्रिटिश आधिपत्य में था।
(ii) दमन और दीव के बीच खम्भात की खाड़ी है।
(iii) इसकी राजधानी दमन है।

Correct Answer: (b) (ii), (iii) सही हैं
Solution:प्रश्नकाल के अनुसार, दमन और दीव भारत का संघ शासित प्रदेश था। यह दो भागों में दमन और दीव में विभाजित था। दमन और दीव की राजधानी दमन थी तथा दोनों के मध्य खम्भात की खाड़ी स्थित है। दमन को पुर्तगालियों ने कई बार आक्रमण के बाद गुजरात के शाह से एक संधि के माध्यम से 1559 ई. में अधिग्रहीत किया। पुर्तगालियों ने दमन के बंदरगाह को पहली बार 1523 ई. में देखा था। लगभग 4 शताब्दियों तक शासन करने के पश्चात वर्ष 1961 में इसे पुर्तगालियों से स्वतंत्रता प्राप्त हुई न कि अंग्रेजों से। अतः कथन (i) गलत है, जबकि कथन (ii) और (iii) सही हैं। 26 जनवरी, 2020 से दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव का विलय कर एक केंद्रशासित प्रदेश 'दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव' कर दिया गया है।

2. सिलवासा राजधानी है- [I.A.S. (Pre) 2007]

Correct Answer: (b) दादरा एवं नगर हवेली की
Solution:प्रश्नकाल के अनुसार, ऊपर दिया गया मानचित्र संघ शासित क्षेत्र दादरा एवं नगर हवेली (Dadara and Nagar Haveli) का है। इसके दो क्षेत्र हैं- ऊपरी द्वीपीय भाग दादरा (Dadara) एवं शेष भाग नगर हवेली (Nagar Haveli)। दादरा एवं नगर हवेली की राजधानी सिल- वासा (Silvassa) नगर हवेली क्षेत्र में ही स्थित है। इस केंद्रशासित प्रदेश के दोनों क्षेत्र गुजरात एवं महाराष्ट्र की सीमा पर स्थित हैं। 26 जनवरी, 2020 से दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव का विलय कर एक केंद्रशासित प्रदेश 'दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव' कर दिया गया है।

3. निम्न में से कौन-सा केंद्रशासित प्रदेश नहीं है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2010]

Correct Answer: (a) गोवा
Solution:प्रश्नकाल के अनुसार लक्षद्वीप, दादरा और नगर हवेली और चंडीगढ़ केंद्रशासित प्रदेश हैं, जबकि गोवा एक राज्य है। गोवा क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे छोटा राज्य है। 26 जनवरी, 2020 से दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव का विलय कर एक केंद्रशासित प्रदेश 'दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव' कर दिया गया है।

4. देश के किस राज्य का भाग राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शामिल नहीं है? [U.P. R.O./A.R.O. (Mains) 2017]

Correct Answer: (d) मध्य प्रदेश
Solution:दिए गए विकल्पों में से मध्य प्रदेश का भाग राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शामिल नहीं है।

5. भारत में केंद्रशासित राज्यों की संख्या कितनी है? [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2010]

Correct Answer: (b) 7
Solution:प्रश्नकाल में भारत में 7 केंद्रशासित प्रदेश थे। 26 जनवरी, 2020 से भारत में 28 राज्य और 8 केंद्रशासित प्रदेश हैं। 26 जनवरी, 2020 से दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव का विलय कर एक केंद्रशासित प्रदेश 'दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव' कर दिया गया है। अन्य केंद्रशासित प्रदेश इस प्रकार हैं- दिल्ली, चंडीगढ़, लक्षद्वीप, पुडुचेरी, अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह, जम्मू और कश्मीर तथा लद्दाख

6. भारत का सबसे बड़ा संघ राज्य है- [U.P.P.C.S. (Pre) 2014]

Correct Answer: (c) दिल्ली
Solution:प्रश्न में उल्लिखित संघ राज्य क्षेत्रों में दिल्ली क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा है। 26 जनवरी, 2020 की स्थिति के अनुसार, भारत का सबसे बड़ा संघ राज्य लद्दाख है।

7. भारत का सबसे छोटा केंद्रशासित क्षेत्र कौन-सा है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2013]

Correct Answer: (c) लक्षद्वीप
Solution:भारत का सबसे छोटा केंद्रशासित क्षेत्र लक्षद्वीप है। भू-भाग की दृष्टि से लक्षद्वीप सबसे छोटा केंद्रशासित प्रदेश है। इसके अलावा जनसंख्या की दृष्टि से भी लक्षद्वीप की जनसंख्या सबसे कम (64473) है। लक्षद्वीप के अंतर्गत कुल 36 द्वीप आते हैं।

8. पुडुचेरी का क्षेत्र विभाजित पाया जाता है- [U.P.P.C.S. (Mains) 2006]

Correct Answer: (c) तमिलनाडु, केरल एवं आंध्र प्रदेश राज्यों में
Solution:पुडुचेरी चार अलग-अलग जिलों में विभाजित है, जिनमें से दो (कराइकल और पुडुचेरी) तमिलनाडु के पास विस्तारित हैं। यनम- आंध्र प्रदेश के पास तथा माहे, केरल के पास विस्तारित है। अतः विकल्प (c) सही उत्तर है।

9. निम्न में से एक केंद्रशासित क्षेत्र नहीं है- [R.A.S./R.T.S. (Pre) 2010]

Correct Answer: (a) त्रिपुरा
Solution:प्रश्नकाल के अनुसार उपर्युक्त विकल्पों में त्रिपुरा एक राज्य है, जबकि दमन एवं द्वीव, लक्षद्वीप और पुडुचेरी केंद्रशासित प्रदेश हैं। त्रिपुरा तीन ओर से बांग्लादेश से घिरा है। 26 जनवरी, 2020 से दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव का विलय कर एक केंद्रशासित प्रदेश 'दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव' कर दिया गया है।

10. दिया गया मानचित्र है, संघ शासित क्षेत्र- [I.A.S. (Pre) 2001]

Correct Answer: (c) दादरा एवं नगर हवेली
Solution:प्रश्नकाल के अनुसार, ऊपर दिया गया मानचित्र संघ शासित क्षेत्र दादरा एवं नगर हवेली (Dadara and Nagar Haveli) का है। इसके दो क्षेत्र हैं- ऊपरी द्वीपीय भाग दादरा (Dadara) एवं शेष भाग नगर हवेली (Nagar Haveli)। दादरा एवं नगर हवेली की राजधानी सिल- वासा (Silvassa) नगर हवेली क्षेत्र में ही स्थित है। इस केंद्रशासित प्रदेश के दोनों क्षेत्र गुजरात एवं महाराष्ट्र की सीमा पर स्थित हैं। 26 जनवरी, 2020 से दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव का विलय कर एक केंद्रशासित प्रदेश 'दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव' कर दिया गया है।