गंगा नदी तंत्र (अपवाह तंत्र )

Total Questions: 43

31. देवप्रयाग अलकनंदा और नदियों के संगम पर स्थित है। [Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2023]

Correct Answer: (a) भागीरथी
Solution:प्रश्न में सूची-I के अंतर्गत दिए गए स्थलों-रुद्रप्रयाग, कर्ण प्रयाग एवं देव प्रयाग का मिलान सूची-II में क्रमशः अलकनंदा-मंदाकिनी, अलकनंदा- पिंडर एवं भागीरथी अलकनंदा से हो रहा है, जबकि नंद प्रयाग और विष्णु गंगा-मंदाकिनी में सुमेलन नहीं है। नंद प्रयाग अलकनंदा और नंदाकिनी नदियों के संगम स्थल के लिए प्रसिद्ध है।

32. मंदाकिनी नदी किस जल प्रवाह अथवा मुख्य नदी से संबंधित है? [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2006]

Correct Answer: (a) अलकनंदा
Solution:मंदाकिनी नदी चोराबाड़ी ताल से निकलती है। यह सोन प्रयाग में सोन/वासुकी गंगा से मिलती हुई आगे बढ़ती है। बद्रीनाथ के दक्षिण में रुद्रप्रयाग नामक स्थान पर यह अलकनंदा से मिलती है।

33. पूर्वी धौलीगंगा सहायक नदी है- [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2016]

Correct Answer: (b) काली नदी की
Solution:पूर्वी धौलीगंगा नदी काली नदी की सहायक नदी है। काली नदी लिपुलेख दर्रे के पास कालापानी से निकलती है। इसकी प्रमुख सहायक नदियों में गोरी, कुटी, सरयू, लोहावती, लधिया आदि हैं।

34. यमुना नदी की निम्नलिखित सहायक नदियों पर विचार कीजिए और उन्हें पश्चिम से पूर्व की ओर क्रम से व्यवस्थित कीजिए- [U.P.P.C.S. (Pre) 2020]

  1. बेतवा
  2. केन
  3. सिंघ
  4. चंबल
    नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए।
Correct Answer: (a) 4, 3, 1 और 2
Solution:यमुना नदी की सहायक नदियां पश्चिम से पूर्व की ओर क्रम में इस प्रकार हैं- चंबल, सिंध, बेतवा, केन। चंबल नदी मध्य प्रदेश के डॉ. अम्बेडकर नगर (पूर्व नाम-महूं) के निकट से निकलती है। यह नदी राजस्थान के सवाई माधोपुर और धौलपुर से होती हुई अंत में यमुना में मिल जाती है।

35. निम्न में से कौन-सी नदी यमुना नदी से नहीं मिलती है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2008]

Correct Answer: (c) सोन
Solution:विकल्प में दी गई मध्य प्रदेश की प्रमुख नदियों में से सोन, गंगा की सहायिका है, जबकि केन, बेतवा एवं चंबल यमुना की सहायक नदियां हैं।

36. निम्नलिखित में से कौन-सी नदी चंबल में नहीं मिलती है? [M.P.P.S.C. (Pre), 2018]

Correct Answer: (c) बेतवा
Solution:बेतवा नदी मध्य प्रदेश में विंध्य पर्वत श्रृंखला से निकलती है। यह उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में यमुना नदी से मिलती है। शेष नदियां चंबल से मिलती हैं।

37. बेतवा नदी निकलती है- [M.P.P.C.S. (Pre) 2020]

Correct Answer: (c) विंध्यन पहाड़ियों से
Solution:बेतवा नदी मध्य प्रदेश में विंध्य पर्वत श्रृंखला से निकलती है। यह उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में यमुना नदी से मिलती है। शेष नदियां चंबल से मिलती हैं।

38. बेतवा नदी मिलती है- [U.P.R.O./A.R.O. (Pre) 2014]

Correct Answer: (b) यमुना से
Solution:बेतवा नदी मध्य प्रदेश में विंध्य पर्वत श्रृंखला से निकलती है। यह उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में यमुना नदी से मिलती है। शेष नदियां चंबल से मिलती हैं।

39. इनमें गंगा की कौन-सी सहायक नदी उत्तर वाहिनी है? [Uttarakhand Lower (Pre) 2010]

Correct Answer: (c) सोन
Solution:अमरकंटक पहाड़ी से निकलने वाली सोन, गंगा के दक्षिणी तट (दाहिने तट) की मुख्य सहायिका है, जो पठार के किनारे पर जलप्रपातों की एक श्रृंखला बनाती हुई उत्तर दिशा की ओर बहती है।

40. निम्नलिखित में से कौन-सी नदी गंगा नदी में बाएं से नहीं मिलती है? [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2012]

Correct Answer: (d) सोन
Solution:अमरकंटक पहाड़ी से निकलने वाली सोन, गंगा के दक्षिणी तट (दाहिने तट) की मुख्य सहायिका है, जो पठार के किनारे पर जलप्रपातों की एक श्रृंखला बनाती हुई उत्तर दिशा की ओर बहती है।