जनपद-राज्य और प्रथम मगध साम्राज्यTotal Questions: 4631. मगध में नंद वंश का संस्थापक कौन था?(a) महापद्मनंद(b) घनानंद(c) नंदिवर्धन(d) कालाशोकCorrect Answer: (a) महापद्मनंदSolution:मगध पर शिशुनाग वंश के पश्चात नंद वंश का वर्चस्व स्थापित हुआ। नंद वंश का संस्थापक महापद्मनंद था।32. निम्नलिखित मगध राजवंशों को कालक्रमानुसार व्यवस्थित करें-1. नंद वंश2. हर्यक वंश3. मौर्यवंश4. नाग वंशउत्तर निम्न कूटों में से चुनिए(a) 2, 1, 4 व 3(b) 2, 4, 1 व 3(c) 1, 2, 3 व 3(d) 3, 2, 1 व 4Correct Answer: (b) 2, 4, 1 व 3Solution:विकल्पों में दिए गए राजवंशों का क्रम इस प्रकार है-हर्यक वंश - 544-412 ई.पू.नागवंश - 412-344 ई.पू.नंद वंश - 344-321 ई.पू.मौर्य वंश - 321-184 ई.पू.33. आरम्भिक ऐतिहासिक काल का प्रारंभ कब से माना जाता है?(a) 1000 ई.पू.(b) 800 ई.पू.(c) 700 ई. पू.(d) 600 ई. पू.Correct Answer: (d) 600 ई. पू.Solution:आरम्भिक ऐतिहासिक काल का प्रारंभ 600 ई. पू. माना जाता है। 1000 ई. पू. को आरम्भिक लौहकाल माना जाता है।34. मगध के उत्कर्ष के सम्बंध में निम्न में से कौन-सा कथन असत्य है?(a) खेती की उपज खास तौर पर अच्छी होती थी।(b) लोहे की खदानें आसानी से उपलब्ध थीं।(c) जंगली क्षेत्रों में हांथी उपलब्ध थे, जो कि सेना के महत्वपूर्ण अंग थे।(d) यमुना एवं इसकी उपनदियों से आवागमन सस्ता व सुलभ था।Correct Answer: (d) यमुना एवं इसकी उपनदियों से आवागमन सस्ता व सुलभ था।Solution:यमुना नहीं अपितु गंगा और इसकी उपनदियों से आवागमन सस्ता व सुलभ होता था।35. प्रारम्भ में मगध की राजधानी थी?(a) राजगृह (राजगीर)(b) वैशाली(c) चंपा(d) कुशीनगरCorrect Answer: (a) राजगृह (राजगीर)Solution:प्रारंभ में राजगृह मगध की राजधानी हुआ करती थी। राजगृह का अर्थ है "राजाओं का घर"। पहाड़ियों के बीच बसा राजगृह एक किलेबन्द शहर था। चौथी शताब्दी ई.पू. पाटलिपुत्र मगध की राजधानी बना।36. निम्न युग्मों पर विचार करेंः (महाजनपद)(राजधानी)(1) मगधराजगीर(2) शूरसेनमथुरा(3) कोशलश्रावस्तीउपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से युग्म सुमेलित है / हैं?(a) केवल 1(b) केवल 2 एवं 3(c) उपर्युक्त सभी(d) केवल 1 एवं 3Correct Answer: (c) उपर्युक्त सभीSolution:(महाजनपद) (राजधानी)मगधराजगीरशूरसेनमथुराकोशलश्रावस्ती37. मिलान करें :-(महाजनपद)(राजधानी)(A) अवन्ति(i) कौशाम्बी(B) वत्स(ii) उज्जयिनी(C) काशी(iii) वाराणसी(D) अंग(iv) चम्पाकूट:(A)(B)(C)(D)(a)(i)(ii)(i)(iii)(b)(ii)(i)(iv)(iv)(c)(iii)(iii)(iii)(i)(d)(iv)(iv)(ii)(ii)(a)(b)(c)(d)Correct Answer: (b)Solution:(महाजनपद) (राजधानी)अवन्तिउज्जयिनीवत्सकौशाम्बीकाशीवाराणसीअंगचम्पा38. निम्न पर विचार करें :-(1) छठीं शताब्दी ई.पू. में कुल 15 महाजनपदों (राज्य) के अस्तित्व का साक्ष्य प्राप्त होता है।(2) बौद्ध और जैन दोनों ग्रंथों से महाजनपदों की सूचना मिलती है।उपर्युक्त में से कौन-सा असत्य है?(a) केवल (1)(b) केवल (2)(c) (1) व (2) दोनों(d) कोई नहींCorrect Answer: (a) केवल (1)Solution:छठीं शताब्दी ई.पू. में कुल 16 महाजनपदों का अस्तित्व विद्यमान था। इसकी सूचना बौद्ध ग्रंथ अंगुत्तरनिकाय और जैनग्रंथ भगवती सूत्र से प्राप्त होती है। यद्यपि दोनों ग्रंथों में महाजनपदों की सूची में एकरूपता नहीं है।39. महाजनपद काल में उपज का कितना हिस्सा, राज्य द्वारा कर के रूप में लिया जाता था ?(a) 1/5वां(b) 1/8वां(c) 1/12वां(d) 1/6वांCorrect Answer: (d) 1/6वांSolution:महाजनपद काल में फसलों पर लगाए गए कर सबसे महत्वपूर्ण थे, क्योंकि अधिकांश लोग कृषक ही थे। प्रायः उपज का 1/6वां हिस्सा, कर के रूप में निर्धारित किया जाता था, जिसे 'भाग' कहा जाता था।40. प्राचीन नगर 'मगध' से होकर निम्नलिखित में से कौन-सी नदियां प्रवाहित होती थीं-(i) गंगा(ii) सोन(iii) यमुनाउपयुक्त विकल्प का चुनाव करें -(a) (i) एवं (ii)(b) (ii) एवं (iii)(c) (i) एवं (iii)(d) (i), (ii) एवं (iii)Correct Answer: (a) (i) एवं (ii)Solution:गंगा और सोन नदी मगध से होकर प्रवाहित होती थीं। ये यातायात, जल- वितरण और जमीन को उपजाऊ बनाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण थीं।Submit Quiz« Previous12345Next »