जलमंडल

Total Questions: 16

1. पृथ्वी ग्रह पर जल के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- [I.A.S. (Pre) 2021]

1. नदियों और झीलों में जल की मात्रा, भू-जल की मात्रा से अधिक है।

2. ध्रुवीय हिमाच्छद और हिमनदों में जल की मात्रा, भू-जल की मात्रा से अधिक है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा /कौन-से सही है/हैं?

Correct Answer: (b) केवल 2
Solution:कुल जल का लगभग 96.5 प्रतिशत खारा जल के रूप में सागरों में तथा 0.9 प्रतिशत अन्य लवणीय जल है। अलवण मृदु जल के 2.5 प्रतिशत में से 1.7 प्रतिशत हिमनद और ध्रुवीय बर्फ (महाद्वीपीय एवं पर्वतीय हिमनदियों में) के रूप में है, जो उपयोग योग्य नहीं है। इस प्रकार उपयोग के लिए अलवण जल कुल जल की मात्रा के 1 प्रतिशत से भी कम प्राप्त होता है। अलवण जल की कुल मात्रा (2.5%) का 68.7 प्रतिशत ध्रुवीय बर्फ छत्रक एवं हिमनदों के रूप में, जबकि 30.1 प्रतिशत भूमिगत जल के रूप में, 0.3 प्रतिशत सतही जल के रूप में तथा 0.9 प्रतिशत अन्य रूप में पाए जाते हैं।

2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- [I.A.S. (Pre) 2010]

1. पृथ्वी ग्रह पर, उपयोग के लिए उपलब्ध अलवण जल (मीठा पानी) कुल प्राप्त जल की मात्रा के लगभग 1% से मी कम है।

2. पृथ्वी ग्रह पर पाए जाने वाले कुल अलवण जल (मीठा पानी) का 95% ध्रुवीय बर्फ छत्रक एवं हिमनदों में आबद्ध है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

Correct Answer: (a) केवल 1
Solution:कुल जल का लगभग 96.5 प्रतिशत खारा जल के रूप में सागरों में तथा 0.9 प्रतिशत अन्य लवणीय जल है। अलवण मृदु जल के 2.5 प्रतिशत में से 1.7 प्रतिशत हिमनद और ध्रुवीय बर्फ (महाद्वीपीय एवं पर्वतीय हिमनदियों में) के रूप में है, जो उपयोग योग्य नहीं है। इस प्रकार उपयोग के लिए अलवण जल कुल जल की मात्रा के 1 प्रतिशत से भी कम प्राप्त होता है। अलवण जल की कुल मात्रा (2.5%) का 68.7 प्रतिशत ध्रुवीय बर्फ छत्रक एवं हिमनदों के रूप में, जबकि 30.1 प्रतिशत भूमिगत जल के रूप में, 0.3 प्रतिशत सतही जल के रूप में तथा 0.9 प्रतिशत अन्य रूप में पाए जाते हैं।

3. हमारे उपग्रह में मृदुजल की सर्वाधिक मात्रा है- [U.P.P.C.S. (Pre) (Re-Exam) 2015]

Correct Answer: (c) महाद्वीपीय एवं पर्वतीय हिमनदियों (स्थायी हिम) में
Solution:कुल जल का लगभग 96.5 प्रतिशत खारा जल के रूप में सागरों में तथा 0.9 प्रतिशत अन्य लवणीय जल है। अलवण मृदु जल के 2.5 प्रतिशत में से 1.7 प्रतिशत हिमनद और ध्रुवीय बर्फ (महाद्वीपीय एवं पर्वतीय हिमनदियों में) के रूप में है, जो उपयोग योग्य नहीं है। इस प्रकार उपयोग के लिए अलवण जल कुल जल की मात्रा के 1 प्रतिशत से भी कम प्राप्त होता है। अलवण जल की कुल मात्रा (2.5%) का 68.7 प्रतिशत ध्रुवीय बर्फ छत्रक एवं हिमनदों के रूप में, जबकि 30.1 प्रतिशत भूमिगत जल के रूप में, 0.3 प्रतिशत सतही जल के रूप में तथा 0.9 प्रतिशत अन्य रूप में पाए जाते हैं।

4. पृथ्वी ग्रह पर, अधिकांश अलवण-जल, बर्फ छत्रक और हिमनद के रूप में रहता है। शेष अलवण-जल का सबसे अधिक भाग- [I.A.S. (Pre) 2013]

Correct Answer: (c) भूमिगत जल के रूप में है
Solution:प्रश्नानुसार शेष अलवण-जल का सबसे अधिक भाग भूमिगत जल के रूप में है।

5. महासागरीय नितल का सबसे विस्तृत भाग कौन-सा है? [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2012]

Correct Answer: (d) गहरे सागरीय मैदान
Solution:महासागरीय नितल का सबसे विस्तृत भाग गहरे सागरीय मैदान (Deep Sea Plain) हैं। इन वितलीय मैदानों की गहराई लगभग 3000 से 6000 मी. तक पाई जाती है।

6. महासागर औसत तापमान (Ocean Mean Temperature/OMT) के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं? [I.A. S. (Pre) 2020]

1. OMT को 26°C समताप रेखा की गहराई तक मापा जाता है, जो जनवरी-मार्च में हिंद महासागर के दक्षिण-पश्चिम में 129 मीटर पर होती है।

2. OMT, जो जनवरी-मार्च में एकत्रित किया जाता है, उसे यह निर्धारित करने के लिए प्रयोग किया जा सकता है कि मानसून में वर्षा की मात्रा एक निश्चित दीर्घकालीन औसत वर्षा से कम होगी या अधिक ।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :

Correct Answer: (b) केवल 2
Solution:महासागर औसत तापमान (OMT) मानसून के अनुमान के लिए समुद्र के सतह के तापमान (SST) की तुलना में अधिक दक्ष है। 14 अगस्त, 2018 को नेचर पत्रिका में प्रकाशित शोध के अनुसार, हिंद महासागर के दक्षिण पश्चिम में 59 मीटर की गहराई पर जनवरी से मार्च महीने में 26°C समताप रेखा गुजरती है। इससे महासागर के औसत तापमान की गणना होती है। इस तापमान से अन्य दिनों में परिवर्तनीयता के आधार पर मानसून में वर्षा की मात्रा का अनुमान अधिक सटीकता से लगाया जा सकता है।

7. पृथ्वी की सतह का वह भाग जो पानी से ढका है, लगभग- [41th B.P.S.C. (Pre) 1996]

Correct Answer: (c) दो-तिहाई है
Solution:पृथ्वी की सतह पर पानी से ढका भाग लगभग दो-तिहाई से अधिक है।

8. समुद्र तल पर पृथ्वी के केंद्र के सबसे निकट स्थान है? [38th B.P.S.C. (Pre) 1992]

Correct Answer: (a) उत्तरी ध्रुव
Solution:पृथ्वी के केंद्र से सबसे निकटतम बिंदु उत्तरी ध्रुव के पास आर्कटिक महासागर की तली (लगभग 4 किमी. की गहराई पर) है, जो पृथ्वी के केंद्र से लगभग 6353 किमी. की दूरी पर स्थित है।

9. डेटम रेखा क्या है- [U.P.P.C.S. (Pre) 1991, 1994]

Correct Answer: (a) समुद्र तल की क्षैतिज रेखा जिससे ऊंचाई तथा गहराई की माप होती है
Solution:'डेटम रेखा' वह क्षैतिज रेखा होती है, जिसके सहारे समुद्र तल की ऊंचाइयों और गहराइयों की माप की जाती है।

10. हमारे जलमंडल का सबसे बड़ा भाग है- [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2010]

Correct Answer: (c) प्रशांत महासागर
Solution:जलमंडल का सबसे बड़ा भाग प्रशांत महासागर है।