जीव विज्ञान (भाग-III) (रेलवे)

Total Questions: 50

31. घरेलू मक्खी का जीव वैज्ञानिक नाम क्या है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 07.01.2021 द्वितीय पाली]

Correct Answer: (4) म्युज्का डोमेस्टिका (Musca Domestica)
Solution:घरेलू मक्खी का वैज्ञानिक नाम मस्का डोमेस्टिका है।

घरेलू मक्खियाँ डिप्टेरा एवं जिनस मुस्का वर्ग से संबंधित हैं।

32. स्वतंत्र अस्तित्व के सक्षम जीव की सबसे छोटी ईकाई क्या होती है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 07.01.2021 द्वितीय पाली]

Correct Answer: (1) कोशिका
Solution:कोशिका जीवित जीवों की सबसे छोटी संरचनात्मक एवं कार्यात्मक इकाई है।

रॉबर्ट हुक ने 1665 ई. में लेंस से कॉर्क उतक को देखने के दौरान की थी। कोशिका शब्द सेला (Cella) से बना है, जिसका अर्थ स्मॉल रूम होता है।

रॉबर्ट हुक ने ही सर्वप्रथम कोशिका (Cell) शब्द का प्रयोग किया था।

33. मानव शरीर की सबसे लम्बी हड्‌डी कौन-सी है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 21.01.2021 द्वितीय पाली]

Correct Answer: (4) जांघ की हड्डी (Femur)
Solution:फीमर मानव शरीर में पाई जाने वाली सबसे लंबी हड्डी है।

यह लगभग 19.9 इंच लंबा होता है जिसे जांघ (उरु) की हड्डी के रूप में जाना जाता है।

केवल जांघ को देखकर यह अनुमान लगाया जा सकता है कि फीमर सबसे लंबी हड्डी है।

यह कूल्हे से नीचे घुटना तक रहता है।

34. हमारे शरीर में प्रोटीन की कमी से कौन-सा रोग होता है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 21.01.2021 द्वितीय पाली]

Correct Answer: (1) क्वाशियोरकॉर (Kwashiorkor)
Solution:क्वाशियोरकोर (kwashiorkor) का मुख्य कारण पर्याप्त प्रोटीन या अन्य आवश्यक विटामिन और खनिजों का पर्याप्त मात्रा में नहीं मिलना है।

विकासशील देशों में सीमित खाद्य आपूर्ति, स्वच्छता और बच्चों को पर्याप्त आहार देने के महत्व के बारे में शिक्षा की कमी एक सामान्य बात है।

35. मानव शरीर का कौन सा अंग इलियम (illium), श्रोणिखंड (ischium) और जघनास्थि (pubis) के मेल से बनता है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 22.01.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (2) नितंब अस्थि (Hip bone)
Solution:कूल्हे की हड्डी तीन हड्डियों के संलयन से बनती है जिसका ऊपरी भाग इलियम अंदरूनी भाग प्यूबिस एवं प्यूबिस के नीचे का भाग इस्कियम कहलाता है।

36. साइक्लोन-30, एक पार्टिकल एक्सेलरेटर है जिसका चिकित्सा में उपयोग किया जाता है। यह किस रोग से ग्रसित रोगियों की सहायता करेगा? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 22.01.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (2) कैंसर
Solution:कैंसर के निदान व उपचार हेतु महत्वपूर्ण रेडियोआइसोटोप का उत्पादन करने वाली भारत की सबसे बड़ी साइक्लोट्रॉन सुविधा का नाम साइक्लोन-30 है।

यह परमाणु ऊर्जा विभाग (DAE) के अन्तर्गत कोलकाता स्थित परिवर्तनीय ऊर्जा साइक्लोट्रॉन केंद्र (VECC) में स्थित है।

जर्मेनियम-68 रेडियोआइसोटोप का उत्पादन करने वाली यह देश में पहली एवं एकमात्र साइक्लोट्रॉन होगी, जिसका उपयोग स्तन कैंसर (Breast cancer) के उपचार में किया जाता है।

37. जब ऑक्सीजन की अनुपस्थिति में भी श्वसन होता है, तो इसे ............. श्वसन कहा जाता है। [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 23.01.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (2) अवायवीय
Solution:जब ऑक्सीजन के उपयोग से ग्लूकोज का विखंडन होता है तो इसे एरोबिक श्वसन कहा जाता है।

अवायवीय का अर्थ है "बिना हवा के"। इसलिए, इस प्रकार के कोशिकीय श्वसन में ऊर्जा उत्पन्न करने के लिए ऑक्सीजन का उपयोग नहीं होता है।

38. मृदूतक (Parenchyma) और श्लेषोतक (collenchyma) ............... ऊतकों के प्रकार हैं। [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा 23.01.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (3) सरल स्थायी
Solution:स्थायी ऊतक विभज्योतक कोशिकाओं (Merismatic cell) से बने होते हैं, जिनका निश्चित रूप एवं आकार होता है, जो विभाजित व अंतर करने की शक्ति खो चुके होते हैं। यह तीन प्रकार के होते हैं; सरले, जटिल एवं विशेष।

सरल ऊतक पैरेन्काइमा, स्क्लेरेन्काइमा एवं कोलेन्काइमा होती हैं।

पैरेन्काइमा पौधों में जमीन के ऊतकों का एक प्रमुख हिस्सा बनाता है, जहां अन्य ऊतक जैसे संवहनी ऊतक अतर्निहित (Embeded) होते हैं।

39. मां के गर्भ में बच्चा .............. के माध्यम से अपना पोषण प्राप्त करता है। [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 25.01.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (3) बीजाण्डासन (placenta)
Solution:बीजाण्डासन या अपरा (Placenta) वह अंग है जो गर्भावस्था के दौरान मां के गर्भ (गर्भाशय) में विकसित और प्रत्यारोपित (Implants) होता है।

यह वह अंग होता है जिसके द्वारा गर्भाशय में स्थित भ्रूण के शरीर में माता के रक्त का ऑक्सीजन और पोषण पहुँचता रहता है।

जिससे भ्रूण की वृद्धि होती है। यह माता और भ्रूण के शरीर में संबंध स्थापित करने का माध्यम है।

40. पेशी-तंत्र का कौन-सा भाग हड्डी को हड्डी से जोड़ता है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 25.01.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (4) अस्थिबंध (Ligament)
Solution:स्नायुबंधन या अस्थिबंध (Liga-ments) वैसी रचना होती हैं जो हड्डी को हड्डी से जोड़ती हैं।

ये लोचदार फाइबर के बंडलों (Bundles of elastic fibres) एवं कुछ कोलेजन फाइबर (Collagen fibres) से बने होते हैं।