जीव विज्ञान (भाग-IV) (रेलवे)

Total Questions: 50

21. कौन-सा हार्मोन शरीर में रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करता है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 01.04.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (2) इंसुलिन
Solution:इंसुलिन रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में सहायता करता है।

• मानव शरीर में यह ग्लूकोज के साथ अंतःक्रिया करता है ताकि शरीर की कोशिकाएँ ग्लूकोज का ऊर्जा के रूप में उपयोग कर सकें।

• प्रभावी इंसुलिन की कमी मानव शरीर में मधुमेह के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

22. उस प्रकार के पोषण का नाम बताएँ, जिसमें जीव अपना पोषण मृत और विघटनशील पदार्थों से विलयन के रूप में प्राप्त करते हैं। [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 01.04.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (4) मृतजीवी पोषण (Saprophytic nutrition)
Solution:मृतोपजीवी पोषण कीमोथेरोट्रॉफिक बाह्यकोशिकीय पाचन (chemohet-erotrophic extracellular diges-tion) की एक प्रक्रिया है जो सड़े हुए कार्बनिक पदार्थों के प्रसंस्करण में शामिल है।

• यह मृतोपजीवी में पाया जाता है, जो सदैव कवक्र (उदाहरण के लिए म्यूकर) और मिट्टी के बैक्टीरिया से जुड़ा होता है।

23. अपने जल के पोषक संवर्धन द्वारा एक झील की प्राकृतिक आयु वृद्धि को निम्न में से किस नाम से जाना जाता है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 01.04.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (1) सुपोषण (Eutrophication)
Solution:यूट्रोफिकेशन (Eutrophication) एक प्राकृतिक प्रक्रिया है जो झीलों या पानी के अन्य निकायों में पोषक तत्वों के संचय के परिणामस्वरूप उत्पन्न होती है।

• अतिरिक्त शैवाल और पादप पदार्थ अंततः विघटित हो जाते हैं, जिससे बड़ी मात्रा में कार्बन डाइऑक्साइड उत्पन्न होती है।

• यूट्रोफिकेशन से पारिस्थितिकी तंत्र में एक श्रृंखला प्रतिक्रिया शुरू होती है, जिसकी शुरुआत शैवाल और पौधों की अधिकता से होती है।

• यह पानी के पीएच मान को कम करता है। यह एक प्रक्रिया है जिसे झील अम्लीकरण के रूप में जाना जाता है।

24. इनमें से कौन-सा ऊतक पौधों में जल के परिवहन के लिए जिम्मेदार होता है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा 05.04.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (1) जाइलम
Solution:जाइलम संवहनी पौधों में जल एवं जल में घुलनशील पोषक तत्वों का परिवहन व भंडारण करता है।

• यह जल के साथ कुछ पोषक तत्वों को जड़ों से पत्तियों तक पहुंचाता है।

• फ्लोएम पूरे पौधे में सुक्रोज एवं अन्य पोषक तत्वों का परिवहन करता है।

25. 'द ऑरिजिन ऑफ स्पीशीज (The Origin of Species)' के लेखक कौन थे? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 05.04.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (4) चार्ल्स डार्विन (Charles Darwin)
Solution:"द ओरिजिन ऑफ स्पीसिज" 24 नवंबर, 1859 को प्रकाशित हुई थी।

• यह चार्ल्स डार्विन द्वारा वैज्ञानिक साहित्य पर किया गया एक कार्य है जिसे विकासवादी जीव विज्ञान की नींव माना जाता है।

• इसने जीव अनुक्रम के अनुभवजन्य सिद्धांत हेतु एक सैद्धांतिक व्याख्या की शुरुआत की है।

26. जीवों के वैज्ञानिक नामकरण की पद्धति किसके द्वारा शुरू की गई थी? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 05.04.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (1) कैरोलस लिनिअस (Carolus Linnaeus)
Solution:1758 में कैरोलस लिनिअस ने जीवों को वर्गीकृत करने हेतु एक प्रणाली का प्रस्ताव रखा।

• इस प्रणाली में, प्रत्येक प्रजाति को दो-भाग का नाम दिया जाता है, इस कारण से इस प्रणाली को द्विपद नामकरण के रूप में जाना जाता है।

• उन्होंने इसे अपनी पुस्तक सिस्टेमा नेचुरे (Systema Naturae) में प्रकाशित किया था।

27. मानव रक्त का सामान्य प्रकुंचन दाब (systolic pressure) कितना होता है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 05.04.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (3) 120 mmHg
Solution:सामान्य सिस्टोलिक रक्तचाप 120 मिमी HG से कम होता है।

सामान्य डायस्टोलिक रक्तचाप 80 मिमी HG से कम होता है।

28. कौन सा विटामिन रक्त का थक्का जमने के लिए आवश्यक प्रोटीन और कैल्शियम को सक्रिय करता है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 06.04.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (1) विटामिन के (Vitamin K)
Solution:विटामिन K प्रोटीन को सक्रिय करता है एवं यह रक्त का थक्का बनने कैल्शियम चयापचय एवं हृदय को स्वस्थ रखने में में भूमिका निभाता है।

विटामिन K के सबसे महत्वपूर्ण कार्यों में से एक कैल्शियम के जमाव को नियंत्रित करना है।

29. निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही कथन नहीं है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 06.04.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (2) यकृत और अग्नाशय का स्राव आमाशय में जाता है।
Solution:यकृत की पाचन भूमिका पित्त का उत्पादन करना एवं इसे ग्रहणी में भेजना है।

• पित्ताशय की थैली मुख्य रूप से पित्त को संग्रहित, केंद्रित व मुक्त करती है।

• अग्न्याशय अग्नाशयी रस का उत्पादन करता है, जिसमें पाचन एंजाइम एवं बाइकार्बोनेट आयन होते हैं, जो इसे ग्रहणी (Duodenum) में पहुंचाते हैं।

30. इनमें से किसका उपयोग कैंसर के उपचार में किया जाता है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 06.04.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (2) कोबाल्ट के समस्थानिक का
Solution:Co-60 (कोबाल्ट 60) का उपयोग चिकित्सकीय रूप से विकिरण चिकित्सा के लिए प्रत्यारोपण के रूप में एवं विकिरण अनावरण (Radiation exposure) के बाहरी स्रोत के रूप में किया जाता है।

• इसका उपयोग रेडियोथेरेपी में भी किया जाता है।

• इसका उपयोग कोल्ड पाश्चुराइजेशन हेतु खाद्य पदार्थों के विकिरण उपचार में किया जाता है।

• इसका उपयोग औद्योगिक रेडियोग्राफी में धातु के भागों में संरचनात्मक दोषों का पता लगाने के लिए किया जाता है।