जैव विविधता हॉटस्पॉट

Total Questions: 32

21. जैव विविधता के नाश का कारण है- [U.P.P.C.S. (Mains) 2002]

Correct Answer: (d) उपर्युक्त सभी
Solution:जैव विविधता के नाश के प्रमुख कारणों में प्राकृतिक पर्यावासों का ह्रास, पाकृतिक संसाधनों का अतिदोहन, विदेशी प्रजातियों का आक्रमण, वन क्षेत्र या वनों की सघनता कम होना, औद्योगीकरण तथा अवैज्ञानिक तरीके से खनन के साथ अवैध शिकार और तस्करी आदि हैं।

22. जैव विविधता के हास का मुख्य कारण है- [U.P.P.C.S. (Pre) 2016]

Correct Answer: (d) प्राकृतिक आवासीय विनाश
Solution:प्राकृतिक संसाधनों के दोहन, औद्योगिक उत्पादन, नगरीकरण आदि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्राकृतिक पर्यावास का विनाश किया जा रहा है, जो जैव विविधता के हास के लिए सर्वाधिक महत्वपूर्ण कारक है।

23. जैव विविधता के कम होने का मुख्य कारण है [U.P.P.C.S. (Pre) 2015]

Correct Answer: (d) आवासीय विनाश
Solution:प्राकृतिक संसाधनों के दोहन, औद्योगिक उत्पादन, नगरीकरण आदि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्राकृतिक पर्यावास का विनाश किया जा रहा है, जो जैव विविधता के हास के लिए सर्वाधिक महत्वपूर्ण कारक है।

24. निम्नलिखित में से कौन-सा कारक जैवविविधता के हास के लिए सर्वाधिक महत्वपूर्ण कारक है? [U.P.P.C.S.(Pre) 2023]

Correct Answer: (a) प्राकृतिक वास का विनाश
Solution:प्राकृतिक संसाधनों के दोहन, औद्योगिक उत्पादन, नगरीकरण आदि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्राकृतिक पर्यावास का विनाश किया जा रहा है, जो जैव विविधता के हास के लिए सर्वाधिक महत्वपूर्ण कारक है।

25. निम्नलिखित में से कौन-से भौगोलिक क्षेत्र में जैव विविधता के लिए संकट हो सकते हैं? [I.A.S. (Pre) 2012]

1. वैश्विक तापन

2. आवास का विखंडन

3. विदेशी जाति का संक्रमण

4. शाकाहार को प्रोत्साहन

निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए :

Correct Answer: (a) केवल 1,2 और 3
Solution:भौगोलिक क्षेत्र में जैव विविधता वैश्विक तापन, पर्यावास के विखंडन एवं विदेशी जाति के संक्रमण से संकटापन्न स्थिति में पहुंच सकती है, जबकि शाकाहार को प्रोत्साहन जैव विविधता के लिए संकट उत्पन्न नहीं करता है।

26. निम्नलिखित में से कौन-से किसी प्रदेश की जैव विविधता के लिए संकट हो सकते हैं? [R.A.S./R.T.S (Pre) 2016]

1. भूमंडलीय तापन

2. प्राकृतिक वास का विखंडन

3. विदेशी प्रजातियों का आक्रमण

4. शाकाहार को प्रोत्साहन सही उत्तर का चयन नीचे दिए कूट से कीजिए।

कूट :

Correct Answer: (c) 1, 2 और 3
Solution:भौगोलिक क्षेत्र में जैव विविधता वैश्विक तापन, पर्यावास के विखंडन एवं विदेशी जाति के संक्रमण से संकटापन्न स्थिति में पहुंच सकती है, जबकि शाकाहार को प्रोत्साहन जैव विविधता के लिए संकट उत्पन्न नहीं करता है।

27. इनमें से कौन-सा जैव विविधता के लिए बड़ा खतरा है? [P.C.S. (Pre) 2010]

Correct Answer: (c) प्राकृतिक आवासों और वनस्पति का विनाश तथा झूम खेती
Solution:जलवायु परिवर्तन, औद्योगिक विकास एवं प्राकृतिक पर्यावासों में कमी के चलते जैव विविधता के समक्ष बड़ा खतरा उत्पन्न हो गया है। देश के पूर्वी और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में झूम खेती प्रचलित है, जो कि खेती का अवैज्ञानिक तरीका है। झूम खेती के फलस्वरूप बड़े पैमाने पर वनों का नाश हुआ है और भूमि की उर्वरा शक्ति कम हुई है

28. यद्यपि भारत की जनसंख्या तीव्र गति से बढ़ रही है, किंतु पक्षियों की संख्या तेजी से घट रही है, क्योंकि - [U.P.P.C.S. (Pre) 2001]

1. शिकारियों की संख्या में असाधारण वृद्धि हुई है।

2. जैविक कीटनाशक तथा जैविक उर्वरक का बड़े पैमाने पर उपयोग हो रहा है।

3. पक्षियों के वारा स्थान पर बड़े पैमाने पर कटौती हुई है।

4. कीटनाशक रासायनिक उर्वरक तथा मच्छर भगाने वाली दवाओं का बड़े पैमाने पर उपयोग हो रहा है।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए-

Correct Answer: (c) 3 तथा 4 सही है।
Solution:भारत की आबादी (Population) में उत्तरोत्तर प्रगति हो रही है, किंतु दक्षियों (Birds) की संख्या में गिरावट का कारण इनके वास स्थान (Habitat) में व्यापक तौर पर कटौती तथा कीटनाशकों (Insecticides), रासायनिक उर्वरकों एवं मच्छर भगाने वाली दवाओं का अतिशय उपयोग है।

29. नीचे दो कथन दिए गए हैं जिनमें एक को कथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) कहा गया है। [U.P.P.C.S. (Pre) 2019]

कथन (A): उष्णकटिबंधीय देशों में तितलियों की प्रजातियां सर्वाधिक संख्या में पाई जाती है।

कारण (R): तितलियां कम तापमान में नहीं रह सकती है। नीचे दिए कूटों में से सही उत्तर का चयन कीजिए-

Correct Answer: (a) (A) तथा (R) दोनों सही है तथा (R), कथन (A) की सही व्याख्या है।
Solution:तितलियां अनियततापी प्राणी (Cold-blooded) हैं। ये अपने शरीर के तापमान को विनियमित करने में सक्षम नहीं होतीं, परिणामस्वरूप इनके शरीर का तापमान आस-पास के तापमान के अनुसार बदलता रहता है। बहुत कम तापमान होने की स्थिति में ये उड़ नहीं सकती हैं। इनके रहने के लिए उष्ण एवं गर्म जलवायु वाला क्षेत्र सर्वश्रेष्ठ स्थान माना जाता है। यही कारण है कि तितलियों की सर्वाधिक प्रजातियां उष्णकटिबंधीय देशों में पाई जाती हैं।

30. जैव विविधता को अधिकतम संकट है- [U.P.P.C.S. (Pre) 2017]

Correct Answer: (a) प्राकृतिक निवास एवं वनस्पतियों के विनाश से
Solution:यद्यपि उपर्युक्त चारों कारक जैव विविधता को प्रभावित करते हैं, तथापि प्राकृतिक निवास (पर्यावास) एवं वनस्पतियों के विनाश से जैव विविधता को अधिकतम संकट उत्पन्न होता है। अनेक वैज्ञानिक अध्ययन भी इस बात की पुष्टि करते हैं कि प्राकृतिक पर्यावास एवं वनस्पतियों के विनाश से बड़ी मात्रा में जैव विविधता का ह्रास होता है, क्योंकि इस स्थिति में जीव-जंतुओं एवं वनस्पतियों को अनुकूलन का भी अवसर नहीं मिलता। अन्य परिस्थितियों में अनुकूलन के कारण जैव विविधता का ह्रास कम हो जाता है। अतः विकल्प (a) अभीष्ट उत्तर होगा।