ज्वालामुखी

Total Questions: 27

1. 'मौना लोआ' उदाहरण है- [39th B.P.S.C. (Pre) 1994]

Correct Answer: (a) सक्रिय ज्वालामुखी
Solution:मौना लोआ सक्रिय ज्वालामुखी का उदाहरण है।

2. निम्नलिखित में से कौन-सा विश्व का सबसे बड़ा ज्वालामुखी है, जो पिछले 38 वर्षों में पहली बार फूटा था? [68th B.P.S.C. (Pre) 2022]

Correct Answer: (c) मौना लोआ
Solution:संयुक्त राज्य अमेरिका के हवाई द्वीप पर स्थित विश्व के सबसे बड़े ज्वालामुखी मौना लोआ में विस्फोट वर्ष 2022 में हुआ, जो इसके पूर्व 1984 में विस्फोट के 38 वर्ष उपरांत हुआ है। 1843 के बाद से मौना लोआ में 34 बार विस्फोट हुए हैं। अधिकांश विस्फोट वर्ष 1950 के पूर्व हुए थे। वर्ष 1950 के बाद से 1975, 1984 एवं 2022 में विस्फोट हुए। यह एक सक्रिय ज्वालामुखी है।

3. निम्नलिखित में से कौन-सक्रिय ज्वालामुखी हैं? [U.P.P.C.S. (Mains) 2007]

1. अकांकागुआ

2. कोटोपैक्सी

3. एटना

4. फ्यूजीयामा

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए-

Correct Answer: (d) 2, 3 एवं 4
Solution:कोटोपैक्सी, एटना और फ्यूजीयामा सक्रिय ज्वालामुखी हैं। कोटोपैक्सी, दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के इक्वेडोर में, एटना भूमध्य सागर में सिसली (इटली) के पूर्वी तट पर और फ्यूजीयामा जापान में अवस्थित है। अकांकागुआ ज्वालामुखीय मूल से संबंधित है, परंतु यह स्वयं एक सक्रिय ज्वालामुखी नहीं है। यह अर्जेंटीना में चिली की सीमा के पास स्थित है।

4. निम्नलिखित में से कौन-से क्रियाशील ज्वालामुखी हैं? [U.P.P.C.S. (Mains) 2011]

1. अकांकागुआ

2. एटना

3. किलिमंजारो

4. विसुवियस

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए-

Correct Answer: (d) 2 तथा 4
Solution:'किलिमंजारो' तंजानिया में स्थित एक प्रसुप्त ज्वालामुखी है। यह अफ्रीका महाद्वीप का सर्वोच्च शिखर है। अकांकागुआ, दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप का उच्चतम पर्वत शिखर है। एटना (सिसली) एवं विसुवियस (नेपल्स) दोनों इटली में स्थित सक्रिय ज्वालामुखी हैं। अतः 2 एवं 4 सही हैं।

5. अफ्रीका का सर्वोच्च पर्वत शिखर माउंट किलिमंजारो अवस्थित है- [U.P.P.C.S. (Mains) 2009]

Correct Answer: (c) तंजानिया में
Solution:'किलिमंजारो' तंजानिया में स्थित एक प्रसुप्त ज्वालामुखी है। यह अफ्रीका महाद्वीप का सर्वोच्च शिखर है। अकांकागुआ, दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप का उच्चतम पर्वत शिखर है। एटना (सिसली) एवं विसुवियस (नेपल्स) दोनों इटली में स्थित सक्रिय ज्वालामुखी हैं। अतः 2 एवं 4 सही हैं।

6. किलिमंजारो (Kilimanjaro) है एक- [44th B.P.S.C. (Pre) 2000]

Correct Answer: (a) आग्नेयगिरि (Volcano)
Solution:'किलिमंजारो' तंजानिया में स्थित एक प्रसुप्त ज्वालामुखी है। यह अफ्रीका महाद्वीप का सर्वोच्च शिखर है। अकांकागुआ, दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप का उच्चतम पर्वत शिखर है। एटना (सिसली) एवं विसुवियस (नेपल्स) दोनों इटली में स्थित सक्रिय ज्वालामुखी हैं। अतः 2 एवं 4 सही हैं।

7. निम्नलिखित ज्वालामुखियों में से किसे 'भूमध्य सागर का प्रकाश स्तंभ' कहा जाता है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2004]

Correct Answer: (c) स्ट्राम्बोली
Solution:स्ट्राम्बोली ज्वालामुखी भूमध्य सागर में सिसली के उत्तर में स्ट्राम्बोली द्वीप पर अवस्थित एक सक्रिय (जाग्रत) ज्वालामुखी है। इससे सदैव प्रज्ज्वलित गैसें निकलने तथा इसके फलस्वरूप आस-पास के क्षेत्र के प्रकाशवान रहने के कारण इसे 'भूमध्य सागर का प्रकाश स्तंभ' कहते हैं।

8. आर्कटिक क्षेत्र और अंटार्कटिका महाद्वीप किसके निकट स्थित हैं? [68th B.P.S.C. (Pre) 2022]

Correct Answer: (c) उत्तरी और दक्षिणी ध्रुव
Solution:आर्कटिक क्षेत्र और अंटार्कटिका महाद्वीप क्रमशः उत्तरी और दक्षिणी ध्रुव के निकट स्थित हैं। आर्कटिक क्षेत्र महासागरीय भाग है। आर्कटिक क्षेत्र का विस्तार 60°30' उत्तरी अक्षांश के उत्तर से उत्तरी ध्रुव (90° N) तक होता है। अंटार्कटिका महाद्वीप विश्व के सात महाद्वीपों में से पांचवां बड़ा महाद्वीप है, जिसका क्षेत्रफल 14,200,000 वर्ग किमी. है।

9. स्ट्रॉम्बोली है, एक [M.P.P.C.S. (Pre) 2017]

Correct Answer: (b) जाग्रत ज्वालामुखी
Solution:आर्कटिक क्षेत्र और अंटार्कटिका महाद्वीप क्रमशः उत्तरी और दक्षिणी ध्रुव के निकट स्थित हैं। आर्कटिक क्षेत्र महासागरीय भाग है। आर्कटिक क्षेत्र का विस्तार 60°30' उत्तरी अक्षांश के उत्तर से उत्तरी ध्रुव (90° N) तक होता है। अंटार्कटिका महाद्वीप विश्व के सात महाद्वीपों में से पांचवां बड़ा महाद्वीप है, जिसका क्षेत्रफल 14,200,000 वर्ग किमी. है।

10. संसार का सर्वाधिक सक्रिय ज्वालामुखी है- [U.P.P.C.S. (Pre) 2009 U.P.P.C.S. (Main) 2006]

Correct Answer: (c) किलायू
Solution:वर्तमान में संसार का सर्वाधिक सक्रिय ज्वालामुखी किलायू (Kilauea) है, जो संयुक्त राज्य अमेरिका के हवाई द्वीप में स्थित है।