तत्सम, तद्भव, युग्मक, आगत (विदेशी) देशज, संकर शब्द आदि शब्द। (Part-3)

Total Questions: 50

1. 'जीत' शब्द का तत्सम है- [U.P.R.O./A.R.O. (Pre), 2013 U.P.R.O./A.R.O. (Mains), 2014]

Correct Answer: (d) धृष्ट
Solution:'ढीठ' तद्भव शब्द है, इसका तत्सम 'धृष्ट' होता है।

2. 'तिलक' किस प्रकार का शब्द है? [UPSSSC सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा-II परीक्षा, 2016]

Correct Answer: (a) तत्सम
Solution:'तिलक' शब्द तत्सम है, इसका तद्भव टीका है। 'तत्सम' शब्द वे शब्द होते हैं, जिन्हें सीधे संस्कृत भाषा से हिन्दी भाषा में शामिल कर लिया गया है।

3. 'तिनका' का तत्सम शब्द है- [UPPCL एक्जीक्यूटिव असि. परीक्षा, 2022]

Correct Answer: (d) तृण
Solution:'तिनका' शब्द का तत्सम 'तृण' होता है।

4. ताँबा' शब्द का तत्सम रूप है- [U.P. A.P.O. (Mains), 2015]

Correct Answer: (b) ताम्र
Solution:'ताँबा' शब्द का तत्सम रूप 'ताम्र' होता है।

5. निम्नलिखित में से तत्सम शब्द है- [U.P. R.O./A.R.O. (Pre), 2010]

Correct Answer: (d) तीर्थ
Solution:'तीर्थ' तत्सम शब्द है, इसका तद्भव 'तीरथ' है। अन्य विकल्पों में तद्भव शब्द हैं।

6. 'थाली' शब्द का तत्सम रूप है- [U.P. R.O./A.R.O. (Pre), 2016]

Correct Answer: (a) स्थाली
Solution:'थाली' का तत्सम रूप 'स्थाली' है। शेष विकल्प त्रुटिपूर्ण हैं। थाल का तत्सम स्थाल है।

7. निम्नलिखित शब्दों में से अर्ध तत्सम शब्द को पहचानिए- [UPSSSC ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा, 2018 (II)]

Correct Answer: (b) दई
Solution:'दई' अर्ध तत्सम है जिसका तत्सम 'दैव' है। बच्चा-वत्स का रात-रात्रि का तथा कान का तत्सम कर्ण होता है।

8. निम्नलिखित शब्दों में से तत्सम शब्द कौन-सा है? [U.P. A.P.O. (Spl.) (Mains), 1997]

Correct Answer: (a) दुग्ध
Solution:'दुग्ध' तत्सम शब्द है, इसका तद्भव 'दूध' है, जबकि 'ईख', 'दही' तथा 'खीर' तद्भव शब्द हैं। इनके तत्सम क्रमशः 'इक्षु', 'दधि' तथा 'क्षीर' हैं।

9. दीठि' शब्द का तत्सम रूप है- [U.P.R.O./A.R.O. (Mains), 2013]

Correct Answer: (d) दृष्टि
Solution:'दीठि' का तत्सम रूप दृष्टि है। दातुन-दन्तधावन, दियासलाई-दीपशलाका दुपहरी-द्विप्रहरी तद्भव तत्सम युग्म हैं।

10. 'दाहिना' शब्द का तत्सम रूप है- [U.P. N.T., 2006]

Correct Answer: (b) दक्षिण
Solution:'दाहिना' का तत्सम रूप 'दक्षिण' है। शेष विकल्प गलत हैं।