तत्सम, तद्भव, युग्मक, आगत (विदेशी) देशज, संकर शब्द आदि शब्द। (Part-8)Total Questions: 5041. सूची-1 (तद्भव शब्दों) को सूची-II (तत्सम शब्दों) के साथ सुमेलित करते हुए सही कूट चुनिए- [UP RO/ARO (Pre) निरस्त परीक्षा, 2023]सूची-Iसूची-II(A) पत्थरi. प्रस्तर(B) भौजाईii. धूम(C) सुहाग iii. भ्रातृजाया(D) धुआँiv. सौभाग्य(a) (A)-(B), (C) - (D)-v(b) (A)-v, (B)-(C)-(D)-iv(c) (A) - i, (B) - iii, (C) - iv, (D) - ii(d) (A) - i, (B) - ii, (C) - iii, (D) - ivCorrect Answer: (c) (A) - i, (B) - iii, (C) - iv, (D) - iiSolution:सही सुमेलित हैं -सूची-I (तद्भव शब्द)सूची-II (तत्सम शब्द)पत्थरप्रस्तरभौजाईभ्रातृजायासुहागसौभाग्यधुआँधूम'सधवा' शब्द तत्सम है, जिसका तद्भव सुहागिन है।42. निम्नलिखित में से तत्सम तद्भव का कौन-सा युग्म त्रुटिपूर्ण है? [UP RO/ARO (Pre) निरस्त परीक्षा, 2023](a) कपाट कपड़ा(b) पुराण - पुराना(c) गंभीर - गहरा(d) वचन - बैनCorrect Answer: (a) कपाट कपड़ाSolution:सही तत्सम - तद्भव युग्म हैं पुराण पुराना, गंभीर - गहरा, वचन - बैन, जबकि कपाट का तद्भव किवाड़ होता है तथा कपड़ा का तत्सम 'कर्पट' होता है।43. निम्नलिखित में तत्सम तद्भव का शुद्ध युग्म है- [UPPCS (C-SAT) Exam - 2021](a) नछत्र - नखत(b) पकवान्न - पकवान(c) गृद्ध - गीध(d) अवश्याय - ओसCorrect Answer: (d) अवश्याय - ओसSolution:'अवश्याय-ओस' तत्सम तद्भव युग्म है, जबकि अन्य शब्दों के तत्सम तद्भव युग्म इस प्रकार हैं-तत्सम (Tatsam)-तद्भव (Tadbhav)गृध्र (Gridhra)-गीध (Gidh)पक्वान्न (Pakvanna)-पकवान (Pakwaan)नक्षत्र (Nakshatra)-नखत (Nakhat)44. निम्नलिखित में से तत्सम तद्भव का कौन-सा युग्म गलत है? [उ.प्र. पुलिस कांस्टेिबिल निरस्त परीक्षा, 2024](a) याचक-जाचक(b) अक्षर - आखर(c) घट - घड़ा(d) भित्ति - भयCorrect Answer: (d) भित्ति - भयSolution:याचक-जाचक, अक्षर-आखर, घट-घड़ा सही तत्सम तद्भव युग्म हैं, जबकि भित्ति का तद्भव भीत होता है।45. सूची-1 का सूची-II से मिलान कीजिए और नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए- [स्टॉफ नर्स परीक्षा, 2023]सूची-Iसूची-II(A) कान्हi. अष्ट(B) घरii. अद्य(C) आज iii. गृह(D) आठiv. कृष्ण(a) A-(4), B-(3), C-(2), D-(1)(b) A-(3), B-(4), C-(1), D-(2)(c) A-(4), B-(2), C-(1), D-(3)(d) A-(2), B-(3), C-(4), D-(1)Correct Answer: (a) A-(4), B-(3), C-(2), D-(1)Solution:सही मिलान है-सूची-I (तद्भव)-सूची-II (तत्सम)कान्ह-कृष्णघर-गृहआज-अद्यआठ-अष्ट46. इनमें से तत्सम और तद्भव का एक युग्म गलत है [AE (UPPSC) 2021](a) खर्पर - खपरा(b) शक्तु - सत्तू(c) चुल्लिः - चूल्हा(d) प्रिय - प्रियाCorrect Answer: (d) प्रिय - प्रियाSolution:प्रस्तुत विकल्पों में विकल्प (d) 'प्रिय-प्रिया' तत्सम तद्भव का युग्म गलत है। प्रिय का तद्भव रूप पिया होता है। खर्पर का तद्भव खापर या खपरा, शक्तु का तद्भव सत्तू तथा चुल्लिः का तद्भव चूल्हा है।47. निम्न शब्द युग्मों में सही सुमेलित है? [Staff Nurse Exam, 2024](a) दबना द्विगुण(b) दन्त दाख(c) थामना स्तम्भन(d) तेरह त्रिविंशतिCorrect Answer: (c) थामना स्तम्भनSolution:सही सुमेलित हैं-तद्भव-तत्समदबना (दबाना)-दमनदाँत-दन्तथामना-स्तम्भनतेरह-त्रयोदश48. तद्भव से तत्सम बने सही शब्द-युग्म को चिह्नित कीजिए- [U.P. Lower Sub. (Spl.) (Mains), 1998](a) धुआँ-धूम(b) चख-चक्ष(c) भभूत-विभूति(d) नेह-सनेहCorrect Answer: (c) भभूत-विभूतिSolution:प्रस्तुत विकल्पों में विकल्प (c) सही शब्द-युग्म है। अन्य विकल्पों का सही शब्द-युग्म इस प्रकार है- 'धुआँ-धूम्र', 'चख-चक्षु' तथा 'नेह-स्नेह'।49. निम्नलिखित में से तत्सम तद्भव का सही युग्म है- [U.P. R.O./A.R.O (Pre), 2017](a) महूक - महुआ(b) अक्षवाट अखाड़ा(c) आद्रक अदरक(d) इक्ष - ईखCorrect Answer: (b) अक्षवाट अखाड़ाSolution:विकल्प (b) का युग्म तत्सम तद्भव की दृष्टि से सही है। अन्य विकल्पों के सही युग्म इस प्रकार हैं- मधूक-महुआ, आर्द्रक अदरक, इक्षु-ईख।50. निम्नलिखित में से तद्भव-तत्सम का कौन-सा शब्द-युग्म सही है? [U.P. A.P.O. (Mains), 2006](a) चिड़िया-चटर्क(b) पोथी-पुस्तक(c) मौसी-मातृजा(d) तुम-तुषमेवCorrect Answer: (b) पोथी-पुस्तकSolution:तद्भव-तत्सम का सही शब्द-युग्म 'पोथी-पुस्तक' है, जबकि अन्य विकल्पों में दिये गये शब्द-युग्म का सही रूप इस प्रकार है-'चिड़िया-चटक', 'मौसी-मातृश्वसा' तथा 'तुम-त्वम्'।Submit Quiz« Previous12345