तत्सम, तद्भव, युग्मक, आगत (विदेशी) देशज, संकर शब्द आदि शब्द। (Part-9)

Total Questions: 50

41. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द देशज है? [UP TET Exam (I-5) 2019]

Correct Answer: (b) धड़ाम
Solution:दिए गए शब्दों का विवरण इस प्रकार है-

42. 'खिचड़ी' किस प्रकार का शब्द है? [UPSI Exam, 20-दिसम्बर, 2017 (द्वितीय पाली) UPSSSC सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा-I परीक्षा, 2016]

Correct Answer: (a) देशज
Solution:जो शब्द देश के विभिन्न प्रदेशों में प्रचलित आम बोलचाल की भाषा से हिन्दी में आ गए है, उन्हें देशज शब्द कहा जाता है। जैसे- खिचड़ी, चिड़िया, पगड़ी, लोटा, डिबिया आदि।

43. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द देशज है? [डायट (प्रवक्ता) परीक्षा, 2014]

Correct Answer: (b) पेड़
Solution:पेड़,, खादी, कबड्डी, गड़बड़, घपला, घूँट, चम्पत, चूहा, झंझट, टट्टू, टीस, ठेठ, ठेस, तेंदुआ, थोथा, धब्बा, पेठा, भर्ता इत्यादि देशज शब्द हैं। धरती तथा आग तद्भव शब्द हैं। 'पुस्तक' तत्सम शब्द है।

44. निम्नलिखित में कौन 'देशज' शब्द है? [T.G.T. परीक्षा, 2011]

Correct Answer: (a) जूता
Solution:'जूता' देशज शब्द है। कीमत, देहात और हैजा विदेशज शब्द हैं।

45. गड़बड़ घोटाला' कौन-सा शब्द है? [P.G.T. परीक्षा, 2003]

Correct Answer: (b) देशज
Solution:'गड़बड़ घोटाला' देशज शब्द है। जिन शब्दों की व्युत्पत्ति के बारे में पता नहीं चलता एवं बोलचाल की भाषा में स्वतः निर्मित होते हैं, उन्हें देशज या देशी शब्द कहते हैं। अन्य देशज शब्द इस प्रकार हैं-आस-पास, झिलमिल, झुग्गी, झाड़, काका, बाबा, लाला, पों-पों, खुसुर-फुसुर, तोंद, डकार, डिबिया, खर्राटा, धक्का, खटपट, जगमग, टक्कर, ठकठक, सरसर, चपटा, अटकल, हल्ला, खचाखच, थप्पड़, भोंदू, झनकार टोंटी, भड़ास, हिचकी आदि।

46. निम्नलिखित शब्दों में कौन अनुकरणात्मक शब्द है? [UPSSSC सम्मिलित सहा. लेखाकार व लेखा परीक्षक (सा.च.) परीक्षा, 2016]

Correct Answer: (d) खड़खड़
Solution:भोलानाथ तिवारी देशज शब्दों को दो वर्गों में रखते हैं -अज्ञातव्युत्पत्तिक तथा अनुकरणात्मका जो तत्सम, तद्भव, विदेशी नहीं है तथा अनुकरण के आधार पर बनाए गए हैं। इस वर्ग के अधिकांश शब्द ध्वन्यात्मक होते हैं। जैसे- खड़खड़, भड़भड़, खटखट, धमधम, हड़हड़, धड़धड़, चटचट, भों-भों, फटफटिया, टर्राना आदि।

47. निम्न में कौन-सा शब्द देशज है? [UPSSSC युवा कल्याण एवं विकास दल अधिकारी परीक्षा, 2018 (I)]

Correct Answer: (c) खिड़की
Solution:'खिड़की' शब्द देशज है। आग, बच्चा व फूल तद्भव शब्द है।

48. व्युत्पत्ति के आधार पर 'किलकिल' कौन-सा शब्द है? [UPSSSC कनिष्ठ सहायक (सा.च.) परीक्षा, 2016 (II)]

Correct Answer: (a) देशज
Solution:व्युत्पत्ति के आधार पर 'किलकिल' शब्द देशज है। वे शब्द जो देश की विभिन्न बोलियों से हिन्दी में आये हैं, देशज शब्द कहलाते हैं।

49. देशज शब्द छाँटिए। [UPSSSC विधानभवन रक्षक एवं वन रक्षक परीक्षा, 2016 (II)]

Correct Answer: (b) डिबिया
Solution:'डिबिया' देशज शब्द है। तारीख विदेशज, जनम तद्भव तथा सूरज तद्भव शब्द है।

50. 'बेगम' किस भाषा का शब्द है? [BPSC, स्कूल टीचर परीक्षा - 2023]

Correct Answer: (e) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Solution:'बेगम' तुर्की भाषा का शब्द है। डॉ. हरदेव बाहरी इसे फारसी भाषा का शब्द मानते हैं। (बी.पी.एस.सी. इस प्रश्न का उत्तर विकल्प (e) को माना है।) शरिक (2)