दलहन

Total Questions: 18

1. भारत से निम्नलिखित में से कौन एक उत्पाद सामान्यतः निर्यात नहीं किया जाता है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2013 U.P.P.C.S. (Mains) 2013]

Correct Answer: (d) दालें
Solution:भारत में दालों का अत्यधिक उपभोग होने के कारण, इनका अग्रणी उत्पादक होने के बावजूद, इन्हें आयात करना पड़ता है। अतः दालें भारत से सामान्यतः निर्यातित नहीं होती हैं, जबकि गेहूं, चावल एवं चीनी का समय-समय पर निर्यात होता रहता है।

2. कथन: [U.P.P.C.S. (Pre) 2009]

कथन (A) : भारत में दालों की कमी है, परंतु प्रोटीन की नहीं।

कारण (R) : दालों की मांग की वरीयता है।

उपर्युक्त के संदर्भ में निम्न में से कौन एक सही है?

Correct Answer: (a) (A) तथा (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
Solution:भारत में दालों की कमी है, परंतु यहां प्रोटीन के अन्य स्रोतों की कमी नहीं है। यहां दालों की कमी का कारण उसकी अधिक मांग का होना है, जबकि दालों के उत्पादन में भारत अग्रणी है। इस प्रकार कथन और कारण दोनों सही हैं तथा कारण कथन की स्पष्ट व्याख्या है।

3. भारत, निम्न में से किस फसल का सबसे बड़ा उत्पादक, साथ ही साथ सबसे बड़ा उपभोक्ता और आयातक है? [Jharkhand P.C.S. (Pre) 2023]

Correct Answer: (c) दलहन
Solution:कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के एग्रीकल्चरल स्टैटिस्टिक्स एट ए ग्लांस, 2022 के अनुसार भारत दलहन के उत्पादन में विश्व में पहले स्थान पर है, साथ ही यह दलहन का सबसे बड़ा उपभोक्ता देश भी है। वर्ष 2022 में मात्रा एवं मूल्य के अनुसार भारत चीन के बाद दूसरा महत्वपूर्ण दाल का आयातक देश है। सामान्यतः भारत दलहन का सबसे बड़ा उत्पादक, उपभोक्ता एवं आयातक देश माना जाता है।

4. भारत में दालों का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है- [U.P. Lower Sub. (Pre) 2004]

Correct Answer: (c) मध्य प्रदेश
Solution:प्रश्नकाल में विकल्प (c) सही उत्तर था। आर्थिक समीक्षा 2022-23 के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2021-22 (च.अ.अनु.) में, भारत में दालों का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य मध्य प्रदेश है। इस संदर्भ में महाराष्ट्र एवं राजस्थान का क्रमशः दूसरा एवं तीसरा स्थान है।

5. फसल का प्रकार जिसमें हवा से नत्रजन संचित करने की क्षमता होती है, है- [U.P. P.C.S. (Mains) 2006]

Correct Answer: (b) दालें
Solution:दलहनी फसलों में हवा से नत्रजन संचित करने की क्षमता होती है।

6. दलहनी फसलों में संतुलित खाद का अनुपात (एन.पी.के.) है- [U.P.P.C.S. (Mains) 2013]

Correct Answer: (a) 1 : 2 : 2
Solution:फलीदार अथवा दलहनी फसलों में संतुलित उर्वरक का अनुपात (एन. पी.के.) 0:1:1, 1:2:2 अथवा 1:2:3 होता है। अतः विकल्प (a) सही उत्तर है।

7. अरहर का जन्म स्थान है- [U.P.P.C.S. (Mains) 2007]

Correct Answer: (b) भारतवर्ष
Solution:प्रमुख दलहन फसल अरहर की उत्पत्ति भारतवर्ष में हुई थी।

8. मालवीय चमत्कार एक प्रजाति है- [U.P.P.C.S. (Mains) 2014]

Correct Answer: (b) अरहर की
Solution:मालवीय चमत्कार अरहर की एक प्रजाति है। अरहर की अन्य मुख्य प्रजातियां हैं- अमर, आजाद, बहार, मालवीय विकास (MA-6), पारस इत्यादि।

9. निम्नलिखित में कौन सही सुमेलित है? [U.P. P.C.S. (Spl.) (Mains) 2008]

Correct Answer: (a) अरहर बहार
Solution:बहार, अरहर की प्रजाति है। अन्य विकल्प सुमेलित नहीं हैं।

10. 'बहार' एक प्रसिद्ध प्रजाति है- [U.P.P.C.S. (Mains) 2013]

Correct Answer: (c) अरहर की
Solution:बहार, अरहर की प्रजाति है। अन्य विकल्प सुमेलित नहीं हैं।