दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड परीक्षा, 2022 PGT संस्कृत (महिला) 03-11-2022 (Shift – I)

Total Questions: 100

11. दी गई जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और दिए गए निम्न प्रश्न का उत्तर दें।

उच्च शिक्षा के लिए एक निजी कॉलेज में चयन प्रक्रिया के लिए, आवेदकों को निम्नलिखित अर्हता मानदंडों को पूरा करना होगा।

आवेदकः
A. के 12वीं कक्षा में प्राप्त अंक 92% से अधिक होने चाहिए।
B. का शिक्षण CBSE बोर्ड से होना चाहिए।
C. की आयु 1अगस्त 1993 तक 17 वर्ष होनी चाहिए।
D. भारत के किसी भी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश का निवासी हो सकता है। पिछले पांच साल की शिक्षा एक ही शैक्षणिक संस्थान से होनी चाहिए।
हालाँकि, यदि आवेदक उपरोक्त मानदंडों को पूरा करता है,

सिवायः
1. यदि शर्त B को पूरा नहीं करता है, लेकिन आवेदक ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में 98% से अधिक अंक प्राप्त किए है, तो संस्थान के निदेशक द्वारा मामले की समीक्षा की जाएगी।
2. यदि शर्त D को पूरा नहीं करता है, लेकिन राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता में आवेदक की दो से अधिक उपलब्धियां हैं, तो बोर्ड के सदस्यों द्वारा मामले की समीक्षा की जाएगी।
उपरोक्त जानकारी के आधार पर तय करें कि निम्नलिखित आवेदक, चयन पक्रिया के लिए पात्र है या नहीं और दिए गए विकल्पों में से अपने उत्तर का चयन करें। यहां उपलब्ध जानकारी के अलावा कुछ भी कल्पित न करें।

अतुल का जन्म 3 नवंबर 1975 को हुआ था। उसने 12वीं की ICSE बोर्ड परीक्षा में 98% अंक हासिल किए। वह पंजाब से ताल्लुक रखता है और पिछले 5 वर्षों से राष्ट्रीय तैराकी टीम में है। उसने प्रतियोगिताओं में कई पदक जीते हैं।

Correct Answer: (c) उसे कॉलेज में प्रवेश नहीं मिलेगा।
Solution:प्रश्नानुसार,
अतुल का विवरण-
→ 12वीं में 98% अंक हासिल किया (अतः मानदंड A पूरा करता है)
→ ICSE बोर्ड से उत्तीर्ण किया, तथा 98% अंक हासिल किया
(∴अर्हता मानदंड B पूरा नहीं करता एवं मानदंड B का वैकल्पिक मानदंड भी पूरा नहीं करता)
→ 3 नवंबर 1975 के हिसाब से इसकी उम्र 18 साल के लगभग है
(∴मानदंड C पूरा करता है)
→ प्रश्नानुसार मानदंड D का वैकल्पिक मानदंड पूरा करता है।
अतः अर्हता मानदंड B पूरा न कर पाने की वजह से कॉलेज में प्रवेश नहीं मिलेगा।

12. एक निश्चित कूट भाषा में,

'A $ B' का अर्थ है कि 'A, B की माता है'।
'A # B' का अर्थ है कि 'A, B का पिता है'।
A' Ø B' का अर्थ है कि 'A, B का भाई है'।

यदि J$KØP#H है, तो K का H से संबंध ज्ञात कीजिए।

Correct Answer: (a) पिता का भाई (चाचा)
Solution:प्रश्नानुसार संबंध आरेख बनाने पर-अतः संबंध आरेख से स्पष्ट है कि K, H के पिता का भाई (चाचा) है।

13. एक 15 मंजिल इमारत मे, C 9वीं मंजिल पर रहता है। H, C के नीचे 5वीं मंजिल पर रहता है। K और H एक ही मंजिल पर रहते हैं। L, K के ऊपर दूसरी मंजिल पर रहता है। T, C की मंजिल के नीचे तीसरी मंजिल पर रहता है। P, L की मंजिल के ऊपर छठी मंजिल पर रहता है और J पहली मंजिल पर रहता है।

यह मानते हुए कि अन्य सभी मंजिलें खाली हैं और उपरोक्त प्रत्येक घर में दो निवासी रहते हैं, 8वीं मंजिल और दूसरी मंजिल के बीच कितने निवासी हैं?

Correct Answer: (d) 8
Solution:प्रश्नानुसार, इमारतों में रहने का क्रम निम्नवत् है-

अतः 8वीं मंजिल और दूसरी मंजिल के बीच कुल चार घर (L,T,H,K) हैं।
अतः चारो मंजिल पर कुल निवासियों की संख्या = 4 × 2 = 8

14. दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्य रूप से ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, निर्णय लें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन से निष्कर्ष, कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करते हैं।

कथनः
कुछ लिटल (Little's), मोर (More's) हैं।
कुछ मोर (More's), प्लेन्टी हैं।
सभी प्लेन्टी (Plenty's), रिटर्न्स हैं।

निष्कर्षः
I. सभी रिटर्न्स (Return's), मोर (More's) हैं।
II. कुछ रिटर्न्स, लिटल हैं।
III. सभी रिटर्न्स, प्लेन्टी हैं।
IV. कोई भी मोर, रिटर्न नहीं है।

Correct Answer: (c) कोई भी निष्कर्ष अनुसरण नहीं करता है
Solution:कथन के अनुसार वेन आरेख निम्त्वत् है-

अतः कोई भी निष्कर्ष अनुसरण नहीं करता है।

15. निम्नांकित बार-ग्राफ का अध्ययन करें और नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दें। बार-ग्राफ एक साल के दौरान कंपनियों A, B और C में हुई नई भर्ती संबंधित डेटा को निरूपित करता है।

मई से अगस्त के महीनों में कंपनी A के लिए नई भर्ती और सितंबर से दिसंबर के महीनों में कंपनी C के लिए नई भर्ती का अनुपात ज्ञात कीजिए।

Correct Answer: (b) 91 : 71
Solution:दिये गए बार ग्राफ से-
मई से अगस्त के महीने में कंपनी A के लिए भर्ती = 455
सितम्बर से दिसम्बर के महीने में कंपनी C के लिए भर्ती = 355
अभीष्ट अनुपात = 455 : 355
= 91 : 71

16. पांच मित्र A,B,C,D और E एक सीधी पंक्ति में उत्तर की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं (किन्तु इसी क्रम में नहीं हैं)। A के बाईं ओर दो व्यक्ति बैठे हैं। B दायें छोर पर बैठा है। D, E के दायें से दूसरे स्थान पर है। C कहाँ बैठा है?

Correct Answer: (b) E के बाईं ओर बगल में
Solution:प्रश्नानुसार पांच मित्रों का उत्तर की ओर मुख करके बैठने का क्रम निम्नवत् है-

अतः C, E के बाईं ओर बगल में बैठा है।

17. निम्नांकित बार-ग्राफ का अध्ययन करें और नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दें। बार-ग्राफ एक साल के दौरान कंपनियों A, B और C में हुई नई भर्ती संबंधित डेटा को निरूपित करता है।

यदि कंपनी C, कंपनी B को 1 मई से खरीद लेती है, तो मई से दिसंबर तक कंपनी A की नई भर्ती में, इसी अवधि के दौरान कंपनी C की भर्तियों की तुलना में कितने प्रतिशत की कमी होगी?

Correct Answer: (a) लगभग 11%
Solution:दिए गए बार ग्राफ से-
मई से दिसंबर तक कंपनी A की नई भर्ती = 455 + 566
= 1021
मई से दिसंबर तक कंपनी C की भर्ती = 334 + 245 + 214 + 355
= 1148
अभीष्ट प्रतिशत कमी = (1148 - 1021) / 1148 × 100 = 11.06%

18. दिए गए विकल्पों में से उस पद का चयन कीजिए जो निम्नलिखित श्रृंखला में प्रश्नवाचक चिन्ह (?) के स्थान पर आ सकता है।

EJ05, HP821, KV242, ?

Correct Answer: (d) NB82
Solution:

19. गणितीय चिन्हों के उस सही संयोजन का चयन करें जो * चिन्हों को क्रमिक रूप से प्रतिस्थापित करके दिए गए समीकरण को संतुलित कर सकता है।

55 * 78 * 6 * 76 * 91 = 730

Correct Answer: (a) ×, ÷, -, +
Solution:दिया गया समी. 55 * 78 * 6 * 76 * 91 = 730
विकल्प (a) से-
55 × 78 ÷ 6 - 76 + 91 = 730
55 × 13 - 76 + 91 = 730
715 - 76 + 91 = 730
806 - 76 = 730
730 = 730
L .H.S. = R.H.S.

20. एक निश्चित कूट भाषा में, 'ROOK' को 'LVVE' और 'PAWN' उसी भाषा में 'JHQH' के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। उसी भाषा में 'BISHOP' को किस प्रकार कूटबद्ध किया जाएगा?

Correct Answer: (c) VPMBVJ
Solution: