दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड परीक्षा, 2023 PGT EVGC (Male) 21-06-2023 (Shift – I)

Total Questions: 100

51. If the marked price is 20% more than the cost price and a discount of 10% is allowed on the marked price, then the percentage profit is:

यदि अंकित मूल्य लागत मूल्य से 20% अधिक है और अंकित मूल्य पर 10% की छूट दी गई है, तो प्रतिशत लाभ है?

Correct Answer: (c) 8%
Solution:माना क्रय मूल्य (CP) = 100
प्रश्नानुसार,
अंकित मूल्य (MP) = CP * (100+20)/100
= 100 * (100+20)/100
= 120
विक्रय मूल्य (SP) = 120 * (100-10)/100 = 108
अतः लाभ प्रतिशत = (विक्रय मूल्य - क्रय मूल्य)/क्रय मूल्य × 100
= (108-100)/100 × 100
= 8%

52. A and B can do a piece of work in 16 days and 24 days, respectively. A works consecutively for 2 days and B works on every third day. They work in this pattern till the work gets completed. In how many days will the entire work be done?

A और B एक काम को क्रमशः 16 दिन और 24 दिन में कर सकते हैं। A लगातार 2 दिन काम करता है और B हर तीसरे दिन काम करता है। काम पूरा होने तक वे इसी पैटर्न पर काम करते हैं। पूरा काम कितने दिनों में पूरा हो जाएगा।

Correct Answer: (c) 18
Solution:प्रश्नानुसार,

A के 2 दिन तथा B के 1 दिन का कार्य = 9 × 2 + 6
= 24 इकाई
अतः कुल कार्य को करने में लगा समय = 144/(24/3)
= (144 × 3)/24
= 18 दिन

53. A work can be completed in 12 days by 20 workers working 8 hours a day. How many workers will be needed to complete the same work in 32 days working 4 hours a day?

एक कार्य को 20 श्रमिक प्रतिदिन 8 घंटे कार्य करके 12 दिनों में पूरा कर सकते हैं। उसी कार्य को प्रतिदिन 4 घंटे कार्य करके 32 दिनों में पूरा करने के लिए कितने श्रमिकों की आवश्यकता होगी?

Correct Answer: (c) 15
Solution:

माना कार्य 32 दिन और प्रतिदिन 4 घंटे करके कार्य को समाप्त करने के लिए M₂ श्रमिकों की आवश्यकता होगी।
प्रश्नानुसार,
M₁ × D₁ × H₁ = M₂ × D₂ × H₂
20 × 12 × 8 = M₂ × 32 × 4
M₂ = (20 × 12 × 8) / (32 × 4)
= 5 × 3
= 15 श्रमिक

54. A single discount equivalent to two successive discounts of 15% and 25% is:

15% और 25% की दो क्रमिक छूट के बराबर एकल छूट है:

Correct Answer: (c)
Solution:

एकल छूट प्रतिशत = x + y - (x × y) / 100
= 15 + 25 - (15 × 25) / 100
= 40 - 15/4
= 145/4

55. An article is sold for ₹440 cash or for ₹200 cash down payment together with ₹244 to be paid after 5 months. Find the rate per annum of simple interest charged in the installment scheme.

एक वस्तु को ₹440 नकद या ₹200 नकद अग्रिम भुगतान पर बेचा जाता है, साथ ही 5 महीने के बाद ₹244 का भुगतान करना होता है। किस्त योजना में लगने वाले साधारण ब्याज की वार्षिक दर ज्ञात कीजिए।

Correct Answer: (b) 4%
Solution:

माना ब्याज की दर = R% वार्षिक
प्रश्नानुसार,
ब्याज = 244 - (440-200)
= 244 - 240
= ₹4
S.I = (P × R × T)/100
4 = ((240 × R × (5/12))/100
R = 40/10
R = 4% वार्षिक

56. The count of a certain breed of bacteria was found to increase at the rate of 4% per hour, if the count was initially 3,00,000 then the bacteria at the end of 3 hours is:

जीवाणु की एक निश्चित नस्ल की गिनती 4% प्रति घंटे की दर से बढ़ती पाई गई, यदि गिनती शुरू में 3,00,000 थी तो 3 घंटे के अंत में जीवाणु हैं:

Correct Answer: (c) 3,37,459
Solution:प्रश्नानुसार,
3 घंटे के अंत में जीवाणुओं की संख्या
= 300000 × (100+4)/100 × (100+4)/100 × (100+4)/100
= 300000 × 26/25 × 26/25 × 26/25
= 337459.2
≈ 337459 लगभग

57. Which of the following is the lowest ratio?

निम्नलिखित में से कौन सा अनुपात सबसे कम है?

Correct Answer: (a) 4 : 23
Solution:दिये गये विकल्पों से-
(a) 4 : 23 ≅ 0.173
(b) 9 : 16 ≅ 0.5625
(c) 12 : 19 ≅ 0.6315
(d) 17 : 25 ≅ 0.68
अतः सबसे छोटा अनुपात = 4 : 23

58. A school has 3 sections, A, B and C of class VI students. The results of half-yearly and annual examinations are shown in the given table. Answer the question based on this table.

एक स्कूल में कक्षा VI के छात्रों के लिए 3 अनुभाग A, B और C है। दी गयी तालिका में अद्धवार्षिक एवं वार्षिक परीक्षाओं के परिणाम दर्शाए गए हैं। इस तालिका के आधार पर प्रश्न का उत्तर दीजिए-

ResultSection ASection BSection C
Students who failed in both exams142115
Students who failed in the half-yearly but passed in the annual exams12109
Students who passed in the half-yearly but failed in the annual exams81411
Students who passed in both exams525862
परिणामअनुभाग Aअनुभाग Bअनुभाग C
दोनों परीक्षाओं में अनुत्तीर्ण छात्र142115
अर्धवार्षिक में अनुत्तीर्ण लेकिन वार्षिक में उत्तीर्ण छात्र12109
अर्धवार्षिक में उत्तीर्ण लेकिन वार्षिक में अनुत्तीर्ण छात्र81411
दोनों परीक्षाओं में उत्तीर्ण छात्र525862

Which section has the maximum success rate in the annual examination?
वार्षिक परीक्षा में किस अनुभाग की सफलता दर सर्वाधिक है?

Correct Answer: (a) A
Solution:अनुभाग-A
वार्षिक परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थी / वार्षिक परीक्षा में अनुत्तीर्ण विद्यार्थी = (52 + 12)/(14 + 18)
=2.90

अनुभाग-B
वार्षिक परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थी / वार्षिक परीक्षा में अनुत्तीर्ण विद्यार्थी = (58 + 10)/(21 + 14)
≅ 1.94

अनुभाग-C
वार्षिक परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थी / वार्षिक परीक्षा में अनुत्तीर्ण विद्यार्थी = (62 + 9)/(15 + 11)
≅ 2.73

अतः यह स्पष्ट है कि अनुभाग A की सफलता दर सर्वाधिक है।

59. A blanket is bought for ₹3200 and sold for ₹4000. Find the profit percentage.

एक कंबल ₹3200 में खरीदा जाता है और ₹4000 में बेचा जाता है। लाभ प्रतिशत ज्ञात कीजिए।

Correct Answer: (b) 25%
Solution:दिया है,
क्रय मूल्य (P) = ₹3200
विक्रय मूल्य (SP) = ₹4000

प्रश्नानुसार,
लाभ प्रतिशत (P) = (विक्रय मूल्य (SP) - क्रय मूल्य (CP))/क्रय मूल्य (CP) × 100
= (4000-3200)/3200 × 100
= 800/3200 × 100
= 25%

60. The ratio of total surface area to lateral surface area of a cylinder whose radius is 30 cm and height 70 cm is:

एक सिलेंडर जिसकी त्रिज्या 30 सेमी और ऊँचाई 70 सेमी है, जिसके कुल सतह क्षेत्रफल और पार्श्व सतह क्षेत्रफल का अनुपात हैः

Correct Answer: (a) 10 : 7
Solution:दिया है,
बेलन की त्रिज्या (r) = 30cm
तथा ऊँचाई (h) = 70cm

प्रश्नानुसार,
बेलन के वक्र पृष्ठ का क्षेत्रफल = 2πrh
बेलन के संपूर्ण पृष्ठ का क्षेत्रफल = 2πrh + 2πr²
अतः अभीष्ट अनुपात = (2πrh + 2πr²) : (2πrh)
2πr(h + r) : 2πr
(70 + 30) : 70
100 : 70
10 : 7