दिल्ली दरबार और राजधानी परिवर्तन (UPPCS)

Total Questions: 10

1. ब्रिटिश काल में दिल्ली के पहले भारत की राजधानी कहां थी? [M.P P.C.S. (Pre) 1995]

Correct Answer: (a) कलकत्ता
Solution:ब्रिटिश काल में दिल्ली से पहले भारत की राजधानी कलकत्ता थी। ब्रिटेन के राजा जॉर्ज पंचम के भारत आगमन 2 दिसंबर, 1911 को हुआ तथा 12 दिसंबर, 1911 को तीसरे दिल्ली दरबार में बंगाल विभाजन रद्द कर भारत की राजधानी कलकत्ता से दिल्ली स्थानांतरित करने की घोषणा की गई। लॉर्ड हार्डिंग द्वितीय के कार्यकाल में यह कलकत्ता से दिल्ली स्थानांतरित हुई। वर्ष 1912 में दिल्ली राजधानी बनाई गई।

2. वर्ष 1912 में जब राजधानी कलकत्ता से दिल्ली लाई गई, उस समय भारत का वायसराय कौन था? [U.P P.C.S (Pre) 1990 U.P. Lower Sub. (Pre) 2008]

Correct Answer: (d) लॉर्ड हार्डिं
Solution:ब्रिटिश काल में दिल्ली से पहले भारत की राजधानी कलकत्ता थी। ब्रिटेन के राजा जॉर्ज पंचम के भारत आगमन 2 दिसंबर, 1911 को हुआ तथा 12 दिसंबर, 1911 को तीसरे दिल्ली दरबार में बंगाल विभाजन रद्द कर भारत की राजधानी कलकत्ता से दिल्ली स्थानांतरित करने की घोषणा की गई। लॉर्ड हार्डिंग द्वितीय के कार्यकाल में यह कलकत्ता से दिल्ली स्थानांतरित हुई। वर्ष 1912 में दिल्ली राजधानी बनाई गई।

3. दिल्ली भारत की राजधानी बनी- [Uttarakhand U.D.A./L.D.A. (Pre) 2007]

Correct Answer: (b) 1911 में
Solution:उल्लेखनीय है कि दिल्ली को राजधानी बनाने की घोषणा वर्ष 1911 में की गई थी, जबकि कलकत्ता से दिल्ली उसका स्थानांतरण वर्ष 1912 में हुआ था। अतः स्थानांतरण के संबंध में यदि विकल्प में 1911 एवं 1912 दोनों वर्ष दिए गए हैं, तो इस संदर्भ में दूसरा वर्ष (1912) अधिक मान्य होगा।

4. किस वर्ष, भारत की राजधानी कलकत्ता से दिल्ली स्थानांतरित की गई? [Uttarakhand P.C.S. (Mains) 2006]

Correct Answer: (d) 1912
Solution:उल्लेखनीय है कि दिल्ली को राजधानी बनाने की घोषणा वर्ष 1911 में की गई थी, जबकि कलकत्ता से दिल्ली उसका स्थानांतरण वर्ष 1912 में हुआ था। अतः स्थानांतरण के संबंध में यदि विकल्प में 1911 एवं 1912 दोनों वर्ष दिए गए हैं, तो इस संदर्भ में दूसरा वर्ष (1912) अधिक मान्य होगा।

5. किस वर्ष भारत की राजधानी कलकत्ता से दिल्ली आई? [U.P. P.C.S. (Spl.) (Mains) 2008]

Correct Answer: (d) 1911
Solution:उल्लेखनीय है कि दिल्ली को राजधानी बनाने की घोषणा वर्ष 1911 में की गई थी, जबकि कलकत्ता से दिल्ली उसका स्थानांतरण वर्ष 1912 में हुआ था। अतः स्थानांतरण के संबंध में यदि विकल्प में 1911 एवं 1912 दोनों वर्ष दिए गए हैं, तो इस संदर्भ में दूसरा वर्ष (1912) अधिक मान्य होगा।

6. दिल्ली में उनके राजकीय प्रवेश के अवसर पर बम फेंका गया था- [U.P. Lower Sub. (Spl.) (Pre) 2008]

Correct Answer: (d) लॉर्ड हार्डिंग पर
Solution:लॉर्ड हार्डिंग-II इस विभ्रम के प्रभाववश संतुष्टीकरण विषयक कार्य कर रहा था कि इनके द्वारा क्रांतिकारी आंदोलन को सफलतापूर्वक दबाया जा सकता है। परंतु शीघ्र ही उस समय उसका मोहभंग हो गया, जब 23 दिसंबर, 1912 को दिल्ली में राजधानी स्थानांतरण के औपचारिक समारोह के अवसर पर वह जुलूस के रूप में दिल्ली में प्रवेश कर रहा था कि उस पर चांदनी चौक में बम फेंका गया।

7. क्रांतिकारी, जो हार्डिंग बम कांड में शामिल नहीं था- [R.A.S./R.T.S. (Pre) 2018]

Correct Answer: (b) भगवती चरण वोहरा
Solution:हार्डिंग बम कांड, दिल्ली-लाहौर षड्यंत्र केस के नाम से प्रसिद्ध है। इसमें 14 व्यक्तियों को अभियुक्त बनाया गया था, जिसमें अवध बिहारी, मास्टर अमीर चंद, बालमुकुंद और बसंत विश्वास को फांसी और बलराज और हसवंत सहाय (हरवंश सहाय) को आजीवन करावास की सजा दी गई। इस केस में दीनानाथ सरकारी गवाह बन गया था। भगवती चरण वोहरा इसमें शामिल नहीं थे। इसमें मुख्य भूमिका निभाने वाले रास बिहारी बोस जापान भाग गए थे तथा मुकदमे से बच गए थे।

8. निम्नलिखित में से कौन-सा संगठन दिल्ली में वायसरॉय लॉर्ड हार्डिंग पर बम फेंकने के लिए उत्तरदायी था? [U.P. P.C.S. (Pre) 2023]

Correct Answer: (a) अनुशीलन समिति
Solution:दिल्ली में वायसरॉय लॉर्ड हार्डिंग II पर बम फेंकने के लिए अनुशीलन समिति उत्तरदायी था।

9. ब्रिटिश शासन के दौरान बिहार को एक अलग प्रांत का दर्जा किस वर्ष प्राप्त हुआ? [44th B.P.S.C. (Pre) 2000]

Correct Answer: (b) 1912
Solution:दिसंबर, 1911 में ब्रिटिश सम्राट जॉर्ज पंचम और महारानी मैरी के भारत आगमन पर उनके स्वागत हेतु दिल्ली में एक दरबार का आयोजन किया गया। दिल्ली दरबार में ही सम्राट ने बंगाल विभाजन को रद्द घोषित किया, साथ ही बिहार और उड़ीसा को बंगाल से अलग कर दिया गया। यह विभाजन वर्ष 1912 से लागू हुआ।। अप्रैल, 1936 को उड़ीसा, बिहार से अलग कर दिया गया।

10. कब बिहार पहली बार ब्रिटिश-शासित भारत के तहत बंगाल प्रेसीडेंसी से अलग हुआ था? [69th B.P.S.C. (Pre) 2023]

Correct Answer: (a) 1912