देशों की राजधानियां

Total Questions: 38

1. निम्नलिखित नगरों में कौन-सा एक दिए गए देश की भूतपूर्व राजधानी नहीं रहा (देश कोष्ठक में दिया गया है)? [I.A.S. (Pre) 2005]

Correct Answer: (d) ब्रिसबेन (ऑस्ट्रेलिया)
Solution:ऑस्ट्रेलिया की पूर्व राजधानी ब्रिस्बेन न होकर मेलबर्न थी, जो कि वर्तमान में कैनबरा है। यही युग्म सही नहीं होने के कारण विकल्प (d) प्रश्न का सही उत्तर होगा।

2. म्यांमार की प्रस्तावित नई प्रशासनिक राजधानी कौन-सी है? [I.A.S. (Pre) 2006]

Correct Answer: (d) प्यिनमाना (Pyinmana)
Solution:6 नवंबर, 2005 को म्यांमार की प्रशासनिक राजधानी आधिकारिक रूप से पूर्व राजधानी यांगून से 320 किमी. उत्तर में प्यिनमाना के निकट (3.2 किमी. पश्चिम में) स्थित हरित क्षेत्र में स्थानांतरित की गई थी, जिसका आधिकारिक नाम 27 मार्च, 2006 को 'ने पी ता' (Nay Pyi Taw) घोषित किया गया

3. नीचे दिए गए युग्मों में से कौन-सा एक सही सुमेलित नहीं है? [I.A.S. (Pre) 2005]

Correct Answer: (c) निकारागुआ - बेल्मोपान
Solution:प्रश्नगत देशों की राजधानियों का सही सुमेल इस प्रकार है- बहामास की राजधानी-नस्साऊ (Nassau) कोस्टारिका की राजधानी-सैन जोस (San Jose) निकारागुआ की राजधानी-मानागुआ (Managua) डोमिनिकन रिपब्लिक की राजधानी-सांटो डोमिंगो (Santo Domingo) जबकि बेलमोपैन (Belmopan) बेलिज की राजधानी है। अतः विकल्प (c) सही सुमेलित नहीं है।

4. पेरू की राजधानी है- [M.P.P.C.S. (Pre) 2006]

Correct Answer: (b) लीमा
Solution:पेरू की राजधानी लीमा है। पेरू दक्षिणी अमेरिकी देश है।

5. विएना किस देश की राजधानी है? [M.P.P.C.S. (Pre) 1992]

Correct Answer: (c) ऑस्ट्रिया
Solution:विएना, ऑस्ट्रिया की राजधानी है। यहां अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (I.A.E.A.) का मुख्यालय स्थित है।

6. निम्नलिखित में कौन-सी जोड़ी (राष्ट्र एवं राजधानी) सुमेलित नहीं है? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2008]

Correct Answer: (c) उत्तरी कोरिया सियोल
Solution:उत्तरी कोरिया की राजधानी प्योंगयांग है, जबकि सियोल दक्षिणी कोरिया की राजधानी है। शेष प्रश्नगत देश एवं उनकी राजधानी सही सुमेलित हैं।

7. निम्नलिखित में से कौन-सी जोड़ी (देश और राजधानी) सुमेलित नहीं है? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2008]

Correct Answer: (b) जापान-क्योटो
Solution:जापान की राजधानी टोक्यो है, जबकि क्योटो जापान का प्रमुख नगर है। शेष प्रश्नगत देश और उनकी राजधानी सही सुमेलित हैं।

8. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित नहीं है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2007]

Correct Answer: (d) नाइजीरिया-रबात
Solution:देश और उनकी राजधानी का क्रम निम्नानुसार है-
(देश)(राजधानी)
घानाअक्रा
केन्यानैरोबी
नामीबियाविंडहाक
नाइजीरियाअबुजा

9. झुकी लाट के लिए प्रसिद्ध पीसा स्थित है- [U.P. P.C.S. (Pre) 1993]

Correct Answer: (c) इटली में
Solution:पीसा (Pisa) मध्य इटली में अर्ना नदी (Arno River) के मुहाने पर स्थित है। पीसा नगर इटली के पीसा प्रांत की राजधानी है। पीसा 'झुकी हुई लाट' के लिए विश्व प्रसिद्ध है।

10. सूची-1 तथा सूची-II को सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए- [U.P.P.C.S. (Mains) 2009]

सूची-Iसूची-II
A. विडहाक1. केन्या
B. अक्रा2. नामीबिया
C. नैरोबी3. घाना
D. लुसाका4. जाम्बिया

 

ABCD
(a)1234
(b)2314
(c)3241
(d)4321

 

Correct Answer: (b)
Solution:देश और उनकी राजधानी का सुमेलन निम्नानुसार है-
(देश)(राजधानी)
केन्यानैरोबी
नामीबियाविंडहाक
घानाअक्रा
जाम्बियालुसाका