धातु,अधातु और मिश्रधातु (रसायन विज्ञान)-(भाग-2)

Total Questions: 50

1. एलुमिनो थर्मिक प्रक्रिया में, AI की भूमिका की होती है। [RRB JE 30/05/2019 (Evening)]

Correct Answer: (a) अपचायक अभिकर्मक
Solution:अपचायक कारक | एलुमिनोथर्मिक अभिक्रियाएं उच्च तापमान वाली उष्माक्षेपी रासायनिक अभिक्रियाएं हैं। इस प्रक्रिया का उपयोग उद्योग में लौह मिश्र धातु बनाने के लिए किया जाता है। अपचायक घटक दूसरों को कम कर देता है जबकि स्वयं इलेक्ट्रॉन त्यागकर ऑक्सीकृत हो जाता है। ऑक्सीकरण घटक एक पदार्थ है जो इलेक्ट्रॉनों को प्राप्त करके ऑक्सीकरण का कारण बनता है। हाइड्रोजनीकरण आणविक हाइड्रोजन (H₂) और किसी अन्य यौगिक या तत्व के बीच एक रासायनिक अभिक्रिया, आमतौर पर निकल (Ni). पैलेडियम या प्लैटिनम जैसे उत्प्रेरक की उपस्थिति में होती है।

2. निम्नलिखित में से कौन सा धात्विक तत्व, जल से अधिक सघन होता है? [RRB JE 31/05/2019 (Evening)]

Correct Answer: (b) कैल्शियम
Solution:कैल्शियम का घनत्व 1.55 g/cm³ है जो जल से अधिक है। जल का घनत्व उसकी इकाई मात्रा के प्रति जल का वजन है। जल का घनत्व 1g/cm³ आवर्त सारणी में सभी धातुर जल से सघन है सिवाय लिथियम-0.534g/cm³, पोटेशियम 0.862 g/cm³ और सोडियम. 0.971 g/cm³ जो वस्तु जल से कम सघन होगी वे उस पर तेरेगी जबकि सघन वस्तुएँ जल में उब जाएँगी।

3. पोटेशियम की परमाणु त्रिज्या सोडियम है। [RRB JE 31/05/2019 (Evening)]

Correct Answer: (b) से अधिक
Solution:से अधिक। परमाणु त्रिज्या परमाणु के नाभिक से इलेक्ट्रॉनों वाले बाहरी कोश तक की कुल दूरी। सभी परमाणुओं में एक ही कोश में इलेक्ट्रॉनों के शामिल होने के कारण, आवर्त सारणी में बाएं से दाएं जाने पर परमाणु त्रिज्या कम हो जाती है और समूहों में ऊपर से नीचे जाने पर बढ़ जाती है। आवर्त सारणी के समूह 1A (या IA) में क्षार धातुएँ हैंः हाइड्रोजन (H), लिथियम (LI), सोडियम (Na), पोटेशियम (K), रुबिडियम (Rb), सीज़ियम (Cs), और फ्रांसियम (Fr) |

4. टेल्यूरियम नामक तत्व एक _____ है। [RRB JE 01/06/2019 (Morning)]

Correct Answer: (d) उपधातु
Solution:उपधातु इन तत्वों की विशेषता धातुओं औरअधातुओं के मध्यवर्ती गुण होते हैं। उदाहरण: बोरोन (B), सिलिकॉन (Si), जर्मेनियम (Ge) । टेल्यूरियम (Te, परमाणु क्रमांक 5) एक भंगुर, हल्का विषैला, दुर्लभ, चांदी जैसी सफेद उपधातु है। धातुएँ ऊष्मा और विद्युत की सुचालक होती हैं और आघातवर्ध्यनीय होती हैं। उदाहरणः सोना (Au), चाँदी (Ag), लोहा (Fe) 1 अधातुएँ (आमतौर पर) ऊष्मा और विद्युत की कुचालक होती हैं, और न ही आघातवर्ध्यनीय होती हैं। उदाहरणः ऑक्सीजन (O). नाइट्रोजन (N), कार्बन (C)।

5. निम्नलिखित में से कौन सा गुण अधातुओं में नहीं होता है? [RRB JE 01/06/2019 (Afternoon)]

Correct Answer: (b) इनमें से सभी
Solution:इनमे से सभी। धातु वे तत्व जो आसानी से धनात्मक आयन बना सकता है जिसे धनायन कहा जाता है और धात्विक बंध बनाने की प्रवृत्ति रखता है। धातुओं के उदाहरण- सोना, एल्यूमीनियम, लोहा और मैग्नीशियम आदि। धातुओं के भौतिक गुणः आघातवर्धनीयता, तन्यता, ऊष्मा और विद्युत का सुचालक। अधातु ऐसे रासायनिक तत्व जो आमतौर पर रासायनिक अभिक्रिया में किसी धातु के साथ अभिक्रिया करने पर इलेक्ट्रॉन ग्रहण करते है। उदाहरणः क्लोरीन, कार्बन, ब्रोमीन, सल्फर, फॉस्फोरस।

6. वह पदार्थ जो रासायनिक अभिक्रिया द्वारा सरल पदार्थों में विघटित नहीं किया जा सकता, कहलाता है। [RRB JE 02/06/2019 (Morning)]

Correct Answer: (a) तत्व
Solution:तत्व उदाहरण आयरन (Fe), तांबा (Cu)। मिश्रण दो या दो से अधिक पदार्थों का एक भौतिक मिश्रण जिसमें पहचान बरकरार रखी जाती है और विलयन, निलंबन या कोलाइड के रूप में मिश्रित किया जाता है। उदाहरण पुंष (Smog), रक्त। यौगिक पदार्थ तब बनता है जब दो या दो से अधिक रासायनिक तत्व रासायनिक रूप से एक साथ बंध जाते हैं। उदाहरण जल। शुद्ध पदार्थ वह पदार्थ, जिसमें मौजूद सभी कण समान रासायनिक प्रकृति के होते हैं।

7. निम्नलिखित में से किस मिश्र धातु में पारा अपने किसी घटक के रूप में होता है? [RRB JE 26/06/2019 (Evening)]

Correct Answer: (d) जिंक अमलगम
Solution:जिंक अमलगम जिंक (Zn) और मरकरी (Hg) का एक मिश्र धातु है। पारे की मिश्र धातु को अमलगम कहा जाता है। अतनिको एल्युमिनियम (AI), कोबाल्ट (Co), निकेल (NI) और कुछ मात्रा में तांबे (Cu) का चुंबकीय मिश्र धातु। सोल्डर सीसा (Pb) और टिन (Sn) से बना फ्यूज़िबल धातु मिश्र धातु। स्टेनलेस स्टील आयरन (Fe), क्रोमियम (Cr) और निकल (Ni) का संक्षारण प्रतिरोधी मिश्र धातु।

8. परमाणु क्रमांक 14 वाला तत्व जो कठोर होता है, अम्लीय ऑक्साइड और एक सहसंयोजक हैलाइड बनाता है। निम्नलिखित में से किस श्रेणी का तत्व है?

Correct Answer: (b) उपधातु
Solution:उपधातु वे तत्व हैं जिनमें धातु और अधातु दोनों के गुण होते हैं। इनमें विद्युत चालकता, तापीय चालकता और क्रियाशीलता के मध्यवर्ती गुण होते हैं। सिलिकॉन (Si): परमाणु संख्या = 14। यह एक कठोर और भंगुर ठोस है, जो इसे एक अधातु का विशिष्ट लक्षण बनाता है। यह विद्युत का संचालन भी करता है और इसमें धात्विक चमक होती है, जो इसे धातु के समान बनाती है। यह SIO₂, (सिलिकॉन डाइऑक्साइड) जैसे अम्लीय ऑक्साइड और SiCI₄, (सिलिकॉन टेट्राक्लोराइड) जैसे सहसंयोजक हैलाइड बनाता है, जो एक अधातु के विशिष्ट गुण हैं।

9. न्यूनतम ऊष्मा चालकता वाले धातु की पहचान करें। [RRB ALP Tier-II (21/01/2019) Evening]

Correct Answer: (b) पारा
Solution:पारा । (प्रतीक Hg. कमरे के तापमान पर द्रव)। थर्मल चालकता वह दर जिस पर किसी पदार्थ के एक इकाई अनुप्रस्थ काट का क्षेत्रफल के माध्यम से चालन द्वारा ऊष्म स्थानांतरित की जाती है, जब एक तापमान प्रवणत क्षेत्र के लिए लंबवत मौजूद होती है हीरा (कार्बन का सबसे कठोर अपरूप) इसमें उच्च तापीय चालकता है। जिसका चालकता स्तर तांबे से 5 गुना अधिक है।

10. निम्नलिखित में से कौन सी धातु भाप के साथ अभिक्रिया करके धातु ऑक्साइड और हाइड्रोजन बनाती है? [RRB Group D 17/09/2018 (Morning)]

Correct Answer: (d) एल्यूमिनियम
Solution:एल्यूमिनियम (AI) परमाणु संख्या 13 की खोज 1825 में हंस ओस्टेंड ने की थी। रासायनिक अभिक्रिया: 2AI 3 H₂O Al₂O₃ + 3 H₂ । कुछ धातुएँ जो भाप के साथ किया करती हैं. मैत्रीशियमः Mg Mg(OH)₂ + H₂, जस्ता: Zn + H₂O H₂, लोह (Iron): 3 Fe + 4 H₂O → Fe₃O₄ + 4H₂ |