धातु,अधातु और मिश्रधातु-(रसायन विज्ञान)

Total Questions: 50

31. संक्षारण एवं जंग लगने से बचाने के लिए लोहे पर किए जाने वाले विद्युतीय लेपन में किस धातु का उपयोग किया जाता है? [RRB NTPC CBT-1 (04/03/2021) Morning]

Correct Answer: (b) जस्ता
Solution:जस्ता। यह लोहे की तुलना में अधिक सक्रिय धातु है, इसलिए यह पहले ऑक्सीजन और जल के साथ अभिक्रिया करता है, जिससे लोहे को जंग लगने से बचाया जा सकता है। गैल्वनीकरणः जंग लगने से बचाने के लिए स्टील या लोहे पर सुरक्षात्मक जस्ता कोटिंग लगाने की प्रक्रिया। जिंक का उपयोग पीतल, निकल, चांदी और एल्युमीनियम सोल्डर जैसी मिश्र धातुओं में भी किया जाता है। जंग लगनाः नमी की उपस्थिति में लोहे (या लोहे की मिश्र धातु का ऑक्सीजन के संपर्क में आने से जंग लग जाता है।

32. इस्पात को कठोरीकृत करने के लिए किस रासायनिक तत्व की आवश्यकता होती है? [RRB NTPC CBT-1 (04/03/2021) Evening]

Correct Answer: (a) मैंगनीज
Solution:मैंगनीज (Mn) - यह ठोस होने की प्रक्रिया के दौरान स्टील की शीतलन दर को कम कर देता है। यह कठोरता बढ़ाता है लेकिन कार्बन से कम। स्टील की अधिकतम प्राप्य कठोरता पूरी तरह से कार्बन या सीमेंटाइट की मात्रा पर निर्भर करती है। लौह अयस्क, कोकिंग कोयला और चूना पत्थर की आवश्यकता लगभग 4:2:1 के अनुपात में होती है। वैनेडियम (V) इसका उपयोग अंतरिक्ष वाहनों, परमाणु रिएक्टरों और विमान वाहक में स्टील मिश्र धातु बनाने के लिए किया जा सकता है। नाइक्रोम निकेल (NI) और क्रोमियम (Cr) का एक मिश्र धातु है जिसका उपयोग इलेक्ट्रिक आयरन में हीटिंग तत्व के रूप में किया जाता है।

33. निम्नलिखित में से कौन एक अलौह धात्विक खनिज नहीं है? [RRB NTPC CBT-1 (04/03/2021) Evening]

Correct Answer: (b) अभ्रक
Solution:अभ्रक इसका उपयोग मुख्य रूप से विद्युत एवं इलेक्ट्रॉनिक उद्योगों में किया जाता है। इसे बहुत पतली शीटों में विभाजित किया जा सकता है जो कठोर और लचीली होती हैं। बॉक्साइट यह वह अपस्क है जिसका उपयोग एल्युमीनियम के निर्माण में किया जाता है। यह मुख्य रूप से तृतीयक निक्षेपों में पाया जाता है और लेटराइट चट्टानों से जुड़ा होता है। तांबा तार, विद्युत मोटर, ट्रांसफार्मर और जनरेटर बनाने के लिए उपयोग किया जाता है। यह मिश्रधातु, नम्य और लचीला है। आभूषणों को मजबूती प्रदान करने के लिए इसे सोने के साथ भी मिलाया जाता है।

34. वे तत्व जिनमें धातुओं और अधातुओं के बीच मध्यवर्ती गुण होते हैं, उपधातु कहलाते हैं। निम्नलिखित में से किसे उपधातु के रूप में जाना जाता है? [RRB NTPC CBT-1 (13/03/2021) Morning]

Correct Answer: (c) जर्मेनियम
Solution:जर्मेनियम (परमाणु संख्या-32)। उपधातु तत्वों के उदाहरण (परमाणु संख्या) : बोरान (5), सिलिकॉन (14), आर्सेनिक (33), एंटीमनी (51), टेल्यूरियम (52)। थातुएँ वे तत्व हैं जो ऊष्मा और विद्युत का संचालन करते हैं और लचीले होते हैं। उदाहरण लोहा (Fe). एल्युमिनियम (AI), चाँदी (Ag), तांबा (Cu), सोना (Au)। अधातु वे तत्व हैं जो विद्युत का संचालन नहीं करते हैं और न तो लचीले होते हैं। उदाहरण-कार्बन (C), सल्फर (S), फॉस्फोरस (P), सिलिकॉन (Si), हाइड्रोजन (H)।

35. निम्नलिखित में से कौन लेड का अयस्क है? [RRB NTPC CBT-1 (15/03/2021) Evening]

Correct Answer: (c) गेलेना
Solution:गैलेना लेड का अयस्क है (Pb, परमाणु संख्या 82)। गैलेना (लेड ग्लांस) लेड (II) सल्फाइड (PbS) का प्राकृतिक खनिज रूप है। बॉक्साइट (Al₂H₂O₄) एल्युमिनियम का अयस्क है। पायरोलुसाइट (MnO₂) मैंगनीज का एक अयस्क है। लिमोनाइट (FeO (OH)-nH₂O) लौह का एक अयस्क है। हेमेटाइट (Fe₂O₃) एक लौह अयस्क है। क्रोमाइट (Cr₂FeO₄) क्रोमियम का एक अयस्क है। मैलाकाइट (Cu₂CO₃ (OH)₂) तांबे का एक अयस्क है। मैग्नेटाइट (Fe₃,O₄) लोहे का मुख्य अयस्क है

36. इनमे से कौन सा कमरे के ताप पर द्रव अवस्था में मौजूद एकमात्र अधातु पदार्थ है? [RRB NTPC CBT-1 (06/04/2021) Evening]

Correct Answer: (b) ब्रोमीन
Solution:ब्रोमीन (Br): यह एक प्रबल, तीखी गंध वाला लाल-भूरे रंग का द्रव पदार्थ है। परमाणु संख्या 35 । कृषि रसायन, डाईस्टफ, कीटनाशक, फार्मास्यूटिकल्स और रासायनिक मध्यवर्ती जैसे कई क्षेत्रों में उपयोग किया जाता है। आयोडीन {(1), परमाणु संख्या 53} एक अधातु है जो कमरे के तापमान पर ठोस अवस्था में मौजूद होती है। क्लोरीन ((CI), परमाणु क्रमांक 17) और फ्लोरीन {(F), परमाणु क्रमांक 9) अधातु हैं जो कमरे के तापमान पर गैसीय अवस्था में मौजूद रहता हैं।

37. पीतल मिश्रण है: [RRB NTPC CBT-1 (24/07/2021) Evening]

Correct Answer: (d) 30% जिंक और 70% तांबा
Solution:30% जिंक और 70% तांबा। कांस्य (तांबा (Cu) टिन (Sn)) और बर्तन बनाने में। स्टेनलेस स्टील + क्रोमियम (Cr) + निकल (NI) सिक्के, घंटी (आयरन (Fe) कार्बन (C))-बर्तन और सर्जिकल कटलरी बनाने के लिए। निकेल स्टील (आयरन (Fe) निकेल (NI))-बिजली के तार, ऑटोमोबाइल पार्ट्स बनाने के लिए।

38. निम्नलिखित में से कौन सा बहु-परमाणुक है? [RRB JE 24/05/2019 (Afternoon)]

Correct Answer: (c) गंधक
Solution:सल्फर (अधातु, परमाणु संख्या-16. परमाणु द्रव्यमान 32)। बहु-परमाणुक यह उन अणुओं या आयनों को संदर्भित करता है जिनमें दो से अधिक परमाणु होते हैं। उदाहरण-सेलेनियम और फॉस्फोरस। एक-परमाणुक वे तत्व जो एक परमाणु के रूप में मौजूद होते हैं। उदाहरण नोबल गैसें (हीलियम, रेडॉन, आर्गन, जेनॉन, नियॉन, क्रिप्टॉन)। द्वि-परमाणुक वे तत्व जो एक दूसरे से परमाणु जोड़ों में बंधे हुए मौजूद होते हैं। उदाहरण हाइड्रोजन, फ्लोरीन आदि। सल्फर के उपयोग उर्वरकों का निर्माण, माचिस, आतिशबाजी और बारूद आदि में होता है।

39. निम्नलिखित में से कौन सी धातु तत्वों की आवर्त सारणी में मौजूद सबसे हल्की धातु है? [RRB JE 24/05/2019 (Evening)]

Correct Answer: (c) लीथियम
Solution:लिथियम (Li = 3) एक क सॉफ्ट, सिल्वरी व्हाइट मेटल है जो तत्वों की आवर्त सारणी के समूह 1. क्षार धातु समूह का प्रमुख है। यह जल के साथ तीव्र प्रतिक्रिया करता है। सबसे भारी धातु ऑस्मियम (Os = 76)। ब्रोमीन (Br = 35) -एकमात्र अधातु है जो तरल अवस्था में पाई जाती है। आयोडीन (l = 53) एक अधातु है जो चमकदार होती है।

40. लैंथेनाइड्स और एक्टिनाइड्स को भी कहा जाता है। [RRB JE 24/05/2019 (Evening)]

Correct Answer: (c) आंतरिक संक्रमण तत्व
Solution:आंतरिक संक्रमण तत्व। लैंथेनाइड्स और एक्टिनाइड्स " ब्लॉक" के तत्व हैं। लैंथेनाइड्स (परमाणु क्रमांक 57 से 71 तक के तत्वों से युक्त) और एक्टिनाइड्स (परमाणु क्रमांक 89 से 103 तक के तत्वों से युक्त) श्रृंखला आधुनिक आवर्त सारणी में सबसे नीचे रखा गया हैं। लेंथेनाइड्स सिल्वरी/व्हाइट रंग की धातुएँ हैं जो अपनी अभिक्रियाशीलता के कारण वायु में धूमिल हो जाती हैं। एक्टिनाइड्स बहुत सघन तत्व हैं। संक्रमण तत्व वे तत्व जो आधुनिक आवर्त सारणी में समूह 3 से 12 तक के हैं।