नगर और उद्योग

Total Questions: 39

11. सूची-1 और सूची-II को सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए। [U.P.P.C.S. (Pre) 2016]

औद्योगिक क्षेत्रदेश
A. किन्की1. चीन
B. कैण्टन2. जापान
C. लॉरेन3. ब्राजील
D. बेलोहौरीजान्टले4. फ्रांस

 

ABCD
(a)2134
(b)2413
(c)3214
(d)2431

 

Correct Answer: (a)
Solution:सूची-I तथा सूची-II का सही सुमेलन हैं-
(औद्योगिक क्षेत्र)(देश)
किन्कीजापान
कैण्टनचीन
लॉरेनफ्रांस
बेलोहौरीजान्टलेब्राजील

12. किस देश में बाजार आधारित लौह एवं इस्पात के कारखाने पाए जाते हैं? [U.P.U.D.A./L.D.A. (Pre) 2013 U.P.U.D.A./L.D.A. (Spl.) (Pre) 2010]

Correct Answer: (c) जापान
Solution:जापान में लोहे एवं कोयले के वृहत्तम भंडार की कमी पाई जाती है। अतः यह विश्व के कई देशों से उच्चकोटि का लौह खनिज तथा कोक कोयला आयात करता है और आधुनिकतम तकनीक के साथ ही यातायात खर्च कम करने के लिए वृहदाकार जहाजों को उपयोग में लाता है। यहां अधिकांश कारखाने बंदरगाहों या अन्य समुद्रतटीय नगरों में स्थित हैं, जहां इस्पात का अधिकांश बाजार है।

13. निम्नलिखित में से किस देश में बाजार-आधारित इस्पात उद्योग है? [U.P.P.S.C. (R.I.) 2014]

Correct Answer: (d) जापान
Solution:जापान में लोहे एवं कोयले के वृहत्तम भंडार की कमी पाई जाती है। अतः यह विश्व के कई देशों से उच्चकोटि का लौह खनिज तथा कोक कोयला आयात करता है और आधुनिकतम तकनीक के साथ ही यातायात खर्च कम करने के लिए वृहदाकार जहाजों को उपयोग में लाता है। यहां अधिकांश कारखाने बंदरगाहों या अन्य समुद्रतटीय नगरों में स्थित हैं, जहां इस्पात का अधिकांश बाजार है।

14. निम्न में से कौन-सा कथन सही नहीं है? [U.P.U.D.A./L.D.A. (Spl.) (Mains) 2010]

Correct Answer: (c) जापान का उत्तरी क्यूशू क्षेत्र सूती वस्त्र उद्योग के लिए प्रसिद्ध है।
Solution:ओसाका (जापान) को सूती वस्त्र उत्पादन के लिए 'पूर्व का मैनचेस्टर' कहा जाता है। जापान के लोहा इस्पात उद्योग केंद्र प्रायः दक्षिणी- मध्य तटीय क्षेत्रों में स्थित हैं, जिसमें टोक्यो-योकोहामा क्षेत्र और ओसाका-कोबे-हेमेजी प्रमुख हैं। कुछ कारखानें उत्तरी-पूर्वी होशू के कमाइशी तथा दक्षिणी-पूर्वी होकैडो मुरोरान में लौह खनिज आधारित कारखाने स्थित है। पूर्वी एशिया में जापान जलयान निर्माण में प्रमुख स्थान रखता है, जबकि जापान के उत्तरी क्यूशू क्षेत्र में फुकुओका, किताक्यूशू, नागासाकी आदि स्थानों पर ऑटोमोबाइल्स, केमिकल, सेमीकंडक्टर आदि भारी उद्योग केंद्रित हैं। जापान में सूती वस्त्र उद्योग का अधिकांश संकेन्द्रण है। किन्की क्षेत्र में वाकायमा ओसाका कोबे तथा कांटो क्षेत्र में टोक्यो-याकोहामा है। पूर्वी एशिया में जलयान निर्माण उद्योग में दक्षिण कोरिया का अग्रणी स्थान है। अतः सभी विकल्प सही हैं। अतः विकल्प (c) सही उत्तर है।

15. निम्नलिखित में से कौन-सा शहर धातु के व्यापार का सबसे बड़ा केंद्र है? [B.P.S.C.56th to 59th (Pre) 2015]

Correct Answer: (c) लंदन
Solution:लंदन धातु के व्यापार का सबसे बड़ा केंद्र है।

16. निम्नलिखित युग्मों में से कौन-सा सही सुमेलित नहीं है? [U.P.P.C.S.(Pre) (Re-Exam) 2015]

Correct Answer: (b) सूती वस्त्र : डेट्रायट
Solution:कनाडा स्थित ओन्टेरियो कागज उद्योग के लिए, संयुक्त राज्य अमेरिका स्थित टेक्सास रासायनिक उद्योग के लिए, जापान स्थित नगोया ऑटोमोबाइल उद्योग (मोटरकार) के लिए प्रसिद्ध हैं, जबकि संयुक्त राज्य अमेरिका स्थित डेट्रायट मुख्य रूप से ऑटोमोबाइल उद्योग के लिए प्रसिद्ध है। इसके अतिरिक्त यहां पर टायर, इलेक्ट्रिक तार, बैटरी, पेंट, ग्लास, कार सीट्स और कार उपकरण, कृषि मशीनरी, फार्मास्युटिकल्स, केमिकल्स तथा कंप्यूटर से जुड़े उद्योग स्थापित हैं। स्पष्ट है कि डेट्रायट, सूती वस्त्र उद्योग से संबंधित नहीं है। अतः विकल्प (b) सही उत्तर है।

17. निम्न में से कौन-सा एक सही सुमेलित नहीं है? [R.A.S./R.T.S. (Pre) 2021]

Correct Answer: (b) गोरनाया शोरिया - सूती वस्त्र
Solution:सही सुमेलन इस प्रकार है-

डेट्रायट (संयुक्त राज्य अमेरिका)-ऑटोमोबाइल

गोरनाया शोरिया (रूस)- लौह अयस्क भंडार

अन्शान (चीन)- लोहा एवं इस्पात

योकोहामा (जापान) - जलपोत निर्माण

18. 'उमलैंड' शब्द का क्या अर्थ है? [U.P. P.C.S. (Mains) 2017]

Correct Answer: ( c) एक शहर के आसपास का क्षेत्र
Solution:एक उमलैंड (अमलैण्ड) एक शहर के आसपास का क्षेत्र होता है एक उमलैंड (अमलैण्ड) किसी शहर, कस्बे या गांव के वातावरण को संदर्भित करता है, जो सामान्य आर्थिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से मुख्य समुदाय का हिस्सा है। यह • में पहली बार डैनियल सॉन्डर्स द्वारा प्रयुक्त शब्द है, लेकिन 1914 में एक फ्रांसीसी भूगोलवेत्ता आंद्रे एलिक्स द्वारा इस शब्द को प्रचलित किया गया।

19. निम्न में से किस शहर को यूरोप की 'तेल की राजधानी' के नाम से जाना जाता है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2017]

Correct Answer: (b) एबरडीन
Solution:एबरडीन को प्रायः 'यूरोप की तेल की राजधानी' कहा जाता है। एबरडीन में पेट्रोलियम उत्पाद का आरंभ 20वीं सदी के दौरान उत्तरी सागर में महत्वपूर्ण तेल भंडारों की खोज के साथ हुई।

20. निम्न में से कौन-सा सही सुमेलित नहीं है? [R.A.S./R.T.S. (Pre) 2018]

Correct Answer: (b) दक्षिणी न्यू इंग्लैंड - यूनाइटेड किंगडम
Solution:
औद्योगिक क्षेत्रदेश
रूरजर्मनी
दक्षिणी न्यू इंग्लैंडसंयुक्त राज्य अमेरिका
पो घाटीइटली
कांटो मैदानजापान

अतः विकल्प (b) सही सुमेलित नहीं है।