न्याय, कथन और निष्कर्ष Type-I (251 – 300 प्रश्न)

Total Questions: 50

21. दिए गए कथनों को सही मानें भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, और उनके आधार पर निर्णय लें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन से निष्कर्ष तर्कसंगत रूप से कथनों का अनुसरण करते हैं। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 05.10.2018 (प्रथम पाली)]

कथन:

1. कुछ खरगोश बिल्लियाँ हैं।

2. सभी बिल्लियाँ पपीते हैं।

निष्कर्षः 

I. सभी पपीते बिल्लियाँ हैं।

II. कुछ खरगोश पपीते हैं।

Correct Answer: (2) केवल II अनुसरण करता है।
Solution:

निष्कर्ष I असत्य

निष्कर्ष II सत्य

अतः केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।

22. दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें और यह चयन करें कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का अनुसरण करते हैं। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 05.10.2018 (प्रथम पाली)]

कथनः 

सभी चमगादड़ काले हैं।

कुछ काले पंख हैं।

निष्कर्षः 

I. सभी चमगादड़ पंख है।

II. कुछ पंख काले हैं।

Correct Answer: (3) केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
Solution:

निष्कर्ष I - असत्य

निष्कर्ष II - सत्य

अतः प्रश्न में दिए गए कथन के संदर्भ में केवल निष्कर्ष 2 अनुसरण करता है।

23. दिए गए कथन और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें और यह चयन करें कि कौन सा निष्कर्ष तार्किक रूप से कथन का अनुसरण करता है। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 09.10.2018 (तृतीय पाली)]

कथनः 

I. सभी पहाड़ धातु हैं।

II. सभी धातु मूलतत्त्व हैं।

निष्कर्षः 

1. सभी मूलतत्त्व पहाड़ है।

2. सभी मूलतत्त्व धातु है।

Correct Answer: (3) न तो निष्कर्ष 1 और न ही 2 अनुसरण करता है।
Solution:

न तो निष्कर्ष 1 और न ही 2 अनुसरण करता है।

24. दिए गए कथन एवं निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें तथा उन निष्कर्षों का चयन करें जो तार्किक रूप से कथन का अनुसरण करते हैं। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 09.10.2018 (तृतीय पाली)]

कथनः 

कुछ प्लास्टिक ऊन हैं।

कुछ ऊन कागज हैं।

निष्कर्षः 

1. कुछ प्लास्टिक कागज हैं।

2. कुछ कागज प्लास्टिक हैं।

Correct Answer: (1) न तो 1 और न ही 2 अनुसरण करता है
Solution:

न तो I और न ही II अनुसरण करता है।

25. दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और चुनें कि कौन-से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथन का अनुसरण करते हैं। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 09.10.2018 (तृतीय पाली)]

कथन: 

सभी रिंग धातु हैं।

सभी धातु पारद मिश्रण हैं।

निष्कर्ष: 

1. सभी रिंग पारद मिश्रण हैं।

2. कुछ पारद मिश्रण धातु हैं।

Correct Answer: (4) सभी निष्कर्ष अनुसरण करते हैं।
Solution:सभी निष्कर्ष अनुसरण करते हैं।

26. दिए गए कथन के आधार पर नीचे दिए गए दो निष्कर्षों में से कौन-सा/से निष्कर्ष तार्किक रूप से उसका अनुसरण करता/करते हैं? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 10.10.2018 (द्वितीय पाली)]

कथनः

सभी स्लेट सूरज हैं।

कुछ तारे सूरज हैं।

निष्कर्षः 

1. सभी स्लेट तारे हैं।

2. सभी तारे स्लेट है।

Correct Answer: (1) न तो 1 और न ही 2 अनुसरण करता है
Solution:

न तो 1 और न ही 2 अनुसरण करता है।

27. दिए गए कथन और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें और यह चयन करें कि कौन-सा निष्कर्ष तार्किक रूप से कथन का अनुसरण करता है। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 10.10.2018 (द्वितीय पाली)]

कथनः 

I. कुछ नैपकिन कागज हैं।

II. कुछ नैपकिन कपड़े हैं।

निष्कर्षः 

1. कुछ कपड़े नैपकिन हैं।

2. कुछ कागज कपड़े हैं।

Correct Answer: (1) केवल निष्कर्ष 1 अनुसरण करता है।
Solution:

केवल निष्कर्ष 1 अनुसरण करता है।

28. दिए गए कथन और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें और यह चयन करें, कि कौन-सा निष्कर्ष तार्किक रूप से कथन का पालन करता है। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 10.10.2018 (तृतीय पाली)]

कथन:

A. कोई पेन पेंसिल नहीं है।

B. कुछ पेंसिल काले हैं।

निष्कर्ष:

I. कुछ काले पेन हैं।

II. कुछ पेंसिल पेन हैं।

Correct Answer: (2) न तो I और न ही II पालन करता है।
Solution:

निष्कर्ष I- असत्य/कहा नहीं जा सकता है

निष्कर्ष II- असत्य

अतः न तो निष्कर्ष I और न ही निष्कर्ष II अनुसरण कर रहा है।

29. दिए गए कथन और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें और यह चयन करें कि कौन-सा निष्कर्ष तार्किक रूप से कथन का अनुसरण करता है। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 11.10.2018 (प्रथम पाली)]

कथनः 

I. सभी साँप जहरीले होते हैं।

II. सभी जहरीले सरीसृप हैं।

निष्कर्षः 

1. सभी साँप सरीसृप हैं।

2. कुछ सरीसृप जहरीले होते हैं।

Correct Answer: (1) दोनों 1 और 2 अनुसरण करते हैं।
Solution:

निष्कर्ष I - सत्य

निष्कर्ष II - सत्य

अतः निष्कर्ष I और निष्कर्ष II दोनों अनुसरण करता है।

30. मान लीजिये दिये गये कथन सही हैं भले ही यह सामान्य ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों और उनके आधार पर निर्णय कीजिए कि कौन-सा निष्कर्ष कथन का तर्कसंगत रूप से अनुसरण करता है। [[RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 11.10.2018 (प्रथम पाली)]

कथनः 

कुछ पेंगुइन मोर हैं।

सभी मोर सांप हैं।

निष्कर्षः 

1. कुछ पेंगुइन सांप हैं।

2. कोई मोर पेंगुइन नहीं है।

Correct Answer: (2) केवल 1 अनुसरण करता है।
Solution:

निष्कर्ष I अनुसरण करता है

निष्कर्ष II अनुसरण नहीं करता है