न्याय, कथन और निष्कर्ष Type-II (301 – 350 प्रश्न)

Total Questions: 50

41. नीचे दिए गए प्रश्न के संबंध में 2 तर्क दिये गए हैं, प्रश्न के संबंध में से कौन से तर्क सबसे मजबूत हैं। [RRB Group 'D' Level-I परीक्षा, 08.10.2018 (प्रथम पाली)]

प्रश्न: 

मासिक आधार पर नगर पालिकाओं द्वारा पानी का मीटर लगाकर उसका शुल्क लिया जाना चाहिए?

तर्क: 

I. हाँ, लोग इससे पानी का उपयोग जिम्मेदारी पूर्वक करेंगे

II. नहीं, यह अनैतिक है, चूँकि पानी एक प्राकृतिक संसाधन है इसलिए यह निःशुल्क होना चाहिए

Correct Answer: (4) केवल तर्क I मजबूत है
Solution:दिन-प्रतिदिन पानी की कमी को देखते हुए और पानी की किल्लत को देखते हुए पानी का जिम्मेदारी पूर्वक उपयोग हेतु शुल्क लिया जाना चाहिए।

42. नीचे दिये गये प्रश्न में एक कथन का उसके बाद दी गयी दो अवधारणाओं I और II द्वारा अनुसरण किया गया है। आपको कथन और उसके बाद दी गयी अवधारणाओं पर विचार करते हुए यह तय करना है कि कथन में कौन सी धारणाएं अंतर्निहित हैं। [RRB Group 'D' Level-I परीक्षा, 08.10.2018 (प्रथम पाली)]

कथन: 

भारत के अधिकांश अस्पताल अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करते हैं।

अवधारणा: 

I. अंतर्राष्ट्रीय मानक आदर्श और पालन करने में मुश्किल हैं।

II. भारतीय अस्पताल प्रबंधन के अनुसार सुरक्षा गंभीर चिंता का विषय नहीं है।

Correct Answer: (2) केवल अवधारणा II अंतर्निहित है।
Solution:प्रश्न में दिए गए कथन के संदर्भ में केवल अवधारणा II अंतनिर्हित है।

43. नीचे दिए गए कथन के संबंध मे I और II दो धारणाएं दी गई है। आपको विवरण एवं उसका अनुसरण करने वाली धारणाओं पर विचार करते हुए यह निर्णय लेना है। कि इनमें से कौन सी धारणा विवरण में अंतनिर्हित है। [RRB Group 'D' Level-I परीक्षा, 08.10.2018 (प्रथम पाली)]

कथन: 

अनीता ने गाढ़े सूप की ओर संकेत करते हुए अपनी मां से कहा, 'कृप्या पंखा चलाएं। यह सूप बहुत गर्म है।'

धारणाएं: 

I. चलता हुआ पंखा गर्म वस्तुओं को ठंडा करता है।

II. अनीता गर्म सूप पीना पसंद करती है।

Correct Answer: (2) केवल धारणा I अंतर्निहित है
Solution:प्रश्न में दिए गए कथन के संदर्भ में केवल धारणा I विवरण में अन्तर्निहित है। पंखा चलाए जाने से गर्म वस्तुएँ जल्दी ठंडा हो जाती है। धारणा II कथन के विपरीत है।

44. एक कथन और उसके बाद दो तर्क दिये गये हैं। आपको यह तय करना है कि कथन के संबंध में कौन से तर्क मजबूत हैं। [RRB Group 'D' Level-I परीक्षा, 08.10.2018 (द्वितीय पाली)]

कथन: 

क्या बिहार में शराब पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए।

तर्क: 

I. हाँ, सरकार को शराब को बढ़ावा नहीं देना चाहिए और राज्य के विकास पर विचार करना चाहिए।

II. नहीं, प्रतिबंध लगाने से सरकार को काफी बड़ी मात्रा में राजस्व की हानि होगी और 100% प्रतिबंध लागू नहीं किया जा सकता है।

Correct Answer: (4) केवल तर्क I मजबूत है।
Solution:प्रश्न में दिए गए कथन के संदर्भ में केवल तर्क - I मजबूत है। शराब पर प्रतिबंध लगाने से राज्य के विकास को बल मिलेगा।

45. दिए गए कथन और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें और यह चुनें कि कौन-सा/से निष्कर्ष दिए गए कथन का तर्कसंगत रूप से अनुसरण करता/ते है/हैं। [RRB Group 'D' Level-I परीक्षा, 08.10.2018 (द्वितीय पाली)]

कथन: 

नौकरी का विज्ञापन दर्शाता है : "30 साल की अधिकतम आयु वाले उपयुक्त उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।"

निष्कर्षः 

I. 30 साल से ज्यादा की आयु के कोई उम्मीदवार आवेदन नहीं कर सकते हैं।

II. कंपनी उम्मीदवार के आयु वर्ग के बारे में स्पष्ट रूप से बताती है।

Correct Answer: (1) केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है
Solution:प्रश्न में दिए गए कथन के संदर्भ में केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।

46. नीचे एक कथन और उसके बाद I और II क्रमांक से दो अवधारणाएँ दी गई हैं। आपको कथन और अवधारणाओं पर विचार करना होगा और यह तय करना होगा कि कथन में कौन सी अवधारणाएँ अंतर्निहित हैं। [RRB Group 'D' Level-I परीक्षा, 08.10.2018 (द्वितीय पाली)]

कथन:

'पूरे परिवार के लिए स्वास्थ्यवर्धक खाना पकाने का तेल'। एक विज्ञापन में दर्शाया गया है।

अवधारणाएँ: 

I. बाजार में खाना पकाने के अन्य तेल भी उपलब्ध हैं।

II. किसी भी व्यक्ति के लिए परिवार का स्वास्थ्य प्राथमिकता होती है।

Correct Answer: (1) I और II दोनों ही अंतर्निहित हैं।
Solution:प्रश्न में दिए गए कथन के सन्दर्भ में अवधारणा I और अवधारणा II दोनों अन्तर्निहित है।

47. दिए गए कथन और कार्रवाई को ध्यान से पढ़ें और यह चयन करें कि कौन-सी कार्रवाई तार्किक रूप से कथन का अनुसरण करती है। [RRB Group 'D' Level-I परीक्षा, 08.10.2018 (द्वितीय पाली)]

कथन: 

कुछ प्रसिद्ध पर्यटक स्थल के फुटपाथ भिखारियों से भरे होते हैं।

कार्रवाई: 

I. पुलिस की मदद से इन भिखारियों को भगा देना चाहिए।

II. सरकार को भिखारियों के पुनर्वास और उनके जीवन स्तर को सुधारने पर विचार करना चाहिए।

Correct Answer: (1) केवल II अनुसरण करती है
Solution:प्रश्न में दिए गए कथन के संदर्भ में कार्रवाई 2 तार्किक रूप से अनुसरण करती है। कार्यवाही I एक सही/पूर्ण समाधान नहीं है।

48. नीचे दिये गये कथन का उसके बाद दी गयी अवधारणाओं I और II द्वारा अनुसरण किया गया है। आपको कथन और उसके बाद दी गयी आवधारणाओं पर विचार करना होगा और यह तय करना होगा कि कथन में कौन-सी धारणाएँ अंतर्निहित हैं। [RRB Group 'D' Level-I परीक्षा, 08.10.2018 (तृतीय पाली)]

कथनः 

आपकों यहाँ छः महीने के लिए प्रोबेशन पर एक प्रशिक्षार्थी के रूप में नियुक्त किया गया है। और इसके बाद पुष्टि के लिए आपके प्रदर्शन की समीक्षा की जाएगी।

अवधारणाः

I. प्रशिक्षण अवधि से पहले, एक विशेष नौकरी के लिए किसी भी व्यक्ति के प्रदर्शन का पूरी तरह से मूल्यांकन नहीं किया जा सकता है।

II प्रशिक्षार्थी नौकरी की पुष्टि के लिए अच्छी तरह से सीखने का प्रयास करते हैं।

Correct Answer: (1) I और II दोनों ही अंतर्निहित हैं।
Solution:प्रश्न में दी गई कथन के सन्दर्भ में अवधारणा I और अवधारणा II दोनों अन्तर्निहित हैं।

49. नीचे प्रत्येक प्रश्न के कथन के आगे I एवं II दो धारणाएँ दी गई हैं। आपको कथन एवं उसका अनुसरण करने वाली धारणाओं पर विचार करते हुए यह निर्णय लेना है कि इनमें से कौन-सी धारणा कथन में अंतर्निहित है। [RRB Group 'D' Level-I परीक्षा, 08.10.2018 (तृतीय पाली)]

कथन: 

एक दर्शनशास्त्री लोगों को कहता है, "जीवन की सबसे सुन्दरतम वस्तुएँ मुफ्त में मिलती हैं।

धारणाएँ: 

I. हँसना और मुस्कुराना, जो लोगों को आपस में जोड़ता है, उसमें कुछ खर्च नहीं होता है।

II. प्यार देने से कुछ खर्च नहीं होता है बल्कि उससे हर चीज को पाया जा सकता है।

Correct Answer: (4) दोनों I एवं II अंतर्निहित हैं
Solution:प्रश्न में दिए गए कथन के सन्दर्भ में धारणा I और धारणा II दोनों अनुसरण करती हैं।

50. दिए गए कथन और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें और यह चुनें कि कौन-सा कथन तर्कसंगत रूप से निष्कर्षों का अनुसरण करता है। [RRB Group 'D' Level-I परीक्षा, 08.10.2018 (तृतीय पाली)]

कथनः 

एक स्थानीय स्कूल साक्षात्कार के बुलावे के लिए स्थानीय समाचार-पत्र में एक विज्ञापन प्रकाशित करता है "प्रशिक्षित शिक्षक, जिनके पास कम से कम 3 साल का अनुभव हो, आवेदन कर सकते हैं।"

निष्कर्षः 

I. केवल प्रशिक्षित शिक्षक कक्षा को बेहतर तरीके से नियंत्रित कर सकते हैं।

II. जिन अध्यापकों के पास शिक्षण अनुभव एक वर्ष से भी कम है, वे उम्मीदवार आवेदन करने के लिए योग्य नहीं हैं।

Correct Answer: (4) केवल निष्कर्ष II का अनुसरण करता है
Solution:प्रश्न में दिए गए कथन के संदर्भ में केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है। प्रशिक्षित शिक्षक, जिनके पास कम-से-कम 3 साल का अनुभव हो, आवेदन कर सकता है, जिसके पास इससे कम समय का अनुभव हो, आवेदन नहीं कर सकता है। निष्कर्ष I से संबंधित जानकारी (कक्षा का बेहतर नियंत्रण) कथन में नहीं दी गई है।