न्याय, कथन और निष्कर्ष Type-II (51 – 100 प्रश्न)

Total Questions: 50

41. कथनों के बाद कुछ निष्कर्ष दिए गए हैं : [RRC NTPC ग्रैजुएट लेवल (CBT) परीक्षा, 30.03.2016, Shift-III]

कथन:

1. अधिकांश व्यक्तियों के पास नारंगी रंग का स्कूटर है जबकि कुछ के पास लाल रंग का है।

2. लोगों को चमकीले रंग के स्कूटर पसंद हैं।

निष्कर्ष:

I. लोग चमकीले रंग के कार खरीदने में समर्थ नहीं हैं।

II. अधिकांश व्यक्ति चमकीले रंग की अपेक्षा नारंगी रंग पसंद करते हैं।

(A) केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है

(B) केव्ल निष्कर्ष II अनुसरण करता है

(C) निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं

(D) न तो निष्कर्ष I न ही निष्कर्ष II अनुसरण करता है।

Correct Answer: (3) B
Solution:कार का उल्लेख कथन में नहीं है। यह स्पष्ट रूप से उल्लिखित है कि अधिकांश व्यक्ति नारंगी रंग का स्कूटर पसंद करते हैं। अतः, अधिकांश व्यक्तियों को नारंगी रंग पसंद है। इस प्रकार केवल निष्कर्ष II निकलता है।

42. कथनों के बाद कुछ निष्कर्ष नीचे दिए गए हैं: [रेलवे NTPC (CBT) प्रारंभिक परीक्षा Shift-III]

कथनः 

1. जलवायु परिवर्तन का एक मुख्य कारण ग्रीनहाउस गैसों के सांद्रण में वृद्धि है।

2. ग्रीनहाउस गैसों का मुख्य घटक CO₂ है।

निष्कर्ष:

I. यदि गैसों का हटा दिया जाए तो जलवायु परिवर्तन नहीं होगा।

II. जलवायु परिवर्तन के प्रतिकूल प्रभाव केवल CO₂ के कारण है।

ज्ञात कीजिए कि दिए गए कथनों से कौन-सा निष्कर्ष न्यायसंगत ढंग से निकलता है

(A) केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है

(B) केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है

(C) I और II दोनों अनुसरण करते हैं

(D) न तो I न ही II अनुसरण करता है

Correct Answer: (1) D
Solution:जलवायु परिवर्तन का एक मुख्य कारक ग्रीनहाउस गैस है। अतः, निष्कर्ष I अनुसरण नहीं करता है।

उसी प्रकार, जलवायु परिवर्तन के लिए केवल कार्बन डायऑक्साइड जिम्मेवार नहीं है।

अतः, निष्कर्ष II भी अनुसरण नहीं करता है।

43. कथनों को पढ़िए एवं दिए गए विकल्पों में से एक निष्कर्ष चुनिए : [RRB NTPC ग्रैजुएट लेवल State-I (CBT) Shift-I, 11.04.2016]

कथन:

स्वास्थ्य देखभाल तंत्र का विस्तार अस्पतालों की संख्या में वृद्धि के रूप में हुआ है। परंतु यह सत्य है कि उनमें से अधिकांश अच्छे उपकरणों से सुसज्जित नहीं हैं तथा रोगियों की देखभाल करने में संतोषप्रद प्रगति में असमर्थ रहे हैं।

निष्कर्ष:

I. अभी से हमें पूर्ववर्ती अस्पतालों में अच्छे डॉक्टर तथा उपकरणों की व्यवस्था करनी चाहिए।

II. अब, यह आवश्यक नहीं है कि नए अस्पताल खोले जाएँ।

(A) केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है

(B) केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।

(C) निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं।

(D) न तो निष्कर्ष I न ही II अनुसरण करता है

Correct Answer: (3) A
Solution:केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है। एक अस्पताल रोगियों की अच्छी तरह से देखभाल तभी कर सकता है जब उस अस्पताल में अच्छे एवं आधुनिक उपकरण हों तथा अच्छे डॉक्टरों की नियुक्ति की जाए। केवल अस्पतालों की संख्या में वृद्धि कर स्वास्थ्य देखभाल तंत्र में अपेक्षित सुधार नहीं लाया जा सकता है।

44. कथनों को पढ़िए और दिए गए विकल्पों में से एक निष्कर्ष चुनिए: [RRB NTPC ग्रैजुएट लेवल State-I (CBT) Shift-I, 11.04.2016]

कथन:

विद्यार्थियों में वाद विवाद के प्रति रुचि उत्पन्न करने के लिए दिसम्बर 2015 से स्कूल ने प्रत्येक विद्यार्थी के लिए प्रति सप्ताह दो वादविवाद कक्षा अनिवार्य कर दिया है तथा वादविवाद में चर्चा किए विषय वस्तु पर प्रति सप्ताह एक रिपोर्ट जमा करना भी अनिवार्य कर दिया है।

निष्कर्ष:

I. वाद विवाद में रुचि जबरदस्ती उत्पन्न किया जा सकता है।

II. इसकी संभावना है कि कुछ विद्यार्थी वादविवाद में रुचि लें।

(A) केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है

(B) केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है

(C) निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं

(D) न तो निष्कर्ष I न ही II अनुसरण करता है

Correct Answer: (2) B
Solution:कोई प्रयास यह मानकर किया जाता है कि इसका कुछ सकारात्मक प्रभाव कुछ व्यक्तियों पर अवश्य पड़ता है। अतः, केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।

45. कथनों को पढ़िए तथा दिए गए विकल्पों में से एक निष्कर्ष चुनिए [RRB NTPC ग्रैजुएट लेवल State-I (CBT) Shift-I, 11.04.2016]

कथन:

सुखविंदर ने वर्तमान प्रशिक्षण कार्यक्रम के स्थान पर अन्य विधियों को लाने की आवश्यकता पर जोर दिया जिससे अभ्यर्थियों के वास्तविक गुण परिलक्षित हो सके।

निष्कर्षः 

I. अभ्यर्थियों के वास्तविक गुणों को परिलक्षित करना महत्वपूर्ण नहीं है।

II. वर्तमान प्रशिक्षण कार्यक्रम अभ्यर्थियों के वास्तविक गुण को परिलक्षित नहीं कर पाता है।

(A) केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है

(B) केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है

(C) I और II दोनों अनुसरण करते हैं

(D) न तो I न ही II अनुसरण करता है

Correct Answer: (4) B
Solution:कथनों से स्पष्ट है कि वर्तमान प्रशिक्षण कार्यक्रम अभ्यर्थियों के वास्तविक गुणों को परिलक्षित करने में असमर्थ है। यदि यह अभ्यर्थियों के वास्तविक गुणों को परिलक्षित करने में समर्थ होता तो इसके स्थान पर दूसरी विधियों को लाने की आवश्यकता पर जोर नहीं दिया जाता।

46. एक कथन के बाद चार निष्कर्ष दिए गए हैं। कथन एवं निष्कर्षों को पढ़ने के बाद यह तय कीजिए कि कौन-सा निष्कर्ष सबसे सही ढंग से कथन को निरूपित करता है : [RRB NTPC ग्रेजुएट परीक्षा, 19.04.2016]

कथन:

मोहन अशिक्षित है। अतः, वह लिख नहीं सकता। इस प्रकार हम कह सकते हैं कि

निष्कर्ष:

( A) कुछ अशिक्षित व्यक्ति लिख सकते हैं।

(B) केवल कुछ शिक्षित व्यक्ति लिख सकते हैं।

(C ) सभी अशिक्षित व्यक्ति लिख नहीं सकते।

(D) कुछ शिक्षित व्यक्ति भी लिखने में असमर्थ हैं।

Correct Answer: (3) C
Solution:मोहन एक अशिक्षित व्यक्ति है। अतः, वह लिख नहीं सकता। इसका अभिप्राय है कि सभी अशिक्षित व्यक्ति लिख नहीं सकते।

47. कथन (A) और कारण (R) नीचे दिया गया है: [RRB NTPC ग्रेजुएट परीक्षा, 19.04.2016]

कथन (A):

घर्षण द्वारा किए गए कार्य के कारण झुका हुआ जहाज नीचे उतरते समय संतुलित रहता है।

कारण (R):

यदि बल और विस्थापन के मध्य बनने वाला कोण समान है या दोनों समान दिशा में हैं तो शून्य की तुलना में कार्य की मात्रा अधिक है।

(A) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R) (A) का सही स्पष्टीकरण है।

(B) (A) और (R) दोनों सही हैं, लेकिन (R) (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।

(C) (A) सही है, लेकिन (R) गलत है।

(D) (A) गलत है, लेकिन (R) सही है।

Correct Answer: (3) D
Solution:किए गए कार्य को तब सकारात्मक माना जाता है जब यह लगाए गए बल की समान दिशा में कार्य करता है। इस प्रकार, झुके हुए जहाज के उतरते समय घर्षण बल द्वारा किया गया कार्य ऋणात्मक होता है, क्योंकि घर्षण बल सदैव गतिमान वस्तु की विपरीत दिशा में कार्य करता है। अतः घर्षण बल द्वारा किया गया कार्य ऋणात्मक है।

48. नीचे एक कथन के बाद कुछ निष्कर्ष दिए गए हैं। तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से दिए गए कथन का तर्कसंगत ढंग से अनुसरण करता है। [RRB NTPC ग्रैजुएट लेबल CBT (मुख्य परीक्षा) 16.01.2017]

कथन:

भाग्य बहादुरों की सहायता करता है।

निष्कर्ष:

I. सफलता के लिए जोखिम आवश्यक है।

II. कायर अपनी मृत्यु के पहले बहुत मौतें मरते हैं।

Correct Answer: (2) केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है
Solution:भाग्य कर्मठ एवं बहादुर व्यक्ति का साथ देता है। इसका अभिप्राय है कि सफलता के लिए जोखिम आवश्यक है। यह कहा गया है कि बिना जोखिम उठाए लाभ नहीं मिलता है।

49. नीचे एक कथन के बाद कुछ निष्कर्ष दिए गए हैं। तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से दिए गए कथन का तर्कसंगत ढंग से अनुसरण करता है। [RRB NTPC ग्रैजुएट लेबल CBT (मुख्य परीक्षा) 16.01.2017]

कथन:

अच्छी आवाज एक दैवीय उपहार है, परंतु संगीत के क्षेत्र में सुधार एवं बेहतर करने के लिए व्यक्ति को अभ्यास करते रहना चाहिए।

निष्कर्ष: 

I. दैवीय उपहार को पोषण एवं देखभाल की आवश्यकता है।

II. सतत अभ्यास से किसी को दैवीय उपहार मिल सकता है।

Correct Answer: (3) केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है
Solution:केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है। यह स्पष्ट है कि दैवीय उपहार को पोषण एवं देखभाल की आवश्यकता है।

50. एक कथन के बाद कुछ निष्कर्ष दिए गए हैं: [RRB NTPC ग्रैजुएट लेबल CBT (मुख्य परीक्षा) 17.01.2017]

कथन:

आजकल बिना मोबाइल फोन के जीवन बहुत ही कठिन हो गया है।

निष्कर्ष:

I. मोबाइल ग्राहकों की कुल संख्या में वृद्धि हो रही है।

II. मोबाइल जीवन का एक अभिन्न भाग बन गया है।

ज्ञात कीजिए कि कौन-सा निष्कर्ष दिए गए कथन का तर्कसंगत ढंग से अनुसरण करता है:

Correct Answer: (4) केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है
Solution:आजकल मोबाइल एक आवश्यक वस्तु हो गया है। मोबाइल के बिना जिंदगी अपूर्ण प्रतीत होती है। अतः, केवल निष्कर्ष II निकलता है।