पत्र-पत्रिकाएँ

Total Questions: 50

11. 'वागर्थ' पत्रिका कहाँ से प्रकाशित होती है? [T.G.T. परीक्षा, 2013, G.I.C. (प्रवक्ता) परीक्षा, 2012]

Correct Answer: (d) कोलकाता
Solution:'वागर्थ' पत्रिका का प्रकाशन भारतीय भाषा परिषद्, कलकत्ता  (वर्तमान में कोलकाता) द्वारा वर्ष 1995 से शुरू हुआ। यह एक मासिक पत्रिका है। प्रारम्भ में इसके सम्पादक रवीन्द्र कालिया, ममता कालिया, प्रभाकर श्रोत्रिय थे। वर्तमान में इस पत्रिका के सम्पादक शम्भुनाथ और प्रबन्ध सम्पादक प्रदीप चोपड़ा खेमानी हैं। वस्तुतः यह साहित्य-संस्कृति की मासिक पत्रिका है।

12. भारतीय भाषा परिषद्, कलकत्ता द्वारा प्रकाशित पत्रिका है- [P.G.T. परीक्षा, 2009, T.G.T. परीक्षा, 2010 G.I.C. (प्रवक्ता) परीक्षा, 2015]

Correct Answer: (d) वागर्थ
Solution:भारतीय भाषा परिषद्, कलकत्ता (कोलकाता) से वागर्थ पत्रिका प्रकाशित होती है। यह साहित्य व संस्कृति की मासिक पत्रिका है।

13. कचहरियों में हिन्दी प्रवेश आन्दोलन का मुखपत्र किस पत्र को कहा जाता है? [T.G.T. पुनर्परीक्षा, 2004]

Correct Answer: (d) इनमें से कोई नहीं
Solution:भारत मित्र अपने समय का सबसे प्रभावशाली मुखपत्र था। यह पत्र सर्वप्रथम पाक्षिक रूप में, कलकत्ता से 1877 से निकलना शुरू हुआ। इस पत्र को बालमुकुन्द गुप्त, लक्ष्मीनारायण गर्दै तथा अम्बिका प्रसाद वाजपेयी जैसे सिद्धहस्त सम्पादकों का संरक्षण प्राप्त हुआ। कचहरियों में हिन्दी प्रवेश आन्दोलन का मुखपत्र भारत मित्र है। कलकत्ता में चलने वाले जुए के अड्डे बन्द कराने के लिए इसने सफल आन्दोलन चलाया। इस पत्र में स्वामी दयानन्द सरस्वती के भी विचारोत्तेजक लेख छपते थे।

14. निम्नलिखित में से एक कथन असत्य है- [आश्रम पद्धति (प्रवक्ता) परीक्षा, 2009]

Correct Answer: (d) मोहन राकेश 'कादम्बिनी' के सम्पादक थे।
Solution:'कादम्बिनी' पत्रिका के सम्पादक विष्णु नागर तथा राजेन्द्र अवस्थी थे। मोहन राकेश इससे सम्बन्धित नहीं थे।

15. पत्रिका और सम्पादक की दृष्टि से एक युग्म अशुद्ध है- [G.I.C. (प्रवक्ता) परीक्षा, 2012]

Correct Answer: (d) नया प्रतीक - अमृतलाल सागर
Solution:'नया प्रतीक' पत्रिका का सम्पादन 'अज्ञेय' द्वारा किया गया। अन्य विकल्पों के युग्म सही हैं।

16. निम्नलिखित पत्रिकाओं में से एक का प्रकाशन स्थल असत्य है- [आश्रम पद्धति (प्रवक्ता) परीक्षा, 2009]

Correct Answer: (d) नया ज्ञानोदय-मुम्बई
Solution:'नया ज्ञानोदय' पत्रिका का प्रकाशन नई दिल्ली से होता है। इस पत्रिका के प्रकाशन का आरम्भ जनवरी, 1949 से फरवरी, 1970 तक 'ज्ञानोदय' नाम से होता था। वर्ष 2003 से इसका पुनः प्रकाशन 'नया ज्ञानोदय' नाम से शुरू हुआ।

17. निम्नलिखित पत्रिकाओं में से एक का प्रकाशन स्थल असत्य है- [आश्रम पद्धति (प्रवक्ता) परीक्षा, 2009]

Correct Answer: (d) नया ज्ञानोदय-मुम्बई
Solution:'नया ज्ञानोदय' पत्रिका का प्रकाशन नई दिल्ली से होता है। इस पत्रिका के प्रकाशन का आरम्भ जनवरी, 1949 से फरवरी, 1970 तक 'ज्ञानोदय' नाम से होता था। वर्ष 2003 से इसका पुनः प्रकाशन 'नया ज्ञानोदय' नाम से शुरू हुआ।

18. निम्नलिखित में से एक पत्रिका में सम्प्रति कहानी प्रकाशित नहीं होती- [आश्रम पद्धति (प्रवक्ता) परीक्षा, 2009]

Correct Answer: (a) इण्डिया टुडे (हिन्दी)
Solution:'इण्डिया टुडे' का हिन्दी में प्रकाशन 5 नवम्बर, 1986 को हुआ। यह मासिक पत्रिका है, जो दिल्ली से प्रकाशित होती है। इस पत्रिका में देश-विदेश की घटनाएँ तथा ज्वलन्त सामायिक मुद्दे प्रकाशित होते हैं। इस पत्रिका में सम्प्रति कहानी प्रकाशित नहीं होती है।

19. 'प्रजा हितैषी' नामक पत्र के सम्पादक थे- [P.G.T. परीक्षा, 2003 दिल्ली केन्द्रीय विद्यालय (P.G.T.) परीक्षा, 2015]

Correct Answer: (b) राजा लक्ष्मण सिंह
Solution:राजा लक्ष्मण सिंह ने 1855 ई. में आगरा से 'प्रजा हितैषी' तथा 1863 ई. में 'लोकमित्र' नामक पत्र निकाला।

20. 'बनारस अखबार' का प्रकाशन कब शुरू हुआ? [G.I.C. (प्रवक्ता) परीक्षा, 2016]

Correct Answer: (d) 1845 ई.
Solution:'बनारस अखबार' का प्रकाशन 1845 ई. में शुरू हुआ।