नीले, हरे, काले, लाल और सफेद रंग के पाँच अलग-अलग बॉक्स बाएँ से दाएँ अनियमित क्रम में इस प्रकार रखे गए हैं कि-
1. काला बॉक्स अंतिम किनारों पर नहीं है।
2. सफेद बॉक्स दाएँ छोर से दूसरा है।
3. लाल और काले बॉक्स के बीच दो बॉक्स तथा नीले और लाल बॉक्स के बीच में एक बॉक्स है।
निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य है?
(A) काला बॉक्स बाएँ से दूसरा है।
(B) सफेद बॉक्स बाएँ से दूसरा है।
(C) हरा बॉक्स बाएँ से तीसरा है।
(D) सफेद बॉक्स दाएँ से तीसरा है।