कार्बनिक रसायन-(रसायन विज्ञान) भाग-2

Total Questions: 50

21. सजातीय श्रेणी के सदस्यों के रासायनिक गुण______होते हैं। [RRB JE 26/06/2019 (Evening)]

Correct Answer: (b) समान
Solution:समान । सजातीय श्रेणी हाइड्रोकार्बन की श्रेणी, जिसमें समान कार्यात्मक समूह होता है जिसके कारण उनके रासायनिक गुण समान होते हैं। उदाहरण- अल्केन्स, ऐल्कीन्स और अल्काइन्स। असंतृप्त हाइड्रोकार्बन वे पौगिक हैं जिनमें कार्बन परमाणु द्वि या त्रि बंध द्वारा एक साथ जुड़े होते हैं। उदाहरण एल्केन्स में एक या अधिक कार्बन द्वि बंध होते हैं। सामान्य सूत्र (CₙH₂ₙ) और एल्काइन्स में एक या अधिक कार्बन ट्रिपल बंध होते हैं। सामान्य सूत्र (CₙH₂ₙ-2)। संतृप्त हाइड्रोकार्बन वे यौगिक हैं जिनमें कार्बन परमाणु एकल बंधों द्वारा एक साथ जुड़े होते हैं। उदाहरण- अल्केन्स (CₙH₂ₙ+2) |

22. 4 कार्बन परमाणुओं वाले हाइड्रोकार्बन के साथ जुड़ने वाला उपसर्ग है- [RRB Group D 18/09/2018 (Afternoon)]

Correct Answer: (d) ब्यूट
Solution:ब्यूट। IUPAC नामपद्धति, उपसर्ग हाइड्रोकार्बन के एक अणु में उपस्थित कार्बन परमाणुओं की संख्या पर निर्भर करते हैं। ये इस प्रकार है: मेध- (1), एथ (2), प्रोप (3), ब्यूट-(4), पेंट (5), हेक्स (6), हेट (7), ओक्ट (8), नॉन-(9), डेक (10), अनहेक (11), डोडेक (12) ट्राइडेक- (13), टेट्राडेक (14), और आईकोस (20) |

23. निस्र में से कौन सा संतृप्त हाइड्रोकार्बन है | [RRB Group D 18/09/2018 (Evening)]

Correct Answer: (b) C₂H₆
Solution:C₂H₆ | संतृप्त हाइड्रोकार्बन केवल एकल बंध वाले अणु होते हैं। एल्केन, संतृप्त हाइड्रोकार्बन हैं। संतृप्त हाइड्रोकार्बन में प्रत्येक एकल बंध एक सहसंयोजक बंध होता है। असंतृप्त हाइड्रोकार्बन ऐसे यौगिक होते हैं जिनकी संरचना में कम से कम एक द्वि-बंध या त्रि-बंध होता है। उदाहरण: C₂H₂, (एथाइन), C₂H₄ (एथिलीन)।

24. हाइड्रोकार्बन परिवार का प्रत्येक क्रमिक सदस्य______समूह द्वारा पिछले सदस्य से भिन्न होता है। [RRB Group D 20/09/2018 (Afternoon)]

Correct Answer: (a) मेथिलीन
Solution:मैथिलीन एक सजातीय श्रृंखला के सभी सदस्यों में एक CH, समूह का अंतर होता है जिसे मेधिलीन समूह के रूप में जाना जाता है। उदाहरण: मीथेन (CH,), इथेन (C₂H₆), और प्रोपेन (C₃H₈)। मिथाइल समूह CH₃, एथिल समूह CH₃CH₂, एथिलीन समूह - C₂H₄।

25. प्रोपेनोन में निम्नलिखित में से कौन सा क्रियात्मक समूह है? [RRB Group D 20/09/2018 (Evening)]

Correct Answer: (a) किटोन
Solution:केटोन। प्रोपेनोन (एसीटोन) एक रंगहीन तरल है जिसका उपयोग प्लास्टिक और अन्य औद्योगिक उत्पादों के उत्पादन में किया जाता है। यौगिक और कार्यात्म कार्यात्मक समूहः एल्कीन (>C=C<), ऐल्कोहॉल (-OH), एल्डिहाइड (-CHO), केटोन्स (>C=O), ईथर (-R-O-R-), कार्बोक्जिलिक अम्ल (-COOH), एस्टर RCOOR) |

26. इथेनॉल को इथेन में परिवर्तित करने के लिए डिहाइड्रेटिंग घटक के रूप में_____का उपयोग किया जाता है। [RRB Group D 22/09/2018 (Morning)]

Correct Answer: (a) सांद्र सल्फ्यूरिक अम्ल
Solution:इथेनॉल को लगभग 170°C पर सांद्र सल्फ्यूरिक अम्ल की अधिकता के साथ गर्म करके एथीन बनाने के लिए निर्जलित किया जा सकता है। रासायनिक अभिक्रिया CH₃CH₂OH + सांद्र. H₂SO₄ + ऊष्मा CH₂CH₂ + H₂O.

27. नीचे दी गई संरचना में दिखाए गए यौगिक का नाम क्या है? [RRB Group D 22/09/2018 (Evening)]

Correct Answer: (b) बेंजीन
Solution:बेंजीन (C₆H₆) कमरे के तापमान पर एक रंगहीन या पीला तरल पदार्थ है। इसमें मीठी गंध (सुगंधित) होती है और यह अत्यधिक ज्वलनशील होता है। संरचनाः छः कार्बन-हाइड्रोजन रिंग में तीन द्वि-आबन्ध होते हैं। उपयोग प्लास्टिक, रेजिन, सिंथेटिक फाइबर, रबर खेहक, रंग, डिटर्जेंट, दवाएं और कीटनाशक बनाने के लिए। साइक्लो हेक्सेन (C₆H₁₂) | नेफ्थलीन (C₁₀H₈) | साइक्लोहेप्टेन (C₇H₁₄) |

28. निम्नलिखित यौगिक को उनके कार्बन बंध की लम्बाई के अनुसार बढ़ते क्रम में व्यवस्थित कीजिए: [RRB Group D 23/09/2018 (Morning)]

एथेन, एथाइन, एथीन

Correct Answer: (b) एथाइन, एथीन, एथेन
Solution:इथाइन, इथीन, इथेन। एल्केन्स संतृप्त खुली श्रृंखला वाले हाइड्रोकार्बन हैं जिनमें कार्बन-कार्बन एकल बंध होते हैं। एल्कीन असंतृप्त हाइड्रोकार्बन हैं जिनमें कम से कम एक दोहरा बंध होता है। एल्काइन भी असंतृप्त हाइड्रोकार्बन हैं। इनमें दो कार्बन परमाणुओं के बीच कम से कम एक त्रिबंध होता है।

29. एल्काइन का रासायनिक सूत्र क्या है? [RRB Group D 23/09/2018 (Afternoon)]

Correct Answer: (c) CₙH₂ₙ-₂
Solution:CₙH₂ₙ-₂ | एल्काइन, हाइड्रोकार्बन हैं जिनमें दो कार्बन परमाणुओं के बीच त्रिबंध होता है। उदाहरण- प्रोपाइन (C₃H₄) एथाइन (C₂H₂) 1- ब्यूटाइन (C₄H₆) अन्य हाइड्रोकार्बन सूत्र-CₙH₂ₙ+₂ (एल्केन CₙH₂ₙ (एल्कीन)। उपयोग : एल्काइन पॉलिमर, कार्बनिक विलायक, कृत्रिम रूप से फलों को पकाने के लिए। एल्केन गैसोलीन, स्रेहक तेलों का घटक। एल्कीन अल्कोहल, प्लास्टिक, लाख, डिटर्जेंट का संश्लेषण।

30. प्रोपेन का रासायनिक सूत्र है। [RRB Group D 24/09/2018 (Afternoon)]

Correct Answer: (c) C₃H₈
Solution:C₃H₈ | प्रोपेन एक तीन कार्बन वाली एल्केन गैस है। अन्य रासायनिक सूत्रः मीथेन (CH₂), ब्यूटेन (C₄H₁₀) एथेन (C₂H₆) हेक्सेन (C₆H₁₄ |