परमाणु संरचना-(रसायन विज्ञान) भाग-(2)

Total Questions: 50

1. फास्फोरस की परमाण्विकता है। [RRB Group D 09/10/2018 (Afternoon)]

Correct Answer: (b) 4
Solution:फॉस्फोरस (प्रतीक 'P', परमाणु क्रमांक- 15): फॉस्फोरस के एक अणु का सूत्र P. है। इससे ज्ञात होता है कि फॉस्फोरस के एक अणु में चार फॉस्फोरस परमाणु एक साथ बंधे होते हैं। परमाण्विकता किसी पदार्थ के एक अणु में मौजूद परमाणुओं की संख्या को संदर्भित करती है।

2. निम्रलिखित में से कौन परमाणु बहु-परमाण्विक है? [RRB Group D 10/10/2018 (Morning)]

Correct Answer: (d) गंधक
Solution:गंधक (Sulfur)। बहु-परमाण्विक तत्वः पे तत्व अणुओं के रूप में उपस्थित होते हैं जिनमें एक ही तत्व के दो या दो से अधिक परमाणु एक साथ बंधे होते हैं। बहु-परमाण्विक तत्व के उदाहरणों में सेलेनियम (Se₂) और ओजोन (0,) शामिल है। क्लोरीन (CI) द्विपरमाणुक अणु। आर्गन (Ar)- एकल परमाणु।

3. ______को छोड़कर, न्यूट्रॉन सभी परमाणुओं में मौजूद है: [RRB Group D 10/10/2018 (Evening)]

Correct Answer: (b) H
Solution:H. हाइड्रोजन को छोड़कर सभी परमाणुओं के नाभिक में न्यूट्रॉन मौजूद होते हैं। सामान्य तौर पर, न्यूट्रॉन को 'n' के रूप में दर्शाया जाता है। इसलिए किसी परमाणु का द्रव्यमान नाभिक में मौजूद प्रोटॉन और न्यूट्रॉन के द्रव्यमान के योग द्वारा दिया जाता है।

4. जीवाश्मों के कालनिर्धारण का एक तरीका जीवाश्म सामग्री में एक ही तत्व के विभिन्न के अनुपात का पत्ता लगाना है। [RRB Group D 11/10/2018 (Morning)]

Correct Answer: (b) समस्थानिक
Solution:समस्थानिक एक ही तत्व के परमाणु, जिनकी परमाणु संख्या समान लेकिन द्रव्यमान संख्या भिन्न होती है। उदाहरण प्रोटियम ड्यूटेरियम और ट्राइटियम ।। अपररूपता (Allotropes) तत्व के परमाणु अलग-अलग तरीके से एक साथ आबंध में बंधे होते हैं। उदाहरण- हीरा और ग्रेफाइट कार्बन के अपररूप हैं। समभारिक (Isobars) दो तत्वों की द्रव्यमान संख्या समान होती है लेकिन परमाणु संख्या भिन्न -भिन्न होती है। उदाहरण पोटेशियम (K). और कैल्शियम (Ca) समावयवता एक अणु जिसका आणविक सूत्र दूसरे अणु के समान होता है, लेकिन उसकी रासायनिक संरचना भित्र होती है। उदाहरण- पेंटेन और आइसोपेंटेन।

5. किसी तत्व की संयोजी क्षमता क्या कहलाती है? [RRB Group D 11/10/2018 (Afternoon)]

Correct Answer: (d) संयोजकत्ता
Solution:संयोजकता। परमाणुता पह किसी तत्व के अणु में परमाणुओं की संख्या को संदर्भित करता है। परमाणु द्रव्यमान यह किसी तत्व के परमाणुओं के औसत द्रव्यमान का प्रतिनिधित्व करता है। नार्मलता। यह विलेय की सूत्र इकाई में तुल्यांकों की संख्या से गुणा की गई मोलरता के बराबर है।

6. एक इलेक्ट्रान में ऋणात्मक आवेश होता है। [RRB Group D 16/10/2018 (Afternoon)]

Correct Answer: (d) 1.6 x 10⁻¹⁹ C
Solution:1.6 x 10⁻¹⁹C. इलेक्ट्रॉनों का आविष्कार जे जे थॉमसन ने किया था जो 1897 में भौतिकी में नोबेल पुरस्कार विजेता थे। 6.25  x 10¹⁸ इलेक्ट्रॉनों को एक साथ लेने पर एक कूलॉम बनता है।

7. निम्नलिखित में से किस तत्व में सबसे बड़े आयन हैं? [RRB Group D 22/10/2018 (Morning)]

Correct Answer: (b) Na
Solution:Na (सोडियम 11)। एक परमाणु से एक इलेक्ट्रॉन को हटाने से एक धनायन का निर्माण होता है, जबकि एक इलेक्ट्रॉन के प्राप्त होने से एक आयन बनता है। आयनिक क्रिस्टल में धनायनों और ऋणायनों के बीच की दूरी को मापकर आपनिक त्रिज्या का अनुमान लगाया जा सकता है।

8. किसी यौगिक की सबसे छोटी संभव इकाई क्या कहलाती है ? [RRB Group D 22/10/2018]

Correct Answer: (a) अणु
Solution:अणु एक निश्चित व्यवस्था में समान या भिन्न तत्वों के दो या दो से अधिक परमाणुओं का समुच्चय है। परमाणु किसी तत्व का सबसे छोटा कण है जो उसके (तत्वों के) रासायनिक गुणों को बरकरार रखता है। नाभिक परमाणु के केंद्र में एक धनावेशित क्षेत्र है।

9. तत्वों के गुणों में आवधिकता को प्रदर्शित नहीं करता है। [RRB Group D 22/10/2018 (Morning)]

Correct Answer: (d) अनुपात
Solution:अनुपात - न्यूट्रॉन की संख्या और N P प्रोटॉन की संख्या का अनुपात। परमाणु आकार नाभिक के केंद्र और पृथक परमाणु के सबसे बाहरी आवरण के बीच की दूरी है। इसे परमाणु त्रिज्या के नाम से भी जाना जाता है। इलेक्ट्रॉन बंधुता एक परमाणु की इलेक्ट्रॉन स्वीकार करने की क्षमता है।

10. सहसंयोजक बंधित अणुओं का गलनांक और कथनांक कम होता है क्योंकिः [RRB Group D 22/10/2018 (Afternoon)]

Correct Answer: (d) अंतर-आणविक बल दुर्बल होता है
Solution:अंतर आण्विक वल दुर्बल होता हैं। एक सहसंयोजक बंध तब होता है जब परमाणु युग्म बनाने के लिए इलेक्ट्रॉनों को साझा करते हैं. जिन्हें साझा या बंधन पुग्म कहा जाता है, जिससे आकर्षक और प्रतिकर्षक बलों का एक स्थिर संतुलन बनता है जिसे सहसंयोजक बंध के रूप में जाना जाता है।