पर्यटन (उत्तराखंड)

Total Questions: 2

1. वर्ष 2015 में उत्तराखंड के निम्नलिखित तीर्थ स्थानों में से किस एक पर सर्वाधिक संख्या में पर्यटक दर्शनार्थ आए? [Uttarakhand P.C.S. (Pre), 2016]

Correct Answer: (d) बद्रीनाथ
Solution:प्रश्नकाल में विकल्प (d) सही था। उत्तराखंड आर्थिक समीक्षा, 2023-24 के अनुसार, वर्ष 2023 में 18 अक्टूबर, 2023 तक बद्रीनाथ में 15.90 लाख, केदारनाथ में 17.08 लाख, गंगोत्री में 8.57 लाख, यमुनोत्री में 6.94 लाख एवं हेमकुंड साहिब में 1.77 लाख सहित कुल 50.29 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। इस प्रकार सर्वाधिक संख्या में केदारनाथ में पर्यटकों ने दर्शन किए।

2. उत्तराखंड में किस देश के प्रतिरूप पर्यटन का विकास किया जा रहा है? [Uttarakhand Lower Sub. (Pre), 2010]

Correct Answer: (b) स्विट्जरलैंड
Solution:उत्तराखंड राज्य में पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाएं हैं। यहां के प्रमुख पर्यटन स्थलों में मसूरी, नैनीताल, फूलों की घाटी, हरिद्वार आदि हैं। यहां के प्राकृतिक सौंदर्य से प्रभावित होकर अपनी प्रथम उत्तराखंड यात्रा के दौरान गांधीजी ने इसे 'भारत के स्विट्जरलैंड' की उपमा दी थी। उत्तराखंड राज्य और स्विट्जरलैंड में पर्यटन के दृष्टिकोण से काफी समानताएं हैं। इसलिए इसे स्विट्जरलैंड के समान विकसित किया जा रहा है।