पर्यावरण से संबंधित विभिन्न तथ्य

Total Questions: 39

21. मौसम अनुश्रवण युक्ति सोडार स्थापित है- [U.P.P.C.S. (Mains) 2004]

Correct Answer: (d) कैगा तथा कलपक्कम में
Solution:भारत में मौसम अनुश्रवण युक्ति सोडार कैगा, कलपक्कम, तारापुर और ट्राम्बे में स्थापित है।

22. देश में 'विंटर लाइन' की प्राकृतिक परिघटना किस नगर में दृश्यमान होती है? [Uttarakhand Lower Sub. (Pre) 2010]

Correct Answer: (c) मसूरी
Solution:देश में 'विंटर लाइन' की प्राकृतिक परिघटना 'मसूरी' में दृश्यमान होती है। स्विट्जरलैंड के कुछ क्षेत्रों में विंटर लाइन दृश्यमान होती है। यह परिघटना शाम के समय सूर्य के अस्त होने पर दृश्यमान होती है। विंटर लाइन में पीला, लाल, नारंगी, बैंगनी एवं चमकीले लाल रंगों का सम्मिश्रण होता है। यह परिघटना मध्य अक्टूबर से जनवरी तक घटित होती है।

23. यदि आप ग्रामीण क्षेत्र से होकर गुजरते हैं, तो आपको यह देखने को मिल सकता है कि अनेक प्रकार के पक्षी, चरने वाले पशुओं/ भैंसों के पीछे-पीछे चलते हैं और उनके घास में चलने से अशांत होने वाले कीटों को पकड़ते हैं। निम्नलिखित में से कौन-सा/से ऐसा/ऐसे पक्षी है/हैं? [I.A.S. (Pre) 2014]

1. चित्रिक बलाक

2. साधारण मैना

3. काली गर्दन वाला सारस

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

Correct Answer: (b) केवल 2
Solution:प्रख्यात पक्षी विज्ञानी डॉ. सलीम अली एवं एस.डी. रिफ्ले ने अपनी पुस्तक 'Handbook of the Birds of India and Pakistan Vol. 5' में स्पष्ट उद्धृत किया है कि मैना (पक्षी) पशुओं के पीछे-पीछे चलती है और उनके चलने के कारण उड़ने वाले कीड़ों को अपना आहार बनाती है। चित्रित बलाक (Painted Stork) हिमालय के दक्षिण में उष्णकटिबंधीय एशिया में पाया जाने वाला पक्षी है। इसका मुख्य आहार आर्द्रभूमि के छिछले जलीय स्थलों में पाई जाने वाली छोटी मछलियां हैं। ये प्रायः ताजे पानी के स्थलों के निकट निवास करते हैं। काली गर्दन वाला सारस (Black-Necked Crane) तिब्बत के पठार, भूटान तथा भारत के अरुणाचल प्रदेश, लद्दाख आदि में पाया जाला है। काली गर्दन वाला सारस केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख में राज्य पक्षी घोषित किया गया है। यह सर्वभक्षी है, जो पौधों की जड़, कंदमूल, आलू, कीड़े-मकोड़े, मछलियां, मेंढक, अनाज सभी कुछ खाता है, किंतु मुख्य रूप से कटाई के पश्चात खेतों में अन्न के अवशेषों को अपने आहार के रूप में प्रयोग करता है।

24. निम्न में से किसकी औसत शुद्ध प्राथमिक उत्पादकता सबसे कम है? [U.P.P.C.S. (Pre) (Re-Exam)]

Correct Answer: (c) शीतोष्णकटिबंधी घास प्रदेश
Solution:जिस दर पर एक पारिस्थितिकी तंत्र / जैव तंत्र ऊर्जा का संग्रह करता है, (श्वसन प्रक्रिया में उपयोग की गई ऊर्जा को छोड़कर), उसे शुद्ध प्राथमिक उत्पादकता कहते हैं। शीतोष्णकटिबंधी घास प्रदेश की औसत शुद्ध प्राथमिक उत्पादकता 500 ग्राम प्रति वर्ग मी. प्रतिवर्ष होती है। इसी प्रकार शीतोष्णकटिबंधी वन की लगभग 1000, उष्णकटिबंधी वन की लगभग 2000, उष्णकटिबंधी सवाना की 700 ग्राम प्रति वर्ग मी. प्रतिवर्ष शुद्ध प्राथमिक उत्पादकता होती है।

25. भारत का राष्ट्रीय सामुद्रिक पार्क स्थित है- [U.P.P.C.S. (Mains) 2013 U.P.P.C.S. (Mains) 2016]

Correct Answer: (a) कच्छ में
Solution:भारत का राष्ट्रीय सामुद्रिक पार्क कच्छ की खाड़ी में स्थित है। इसकी स्थापना वर्ष 1995 में हुई थी। इसका क्षेत्रफल 162.89 वर्ग किमी. है।

26. दुनिया के पहले पादप परागणकों, जिन्हें टिलयार्डेम्बिड्स कहा जाता है, के टिलयार्डेम्बी जीवाश्म हाल ही में किस देश में पाए गए थे? [69th B.P.S.C.(Pre) 2023]

Correct Answer: (c) रूस
Solution:फरवरी, 2023 में वैज्ञानिकों ने कीड़ों के 280 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों और दुनिया के पहले पौधों के परागणकों की खोज की है, जिन्हें टिलयार्डेम्बिड्स कहा जाता है। वे रूस में चेकार्डा गांव के करीब नदी के किनारे पाए गए। शोधकर्ताओं के अनुसार, इन कीड़ों के जीवाश्म तलछटी चट्टानों की परतों में संरक्षित थे, जो पर्मियन काल के दौरान बने थे। टिलयार्डेम्बिड्स का नाम ऑस्ट्रेलियाई कीटविज्ञानी, रॉबर्ट जॉन टिलयार्ड के नाम पर रखा गया है, जिन्होंने प्राचीन कीड़ों के जीवाश्मों के अध्ययन पर काम किया था।

27. हाल ही में हमारे देश में हिमालयी बिच्छू-बूटी (जिरार्डीनिया डाइवर्सीफोलिया) के महत्व के बारे में बढ़ती हुई जागरूकता थी, क्योंकि यह पाया गया है कि- [I.A.S. (Pre) 2019]

Correct Answer: (d) यह वस्त्रतंतु का संधारणीय स्रोत है।
Solution:हिमालयी बिच्छू-बूटी (जिरार्डीनिया डाइवर्सीफोलिया) हिमालय, हिंदुकुश क्षेत्र में पाया जाने वाला एक पौधा है, जिसके रेशों का वस्त्र उद्योग में उपयोग काफी लोकप्रिय हो रहा है तथा इसकी अच्छी कीमत स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार में मिल रही है। यह नेपाल के खार जैसे क्षेत्रों में लोगों की आजीविका का मुख्य स्रोत बन रहा है। यह पौधा नेपाल के साथ-साथ भारत के हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू एवं कश्मीर तथा कई उत्तर-पूर्वी राज्यों में पाया जाता है, जहां स्थानीय बुनकरों द्वारा इसका वस्त्र निर्माण में उपयोग बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

28. भारत के किस राज्य में सागौन का वन क्षेत्र सर्वाधिक है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2020]

Correct Answer: (d) मध्य प्रदेश
Solution:भारत वन स्थिति रिपोर्ट, 2021 के अनुसार, मध्य प्रदेश में सर्वाधिक सागौन का वन क्षेत्र है, जो लगभग 19.36 प्रतिशत है।

29. निम्नलिखित में से कौन सही सुमेलित नहीं है? [U.P.R.O./A.R.O. (Pre) 2021]

Correct Answer: (d) भेड़ -रपारकर
Solution:थारपारकर गाय की नस्ल है ना कि भेड़ की। अतः विकल्प (d) अभीष्ट उत्तर होगा।

30. समुद्री घास निम्नलिखित तत्व का मुख्य तथा महत्वपूर्ण स्रोत है- [U.P. R.O./A.R.O. (Pre) 2017]

Correct Answer: (a) आयोडीन
Solution:समुद्री घास आयोडीन का मुख्य तथा महत्वपूर्ण स्रोत है।