Correct Answer: (b) ऑक्सीजन
Solution:वनस्पति कोशिकाओं के द्वारा प्रकाशीय ऊर्जा को रासायनिक ऊर्जा में परिवर्तित करने की क्रिया को प्रकाश संश्लेषण कहते हैं। प्रकाश संश्लेषण वह क्रिया है, जिसमें पौधे अपने हरे रंग वाले अंगों, जैसे पत्ती द्वारा सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में वायु से कार्बन डाइऑक्साइड तथा भूमि से जल लेकर जटिल कार्बनिक खाद्य पदार्थों जैसे कार्बोहाइड्रेट्स का निर्माण करते हैं तथा ऑक्सीजन गैस बाहर निकालते हैं। जल, CO₂ ' सूर्य का प्रकाश तथा क्लोरोफिल प्रकाश संश्लेषण के लिए आवश्यक अवयव हैं।