प्रमुख वैज्ञानिक एवं आविष्कार

Total Questions: 50

41. भारत राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाता है- [U.P.P.C.S. (Mains) 2016]

Correct Answer: (c) 28 फरवरी को
Solution:भारतीय वैज्ञानिक सी.वी. रमन को रमन प्रभाव की खोज हेतु वर्ष 1930 में भौतिक विज्ञान का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया। रमन प्रनाथ के महत्त्व को देखते हुए इसके आविष्कार की तिथि 28 फरवरी को प्रतिवर्ष 'राष्ट्रीय विज्ञान दिवस' के रूप में मनाया जाता है

42. किस वैज्ञानिक का जन्म-दिन 'राष्ट्रीय विज्ञान दिवस' के रूप में मनाया जाता है? [M.P. P.C.S. (Pre) 2004]

Correct Answer: (c) सी.वी. रमन
Solution:प्रसिद्ध वैज्ञानिक सी.वी. रमन का जन्म 7 नवंबर, 1888 को हुआ था, जबकि 'राष्ट्रीय विज्ञान दिवस' प्रतिवर्ष 28 फरवरी को मनाया जाता है। इसी दिन सर सी.वी. रमन ने रमन प्रभाव की खोज की थी।

43. वर्ष 1988 में किसकी जन्म शताब्दी मनाई गई- [U.P.P.C.S. (Pre) 1991]

Correct Answer: (d) सी. वी. रमन
Solution:

चार्ल्स डार्विन (12 फरवरी, 1809 19 अप्रैल, 1882) रामानुजन, गणितज्ञ (22 दिसंबर, 1887 26 अप्रैल, 1920) आइंस्टीन द्वारा सापेक्षता सिद्धान्त वर्ष 1905 में प्रस्तावित किया गया था। सी. वी रमन (7 नवंबर, 1888 21 नवंबर, 1970)। अतः स्पष्ट है। कि 1988 में सी.वी. रमन की जन्म शताब्दी मनाई गई थी।

44. हाल ही में बना द मैन हू न्यू इनफिनिटि (The Man Who Knew Infinity) शीर्षक वाला चलचित्र किसके जीवनचरित पर आधारित है? [I.A.S. (Pre) 2016]

Correct Answer: (a) एस. रामानुजन
Solution:द मैन हू न्यू इनफिनिटि वर्ष 2015 में रिलीज हुई ब्रिटिश फिल्म है, जो इसी नाम से रचित रॉबर्ट कैनिगेल के उपन्यास पर आधारित है। यह फिल्म भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जीवन पर आधारित है।

45. निम्नलिखित वैज्ञानिकों में से किसने 'नवीन सापेक्षता सिद्धांत' प्रतिपादित किया था? [U.P.P.C.S. (Mains) 2016]

Correct Answer: (a) जे.बी. नार्लीकर
Solution:जे.बी. नार्लीकर ने 'नवीन सापेक्षता सिद्धांत' का प्रतिपादन किया। उन्होंने वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. फ्रेड होयले के साथ मिलकर आइंस्टीन के 'सापेक्षता सिद्धांत' में संशोधन कर यह सिद्धात प्रतिपादित किया।

46. निम्नलिखित में किसे जे. वी. नार्लीकर के अनुसार, अभी तक विज्ञान नहीं माना जाता है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2018]

Correct Answer: (a) ज्योतिष
Solution:जे.वी. नार्लीकर के अनुसार, ज्योतिष (Astrology) को अभी तक विज्ञान नहीं माना जाता है।

47. भारत में परमाणु ऊर्जा का जनक किस वैज्ञानिक को कहा जाता है? [Uttarakhand U.D.A./L.D.A. (Pre) 2007]

Correct Answer: (b) होमी जे. भामा
Solution:होमी जहांगीर भामा भारतीय नाभिकीय भौतिकशास्त्री थे। इन्होंने भारत के परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इन्हें भारत के 'परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम का जनक' माना जाता है।

48. होमी भाभा पुरस्कार किस क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए दिया जाता है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2012]

Correct Answer: (b) नाभिकीय ऊर्जा
Solution:होमी जहांगीर भाभा भारत के परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम के जनक थे। इनकी स्मृति में नाभिकीय ऊर्जा के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले वैज्ञानिकों को होमी भाभा पुरस्कार प्रदान किया जाता है।

49. स्टीफेन हॉकिंग एक- [M.P.P.C.S.(Pre) 2010]

Correct Answer: (c) वैज्ञानिक हैं
Solution:स्टीफेन विलियम हॉकिंग एक विश्वप्रसिद्ध ब्रितानी भौतिकशास्त्री थे। मोटर न्यूरॉन बीमारी से पीड़ित होने के बावजूद उन्हें ब्रह्मांड विज्ञान (Cosmology) के क्षेत्र में उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है। 14 मार्च, 2018 को इनका निधन हो गया था।

50. निम्नलिखित वैज्ञानिकों में से किसने भौतिक विज्ञान और जीव विश्वान दोनों विषयों में अनुसंधान किया है? [U.P. Lower Sub. (Pre) 2008]

Correct Answer: (a) जगदीश चन्द्र बोस
Solution:जगदीश चन्द्र बोस भारत के प्रख्यात भौतिकविद, जीव एवं वनस्पति विज्ञानी थे। इन्होंने रेडियो एवं माइक्रोवेव सिग्नलों के विषय में अनुसंधान के साथ वनस्पति विज्ञान के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। इन्होंने विभिन्न उद्दीपनों के विरुद्ध पौधों की प्रतिक्रिया मापने के लिए 'क्रेस्कोग्राफ' (Crescograph) नामक यंत्र का आविष्कार किया था।