Correct Answer: (a) ये समुद्री पारितंत्रों के लिए हानिकारक मानी जाती हैं।
Solution:पर्यावरण में निर्मुक्त होने वाले माइक्रोबीड्स प्लास्टिक के 5 मिमी. से छोटे कण हैं, जो जलशोधन संयंत्रों द्वारा फिल्टर नहीं हो पाते हैं। ये मुख्यतः धुलाई, सौंदर्य प्रसाधनों आदि में मिलाए जाते हैं और अंततः जलीय एवं समुद्री पारितंत्र में घुल जाते हैं। ये अपने साथ खतरनाक रसायनों को भी जमा कर लेते हैं तथा समुद्री जीवों के आहार में शामिल होकर उनके व्यवहार में परिवर्तन ला रहे हैं। इनका पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ेगा, लेकिन वर्तमान में इनसे सर्वाधिक खतरा समुद्री पारितंत्र को है। उल्लेखनीय है कि जनवरी, 2018 से यू.के. ने माइक्रोबीड्स के प्रयोग पर रोक लगा दी। विश्व पर्यावरण दिवस, 2023 की थीम है 'प्लास्टिक - प्रदूषण का समाधान' (Solutions to Plastic Pollution)|