ब्रह्मांड

Total Questions: 29

11. 1796 में किस वैज्ञानिक ने नीहारिका-परिकल्पना (nebular hypothesis) को संशोधित किया ? [CGL (T-I) 18 जुलाई, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (d) पियरे लाप्लास
Solution:जर्मन दार्शनिक इमैनुएल कांट ने 1755 ई. में ग्रहों की उत्पत्ति से संबंधित वायव्य राशि परिकल्पना का प्रतिपादन किया, जिसे 1796 ई. में गणितज्ञ पियरे लाप्लास ने संशोधित किया। यह सिद्धांत नीहारिका परिकल्पना के नाम से जाना जाता है।

12. ब्रह्मांड की स्थिर अवस्था की संकल्पना के बारे में किस वैज्ञानिक ने विचार किया था? [CGL (T-I) 14 जुलाई, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (d) फ्रेड हॉयल
Solution:ब्रह्मांड की स्थिर अवस्था की संकल्पना के बारे में फ्रेड हॉयल ने विचार किया था। ब्रह्मांड की उत्पत्ति का सबसे आधुनिक सिद्धांत विस्तारवादी या महाविस्फोट सिद्धांत है। इस सिद्धांत का प्रतिपादन जॉर्ज लेमेंतेयर ने वर्ष 1927 में किया था, जिसे वर्ष 1949 में फ्रेड हॉयल द्वारा 'बिग बैंग' नाम दिया गया।

13. किस ग्रह पर 300 वर्षों से भी अधिक समय से पृथ्वी से दोगुना चौड़े घूमते हुए अंडाकार बादल, जिनको 'ग्रेट रेड स्पॉट' कहा जाता है, देखे गए हैं? [CHSL (T-I) 8 अगस्त, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (c) बृहस्पति
Solution:बृहस्पति ग्रह पर 300 वर्षों से भी अधिक समय से पृथ्वी से दोगुना चौड़े घूमते हुए अंडाकार बादल, जिनको 'ग्रेट रेड स्पॉट' कहा जाता है, देखे गए हैं। बृहस्पति अपने अक्ष पर सौरमंडल का सर्वाधिक तेज गति से घूर्णन करने वाला ग्रह है।

14. क्षुद्रग्रह पट्टी (Asteroid belt) किन दो ग्रहों के बीच स्थित है? [CHSL (T-I) 21 मार्च, 2023 (III-पाली), कांस्टेबिल GD 3 मार्च, 2019 (II-पाली]

Correct Answer: (a) मंगल और बृहस्पति
Solution:क्षुद्रग्रह पथरीले और धातुओं के ऐसे पिंड हैं, जो सूर्य की परिक्रमा करते हैं। अधिकांश क्षुद्रग्रह बृहस्पति और मंगल के बीच की एक पट्टी में स्थित हैं।

15. अंतरिक्ष में प्रवेश करने पर उल्कापिंड वायुमंडल की किस परत में जल जाते हैं? [CHSL (T-I) 20 मार्च, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (a) मध्यमंडल
Solution:अंतरिक्ष में प्रवेश करने पर उल्कापिंड वायुमंडल की मध्यमंडल परत में जल जाते हैं। उल्का आकाश में (पृथ्वी के वायुमंडल में) प्रकाश की चमकती हुई चमकीली लकीर सदृश होते हैं, जिन्हें टूटने वाला तारा भी कहा जाता है।

16. निम्नलिखित में से कौन-सा हमारे सौरमंडल का बौना ग्रह (ड्वार्फ प्लैनेट) है? [MTS (T-I) 12 अक्टूबर, 2021 (I-पाली)]

Correct Answer: (a) मेकमेक
Solution:मेकमेक हमारे सौरमंडल का बौना ग्रह (ड्वार्फ प्लैनेट) है, जबकि गैनिमीड, कैलिस्टो एवं यूरोपा बृहस्पति ग्रह के उपग्रह हैं।

17. निम्नलिखित में से कौन-सा हमारे सौरमंडल का भीतरी ग्रह नहीं है? [CHSL (T-I) 13 मार्च, 2023 (IV-पाली)]

Correct Answer: (c) बृहस्पति
Solution:बृहस्पति हमारे सौरमंडल का भीतरी ग्रह नहीं है। सूर्य, आठ ग्रह एवं इनके अनेक उपग्रह एक पूरे सौर परिवार की रचना करते हैं, जिसे हम सौरमंडल कहते हैं। बुध, शुक्र, पृथ्वी और मंगल ग्रह को आतंरिक या भीतरी ग्रह की श्रेणी में रखा जाता है।

18. पृथ्वी को कई टाइम जोन में विभाजित किया गया है। हर एक टाइम जोन कितने डिग्री तय करता है? [CHSL (T-I) 16 अगस्त, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (b) 15°
Solution:प्रत्येक टाइम जोन 15° देशांतर को आच्छादित करता है। दुनिया में 24 टाइम जोन हैं, इसलिए पृथ्वी को 360°/24 = 15 डिग्री देशांतर प्रति टाइम जोन में विभाजित किया गया है।

19. मंगल ग्रह अपने अक्ष पर एक चक्कर लगभग कितने समय में पूरा करता है? [CHSL (T-I) 15 मार्च, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (b) 1 दिन
Solution:मंगल अपनी धुरी पर घूमता है और हर 24.7 घंटे (लगभग 1 दिन) में एक चक्कर पूरा करता है। मंगल की धुरी सूर्य के चारों ओर उसके कक्षीय तल के सापेक्ष झुकी हुई है। मंगल ग्रह सूर्य के चारों तरफ लगभग 687 दिन में अपनी एक परिक्रमा पूर्ण करता है।

20. निम्नलिखित में से किस कक्षा में उपग्रह भूमध्य रेखा के ठीक ऊपर पृथ्वी का चक्कर लगाते हैं? [CHSL (T-I) 15 अगस्त, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (a) भू-स्थिर कक्षा
Solution:भू-स्थिर कक्षा अथवा भूस्थैतिक कक्षा में, उपग्रह भूमध्य रेखा के ठीक ऊपर पृथ्वी का चक्कर लगाते हैं। एक उपग्रह दो कारकों को संतुलित करके अपनी कक्षा बनाए रखता है; इसका वेग और पृथ्वी द्वारा उस पर लगने वाला गुरुत्वाकर्षण बल।