भक्ति और सूफी आंदोलन (UPPCS)

Total Questions: 50

21. "पोथी पढ़-पढ़ जग मुआ, पंडित भया न कोय, ढाई आखर प्रेम का, पढ़े सो पंडित होय।" यह पंक्तियां किसने लिखी हैं? [M.P.P.C.S. (Pre) 2022]

Correct Answer: (a) कबीर
Solution:प्रश्नगत पक्तियां कबीर की हैं।

22. कबीर एवं धरमदास के मध्य संवादों के संकलन का शीर्षक है- [U.P. U.D.A./L.D.A. (Pre) 2002 & U.P. P.C.S. (Pre) 2003]

Correct Answer: (b) अमरमूल
Solution:'सबद', 'साखी' एवं 'रमैनी' कबीर की रचनाएं हैं; परंतु धरमदास के साथ कबीर के संवादों का संकलन 'अमरमूल' शीर्षक के अंतर्गत प्राप्त होता है।

23. मलूकदास एक संत कवि थे- [U.P. P.C.S. (Spl.) (Mains) 2008]

Correct Answer: (d) कड़ा के
Solution:मलूकदास, कड़ा के संत कवि थे। संत मलूकदास का जन्म लाला सुंदरदास खत्री के घर में 1574 ई. में उत्तर प्रदेश के कड़ा (वर्तमान उत्तर प्रदेश का कौशाम्बी जिला) में हुआ था।

24. संत घासीदास के पिताजी का क्या नाम था ? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2005]

Correct Answer: (d) महंगू
Solution:गुरु घासीदास का जन्म दिसंबर, 1756 में छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार-भाटपारा जिले के गिरौदपुरी गांव में हुआ था। उनके पिता महंगूदास और माता अमरौतीन थीं।

25. निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही कालानुक्रम है? [Jharkhand P.C.S. (Pre) 2011 & I.A.S. (Pre) 2004]

Correct Answer: (a) शंकराचार्य-रामानुज-चैतन्य
Solution:आदि शंकराचार्य का काल लगभग आठवीं शताब्दी, रामानुज का काल 1017-1137 ई. तक तथा चैतन्य का काल 1486-1533 ई. तक था।

26. निम्न में से भक्ति संतों का सही तैथिक (कालानुक्रम) अनुक्रम चुनिए- [U.P.P.C.S. (Mains) 2014]

Correct Answer: (a) कबीर, गुरु नानक, चैतन्य, मीराबाई
Solution:कबीर                    -       1398-1518 ई.

गुरु नानक             -      1469-1539 ई.

चैतन्य                    -    1486-1533 ई.

मीराबाई                -    1498-1546 ई.

27. भगवान शिव की प्रतिष्ठा में कितने ज्योतिर्लिंग स्थापित हैं? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2011]

Correct Answer: (b) 12
Solution:भगवान शिव की प्रतिष्ठा में भारत के विभिन्न भागों में 12 ज्योतिर्लिंगों की स्थापना की गई है। ये हैं-केदारनाथ, विश्वनाथ (काशी विश्वनाथ), वैद्यनाथ, महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, नागेश्वर, सोमनाथ, त्र्यंबकेश्वर, घृष्णेश्वर (घुश्मेश्वर), भीमाशंकर, मल्लिकार्जुन और रामेश्वरम।

28. रामानुज के अनुयायियों को कहा जाता है- [U.P.P.C.S. (Pre) 1999]

Correct Answer: (b) वैष्णव
Solution:भक्ति आंदोलन के प्रचारक प्रसिद्ध वैष्णव आचार्य रामानुज ने सगुण ईश्वर की उपासना पर बल दिया। उनका मत 'विशिष्टाद्वैत' कहा जाता है। उनके अनुयायी वैष्णव कहलाए।

29. निम्नलिखित में से कौन-सा स्थान गुरु नानक का जन्म स्थल था? [U.P.P.C.S. (Mains) 2007]

Correct Answer: (c) ननकाना
Solution:'ननकाना' गुरु नानक का जन्म स्थल था। उक्त स्थान पर इनका जन्म 15 अप्रैल, 1469 को हुआ था। यह पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के ननकाना साहिब जिले में स्थित है। गुरु नानक की मृत्यु 1539 ई. में डेरा बाबा नामक (करतारपुर, पाकिस्तान) स्थान पर हुई थी।

30. जिसके शासन में गुरु नानक देव ने सिख धर्म की स्थापना की, वह कौन था ? [U.P. P.C.S. (Spl.) (Pre) 2008]

Correct Answer: (b) सिकंदर लोदी
Solution:गुरु नानक (1469-1539 ई.) ने सिख धर्म की स्थापना सिकंदर लोदी (1489-1517 ई.) के समय में की थी। नानक एकेश्वरवाद में विश्वास करते थे तथा निर्गुण ब्रह्म की उपासना पर बल देते थे। उनका मानना था कि ईश्वर एक है, वह निर्गुण और निरंकार है। वह अवतारवाद में विश्वास नहीं करते थे।