भारतीय राज्यव्यवस्था एवं शासन (Part-V)

Total Questions: 59

51. जापान की संसद को क्या कहा जाता है? [M.P. P.C.S. (Pre), 1999]

Correct Answer: (b) डायट
Solution:डायट जापान की रिक्सडेग स्वीडन की कोर्टेज स्पेन की -संसद है; तथा सेजिम (Sejm) पोलैंड की संसद का निचला सदन है।

52. तास कहां की समाचार एजेंसी है? [M.P. P.C.S. (Pre), 1999]

Correct Answer: (c) रूस
Solution:तास (TASS) पूर्व सोवियत संघ (रूस) की समाचार एजेंसी है। सोवियत संघ के विघटन के पश्चात इसे वर्ष 1992 में 'इनफॉर्मेशन टेलीग्राफ एजेंसी ऑफ रूस' (ITAR-TASS) में समाहित कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2014 में पुनः इसका नाम 'तास' कर दिया गया।

53. डॉन' किस देश का समाचार-पत्र है? [M.P. P.C.S. (Pre), 1990]

Correct Answer: (d) पाकिस्तान
Solution:'डॉन' (DAWN) पाकिस्तान का प्रमुख समाचार-पत्र है।

54. किस भारत-पाकिस्तान संघर्ष के परिणामस्वरूप बांग्लादेश स्थापित हुआ? [M.P. P.C.S. (Pre), 1996]

Correct Answer: (a) दिसंबर, 1971
Solution:दिसंबर, 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान संघर्ष के फलस्वरूप बांग्लादेश का जन्म हुआ था। 16 दिसंबर, 1971 को पाकिस्तानी सेना ने बिना शर्त आत्मसमर्पण कर दिया और पूर्वी पाकिस्तान स्वतंत्र राष्ट्र बांग्लादेश के रूप में स्थापित हुआ। शेख मुजीबुर्रहमान इसके पहले प्रधानमंत्री बने।

55. सुमेलित कीजिए : [M.P. P.C.S. (Pre), 1992]

सूची-Iसूची-II
A. ऑपरेशन चेकमेट1. मालदीव
B. ऑपरेशन कैक्टस2. पंजाब
C. ऑपरेशन ब्लू स्टार3. बिहार
D. ऑपरेशन सिद्धार्थ4. श्रीलंका

कूट:

ABCD
(a)4123
(b)4132
(c)4231
(d)1432
Correct Answer: (a)
Solution:
सूची-Iसूची-II
ऑपरेशन चेकमेटश्रीलंका
ऑपरेशन कैक्टसमालदीव
ऑपरेशन ब्लू स्टारपंजाब
ऑपरेशन सिद्धार्थबिहार

56. भारतीय थल सेना की ऑपरेशनल कमांड्स कितनी हैं? [M.P. P.C.S. (Pre), 1999]

Correct Answer: (c) 6
Solution:जून, 1999 के अनुसार, भारतीय थल सेना की ऑपरेशनल कमांड्स को 5 भागों में बांटा गया था, जो कि वर्तमान में 6 हैं। ये इस प्रकार हैं-

कमान/क्षेत्र

मुख्यालय

उत्तरी

ऊधमपुर (जम्मू और कश्मीर)

दक्षिणी

पुणे

मध्यवर्ती

लखनऊ

पूर्वी

कोलकाता

पश्चिमी

चंडी मंदिर, चंडीगढ़

दक्षिण-पश्चिमी

जयपुर (15 अगस्त, 2005 से क्रियाशील)

इसके अतिरिक्त थल सेना प्रशिक्षण कमांड का मुख्यालय शिमला में है।

57. वह कौन-सा अपराध है, जिसके घटित करने का प्रयास दंडनीय है, और जिसके पूर्ण होने पर अपराधी को दंडित नहीं किया जा सकता? [M.P. P.C.S. (Pre), 1991]

Correct Answer: (c) आत्महत्या
Solution:आत्महत्या ऐसा अपराध है, जिसके पूर्ण होने पर अपराधी दंडित नहीं किया जा सकता; क्योंकि उसका जीवित अस्तित्व नहीं रहता है, जबकि इसका प्रयास दंडनीय अपराध है।

58. वैज्ञानिक समाजवाद का श्रेय जाता है- [M.P. P.C.S. (Pre), 2016]

Correct Answer: (a) कार्ल मार्क्स को
Solution:वैज्ञानिक समाजवाद का श्रेय कार्ल मार्क्स को जाता है। कार्ल मार्क्स ने समाजवाद को वैज्ञानिक आधार प्रदान किया। कार्ल मार्क्स को वैज्ञानिक समाजवाद के साथ-साथ साम्यवाद का जनक भी कहा जाता है।

59. यू.एन. द्वारा सन् ............... को अंतरराष्ट्रीय महिला वर्ष के रूप में मनाया गया। [M.P. P.C.S. (Pre), 2013]

Correct Answer: (a) 1975
Solution:यू.एन. द्वारा वर्ष 1975 को 'अंतरराष्ट्रीय महिला वर्ष' के रूप में मनाया गया था।