प्राचीन भारत का इतिहास (रेलवे)

Total Questions: 50

1. झेलम नदी के किनारे प्रसिद्ध 'वितस्ता का युद्ध' किन-किन शासकों के बीच हुआ? [आरआरबी मुजफ्फरपुर सहायक स्टेशन मास्टर परीक्षा 01.06.1997]

Correct Answer: (2) पोरस और सिकंदर
Solution:यूनानी आक्रमणकारी सिकन्दर (अलेक्जेंडर दी ग्रेट) ने 326 ई. पू. में सिन्धु नदी पार करके भारत की धरती पर कदम रखा। जब सिकन्दर झेलम नदी के तट पर पहुँचा तो वहां उसका सामना राजा पोरस के साथ हुआ जिसे झेलम (वितस्ता) का युद्ध कहा जाता है। पोरस की सेना के विशालकाय हाथी यूनानी सेना के तीव्र गामी घोड़ो के सामने नहीं टिक सके। युद्ध का परिणाम सिकन्दर के पक्ष में रहा।

2. भारतीयों के लिए महान 'सिल्क मार्ग' किसने आरंभ कराया ? [आरआरबी कोलकाता गुड्स गार्ड परीक्षा 27.02.2005]

Correct Answer: (1) कनिष्क
Solution:कनष्ठि का चीन के शासक 'पान चाओ' से युद्ध हुआ जिसमें कनिष्ठ विजयी रहा। कनिष्ठ ने चीन से टीम जाने वाले सिल्क मार्ग की तीनों शाखाओं पर अपना नियंत्रण स्थापित कर लिया। ये शाखायें थी।
  • कैस्पियन सागर से होकर जाने वाला मार्ग
  •  मर्व से फरात नदी होते हुए रुम सागर पर बने बन्दरगाह तक जाने वाला मार्ग।
  •  भारत से लाल सागर तक जाने वाला मार्ग

3. जादू-टोना का अध्ययन किस वेद में किया जाता है? [आरआरबी इलाहबाद जूनियर क्लर्क परीक्षा 04.01.2009, प्रथम पाली]

Correct Answer: (4) अथर्ववेद
Solution:रोग-निवारण, तंत्र-मंत्र, जादू-टोना, शाप, वशीकरण, विवाह, प्रेम, राजकर्म, मातृभूमि आदि विविध विषयों से सम्बन्धि त वेद है-अथर्ववेद।

4. निम्नलिखित में से कौन-सा स्थल भारत में नहीं है? [आरआरबी इलाहबाद जूनियर क्लर्क परीक्षा 04.01.2009, प्रथम पाली]

Correct Answer: (1) हड़प्पा
Solution:हड़प्पा भारत में नहीं है। हड़प्पा पाकिस्तान के पंजाब प्रान्त में माण्टगोमरी जिले में रावी नदी के तट पर स्थित था इसकी खोज 1921 में दयाराम साहनी ने की थी। कालीबंगा राजस्थान के गंगानगर जिले में स्थित है। इसकी खोज 1951 ई. में अमलानन्द घोष ने की थी। रंगपुर अहमदाबाद में भादर नदी के तट पर स्थित था इसको खोज 1954 में आर.एस. राव ने की थी। रोपड़ पंजाब प्रान्त में सतलज नदी के तट पर स्थित था।

5. अशोक ने इन सभी में से कौन सा धर्म अपनाया? [आरआरबी इलाहबाद जूनियर क्लर्क परीक्षा 04.01.2009, प्रथम पाली]

Correct Answer: (1) बौद्ध
Solution:अशोक ने बौद्ध धर्म अपनाया। उपगुप्त नामक बौद्ध भिक्षु ने अशोक को बौद्ध ध र्म के दीक्षा दी।

6. सारनाथ में किस सम्राट का स्तंभ है ? [आरआरबी इलाहबाद जूनियर क्लर्क परीक्षा 04.01.2009, प्रथम पाली]

Correct Answer: (2) अशोक
Solution:सारनाथ में सम्राट अशोक का स्तंभहै। जिसमें बने चक्र को भारतीय ध्वज में लिया गया।

7. रोपड़ में मिले सिंधु घाटी के भग्नावशेष भारत के किस आधुनिक नगर के नजदीक अवस्थित हैं? [आरआरसी हाजीपुर ग्रुप 'डी' परीक्षा 06.05.2012]

Correct Answer: (1) चण्डीगढ़
Solution:रोपड़ आधुनिक चंडीगढ़ के निकट अवस्थित है। इसका उत्खनन सन् 1953 में वाई डी शर्मा ने किया था।

8. भारत के इतिहास में उत्तर वैदिक काल किस समयावधि के बीच रही ? [आरआरसी हाजीपुर ग्रुप 'डी' परीक्षा 06.05.2012]

सूची-1सूची-2
(1)1500 ई.पू. - 1000 ई.पू.
(2)1200 ई.पू. - 800 ई.पू.
(3)600 ई.पू. - 100 ई.पू.
(4)1000 ई.पू. - 600 ई.पू.
Correct Answer: (4)
Solution:वैदिक काल की समयावधि 1500 ई. पू-600 ईपू है। ऋग्वैदिक काल या पूर्व वैदिक काल (1500 ई. पू से 1000 ई. पू ) तथा उत्तर वैदिक काल (1000-600 ई.पू. तक) माना जाता है।

9. निम्नलिखित विदेशी यात्रियों की भारत यात्रा को क्रमानुसार निर्दिष्ट करें ।

(1) थॉमस रॉ

(ii) फा-ह्यान

(iii) ह्वेन-सांग

Correct Answer: (3) (ii),(iii),(i)
Solution:फाह्यान: 405-411 AD डेन सांग: डेनसांग हर्षवर्धन से 643 AD में मिला था। थॉमस रॉ: 1615 AD

10. हड़प्पा सभ्यता के लोग निम्नलिखित में से किस देवता की पूजा नहीं करते थे? [RRB NTPC ग्रैजुएट लेवल State-I (CBT) Shift-I, 11.04.2016]

सूची-1सूची-2
A.शिव
B.विष्णु
C.कबूतर
D.स्वस्तिक
Correct Answer: (3) B
Solution:उत्खनन में प्राप्त अवशेषों के पुरातात्विक जाँच से हड़प्पा सभ्यता के दौरान शिव, स्वस्तिक और कबूतर की उपासना के साक्ष्य प्राप्त हुए हैं। एक प्रसिद्ध मुहर शिव के उपनाम पशुपति (पशुओं के स्वामी) को चित्रित करती है। सिन्धु घाटी से भी स्वस्तिक के चिह्न वाली कुछ मोहरें मिलीं हैं, हालांकि, वहाँ से विष्णु की पूजा के बहुत थोड़े साक्ष्य भी प्राप्त हुए हैं। कबूतर एकमात्र ऐसा पक्षी था जिसकी वे पूजा करते थे।