भारत का भूगोल (रेलवे) (Part-7)

Total Questions: 41

21. निम्न में से कौन-सा असम में स्थित प्रसिद्ध बाघ अभयारण्य है? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 07.10.2022 (तृतीय पाली)]

Correct Answer: (3) काजीरंगा बाघ अभयारण्य
Note:

काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान और राहगर रिजर्व असम के गोलाघाट और नागांव जिलों में स्थित है।

  • यह मैरी कर्जन की सिफारिश पर 1908 में पूर्वी हिमालयी के किनारे स्थित एकजैव विविधता हॉटस्पॉट है।
  • यह पार्क, जो दुनिया के दो-तिहाई एक सींग वाले गैंडों का आवास स्थाल है, जो 2006 में टाइगर रिजर्व घोषित किया गया था।

22. निम्नलिखित में से किस प्रमुख नदी तंत्र समूह द्वारा भारत के उत्तरी मैदानों का निर्माण हुआ है? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 07.10.2022 (तृतीय पाली)]

Correct Answer: (2) सिंधु, गंगा और ब्रहमपुत्र
Note:

भारत का उत्तरी मैदान तीन नदी तंत्रों, अर्थात् सिंधु, गंगा और ब्रह्मपुत्र और उनकी सहायक नदियों से बना है।

  • यह मैदान जलोढ़ मिट्टी से बना है जो लाखों वर्षों में निक्षेपित हुआ है।
  • पश्चिम से पूर्व की ओर उत्तरी मैदानों का विस्तार लगभग 2400 किमी लंबा है. और उत्तर से दक्षिण तक लगभग 150-320 किमी लंबा है।

23. _____________में भारत हिंदुकुश पर्वत श्रृंखला से घिरा हुआ है। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 07.10.2022 (तृतीय पाली)]

Correct Answer: (3) उत्तर-पश्चिम
Note:

हिंदू कुश मध्य और दक्षिण एशिया में हिमालय के पश्चिम में और भारत के उत्तर-पश्चिम में 800 किलोमीटर लंबी पर्वत श्रृंखला है।

  • यह मध्य और पश्चिमी अफगानिस्तान से उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान और दूर दक्षिण-. पूर्वी ताजिकिस्तान तक फैला हुआ है।
  • उत्तर में हिंदू कुश का पूर्वी छोर काराकोरम रेंज के साथ विलीन हो जाता है।

24. मध्य प्रदेश निम्न में से किस राज्य के साथ अपनी सीमा साझा नहीं करता है? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 07.10.2022 (तृतीय पाली)]

Correct Answer: (2) बिहार
Note:

मध्य प्रदेश की सीमाएं उत्तर-पूर्व में उत्तर प्रदेश, पूर्व में छत्तीसगढ़, दक्षिण में महाराष्ट्र, पश्चिम में गुजरात और उत्तर-पश्चिम में राजस्थान से मिलती हैं।

  • यह मध्य भारत का एक राज्य है।

25. भारत की 2011 की जनगणना के अनुसार,________________राज्य में ईसाईयों की संख्या सबसे अधिक है। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 11.10.2022 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (2) केरल
Note:

भारत की 2011 की जनगणना के आंकड़ों के अनुसार, केरल (6.2 मिलियन) में भारत की सबसे बड़ी ईसाई जनसंख्या है।

केरल की जनसंख्या का 54.73% हिंदू हैं, 26.56% मुसलमान हैं और 18.38% ईसाई हैं।

  • इसके बाद तमिलनाडु (4.4 मिलियन) और मेघालय (2.2 मिलियन) का स्थान आता है।

26. निम्न में से कौन-सा शहर गंगा के तट पर स्थित नहीं है? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 11.10.2022 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (4) लखनऊ
Note:

लखनऊ गोमती नदी के उत्तर-पश्चिमी तट पर स्थित है। यह पूर्व में बाराबंकी, पश्चिम में उन्नाव, दक्षिण में रायबरेली और उत्तर में सीतापुर और हरदोई से घिरा हुआ है।

  • यह उत्तर प्रदेश की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है।
  • कानपुर, हरिद्वार एवं पटना गंगा नदी के किनारे अवस्थित है।

27. देवप्रयाग (उत्तराखंड) में, निम्न में से कौन-सी दो नदियों के संगम से गंगा नदी बनती है? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 11.10.2022 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (2) अलकनंदा और भागीरथी
Note:

अलकनंदा और भागीरथी नदियाँ उत्तराखंड के गढ़‌वाल में देवप्रयाग में मिलती हैं।

इसके बाद, इन दो नदियों को गंगा के रूप में जाना जाता है।

  • पौराणिक कथाओं के अनुसार इस संगम से संबंधित एक और नदी है जिसका नाम सरस्वती है, जो बद्रीनाथ के माणा गांव से निकलती है।

28. भारत में एक______________का नाम 'उत्तरी सरकार' (Northern Circars) है। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 11.10.2022 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (3) तटीय मैदान
Note:

भारतीय उपमहाद्वीप में पूर्वी तट के साथ मैदान को पूर्वी तटीय मैदान के रूप में जाना जाता है। इसमें दो भिग होते हैं:

  • उत्तरी भाग : यह कृष्णा नदी के उत्तर में स्थित है और इसे 'उत्तरी सरकार' कहा जाता है।
  • दक्षिणी भाग: पूर्वी तट के दक्षिणी भाग को कोरोमण्डल तट के नाम से जाना जाता है।
  • उत्तरी सरकार में महानदी, गोदावरी और कृष्णा के डेल्टा शामिल हैं।

29. निम्न में से कौन-सा बंदरगाह भारत के पूर्वी तट पर स्थित है? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 11.10.2022 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (3) पारादीप
Note:

पारादीप ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले में भारत के पूर्वी तट पर एक प्राकृतिक रूप से गहरे पानी का बंदरगाह है।

  • यह महानदी और बंगाल की खाड़ी के संगम पर स्थित है।
  • पारादीप का बंदरगाह ओडिशा में प्राथमिक बंदरगाह है और भारत के पूर्वी तट पर सबसे बड़ा बंदरगाह है।

30. डिब्रू-सैखोवा राष्ट्रीय उद्यान निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित है? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 11.10.2022 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (4) असम
Note:

डिन्नु सैखोवा राष्ट्रीय उद्यान असम के डिब्रुगढ़ और तिनसुकिया जिलों में स्थित एक राष्ट्रीय उद्यान है।

  •  यह पार्क उत्तर में ब्रह्मपुत्र और लोहित नदियों तथा दक्षिण में डिनु नदी से घिरा हुआ है।
  •  इसे जुलाई 1997 में एक बायोस्फीयर रिजर्व नामित किया गया था।