भारत के अनुसंधान केंद्र (Part-I)

Total Questions: 29

21. 'राष्ट्रीय एटलस और थिमेटिक मानचित्रण संगठन' स्थित है- [M.P.P.C.S. (Pre) 2013]

Correct Answer: (d) कोलकाता में
Solution:राष्ट्रीय एटलस और थिमेटिक मानचित्रण संगठन' (National Atlas and Thematic Mapping Organisation: NATMO) भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अधीन कार्य करता है। इसका मुख्यालय साल्ट लेक (बिधान नगर), कोलकाता में स्थित है।

22. निम्नलिखित में से किसमें 'नेचुरल हिस्ट्री' का राष्ट्रीय संग्रहालय नहीं है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2013]

Correct Answer: (b) हैदराबाद
Solution:'नेचुरल हिस्ट्री' के राष्ट्रीय संग्रहालय (सही नाम- राष्ट्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय) की स्थापना नई दिल्ली में की गई थी। बाद में क्षेत्रीय 'नेचुरल हिस्ट्री' संग्रहालयों की स्थापना देश के कई भागों में की गई। उनका विवरण निम्नवत है-
(संग्रहालय)(स्थान)
दक्षिणी क्षेत्रमैसुरू
मध्य क्षेत्रभोपाल
पूर्वी क्षेत्रभुबनेश्वर
पश्चिमी क्षेत्रसवाई माधोपुर

नोट- जल्द ही उत्तर-पूर्वी क्षेत्र हेतु क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय की स्थापना गंगटोक में किया जाएगा।

23. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए- [U.P.P.C.S. (Mains) 2013]

संस्थानस्थान
A. सी.एस.एस.आर.आई1. मनीला
B. सी.टी.सी.आर.आई.2. जोधपुर
C. आई.आर.आर.आई.3. त्रिवेंद्रम
D. सी.ए.जेड.आर.आई.4. करनाल

 

ABCD
(a)1243
(b)4312
(c)3241
(d)2341

 

Correct Answer: (b)
Solution:दिए गए संस्थानों और स्थानों का सुमेलन इस प्रकार है-
(संस्थान)(स्थान)
सेंट्रल सॉएल सैलिनिटी रिसर्च इंस्टीट्यूट : सी.एस.एस.आर.आई. (केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान)करनाल
सेंट्रल ट्यूबर क्रॉप्स रिसर्च इंस्टीट्यूट : सी.टी.सी.आर.आई. (केंद्रीय कंद फसल अनुसंधान संस्थान)तिरुवनंतपुरम (त्रिवेंद्रम)
इंटरनेशनल राइस रिसर्च इंस्टीट्यूट : आई.आर.आर.आई. (अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान)मनीला
सेंट्रल एरिड ज़ोन रिसर्च इंस्टीट्यूट : सी.ए.जेड.आर.आई. (केंद्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान)जोधपुर

अतः विकल्प (b) सही उत्तर है।

24. पौध संरक्षण, संगरोध एवं भंडारण निदेशालय अवस्थित है- [U.P. Lower Sub. (Pre) 2013]

Correct Answer: (c) फरीदाबाद में
Solution:पौध संरक्षण, संगरोध एवं भंडारण निदेशालय (Directorate of Plant Protection, Quarantine & Storage) का मुख्यालय फरीदाबाद। (हरियाणा) में अवस्थित है।

25. 1988 में अंटार्कटिका महाद्वीप पर भारत ने अपना दूसरा वैज्ञानिक शोध केंद्र 'मैत्री' स्थापित किया था। इस शोध केंद्र का प्रमुख कार्य है- [R.A.S./R.T.S. (Pre) 1992]

Correct Answer: (c) समुद्री जैवशास्त्र
Solution:मैत्री की स्थापना जीव विज्ञान, पृथ्वी विज्ञान, ग्लैसियोलॉजी, वातावरण विज्ञान, मौसम विज्ञान, शीत क्षेत्र इंजीनियरिंग, संचार, मानव फिजियोलॉ जी एवं चिकित्सा क्षेत्र में अनुसंधान हेतु की गई थी। PIB के अनुसार मैत्री स्टेशन की स्थापना ध्रुवीय प्रक्रियाओं और घटनाओं को समझने के लिए अनुसंधान एवं जांच की जाती है। वायुमंडलीय जैविक, भूवैज्ञानिक, पारिस्थितिक विज्ञान आदि में अवलोकन और अध्ययन किए जाते हैं।

26. अंटार्कटिका में तीसरे भारतीय शोध केंद्र की आधारशिला जिस नाम से रखी गई वह है- [U.P.P.C.S. (Pre) 2011]

Correct Answer: (b) भारती
Solution:अंटार्कटिका में भारत का तीसरा शोध केंद्र भारती है, जो वर्ष 2012 में चालू (Commissioned) हुआ।

27. दक्षिण गंगोत्री क्या है? [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2016]

Correct Answer: (b) अंटार्कटिका में भारतीय शोध केंद्र
Solution:दक्षिण गंगोत्री, अंटार्कटिका में भारत का पहला शोध केंद्र है। इसकी स्थापना वर्ष 1983 में की गई थी। वर्ष 1990 में यह शोध केंद्र बंद (decommissioned) कर दिया गया। वर्ष 1988 में मैत्री नामक दूसरे स्टेशन हेतु स्थान का चयन किया गया तथा इसका परिचालन वर्ष 1989 में हुआ। तथा वर्ष 2012 में भारती नामक तीसरे शोध केंद्र को चालू (commission) किया गया।

28. निम्न में से किसे 'दक्षिण गंगोत्री' के नाम से जाना जाता है? [U.D.A./L.D.A. (Mains) 2006]

Correct Answer: (c) भारत का प्रथम अंटार्कटिक शोध केंद्र
Solution:दक्षिण गंगोत्री, अंटार्कटिका में भारत का पहला शोध केंद्र है। इसकी स्थापना वर्ष 1983 में की गई थी। वर्ष 1990 में यह शोध केंद्र बंद (decommissioned) कर दिया गया। वर्ष 1988 में मैत्री नामक दूसरे स्टेशन हेतु स्थान का चयन किया गया तथा इसका परिचालन वर्ष 1989 में हुआ। तथा वर्ष 2012 में भारती नामक तीसरे शोध केंद्र को चालू (commission) किया गया।

29. इंटरनेशनल क्रॉप रिसर्च इंस्टीट्यूट फॉर सेमी-एरिड ट्रॉपिक्स (आईसीआरआईएसएटी) स्थित है- [U.P.P.C.S. (Pre) 2014]

Correct Answer: (d) हैदराबाद में
Solution:'इंटरनेशनल क्रॉप्स रिसर्च इंस्टीट्यूट फॉर द सेमी-एरिड ट्रॉपिक्स' (ICRISAT) एक गैर-लाभकारी, गैर-राजनीतिक संगठन है, जो एशिया तथा उप-सहारा अफ्रीका में विकास हेतु कृषि संबंधी अनुसंधान संचालित करता है। ICRISAT का मुख्यालय हैदराबाद, तेलंगाना में स्थित है।