भारत छोड़ो आंदोलन (UPPCS) (भाग – 2)

Total Questions: 21

1. महात्मा गांधी तथा उनके सहयोगियों की 1942 में हुई धरपकड़ से बिहार में बहुत दंगे हुए। इसमें रेल सेवा पूर्ण रूप से ठप हो गई। उसमें अधिकतम प्रभावित जिला था- [43th B.P.S.C. (Pre) 1999]

Correct Answer: (a) मुंगेर
Solution:वर्ष 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान महात्मा गांधी सहित सभी शीर्ष नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। आंदोलन को कुचलने के लिए पुलिस ने दमन चक्र चलाया। पुलिस के इस दमन से क्रुद्ध होकर जनता ने कई स्थानों पर हिंसक कार्यवाही की। उसने पुलिस थानों, रेलवे स्टेशनों तथा डाकघरों पर हमले किए। कई स्थानों पर रेल लाइनें उखाड़ दी गईं, जिससे रेल सेवा पूरी तरह ठप हो गई। जनाक्रोश के इस तूफान के बड़े-बड़े केंद्र थे-बंगाल का मेदिनीपुर जिला, उत्तर प्रदेश का बलिया जिला तथा बिहार का मुंगेर जिला। रेल पटरी उखाड़ने की सबसे ज्यादा घटनाएं बिहार में हुई थीं। इससे सर्वाधिक प्रभावित मुंगेर जिले का प्रायः दो सप्ताह तक बाहरी दुनिया से संपर्क कटा रहा था।

2. जयप्रकाश नारायण को राष्ट्रीय स्तर के नेता की पहचान किस संदर्भ में मिली ? [41st B.P.S.C. (Pre) 1996]

Correct Answer: (a) भारत छोड़ो आंदोलन
Solution:जयप्रकाश नारायण को राष्ट्रीय स्तर के नेता की पहचान भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान मिली। वस्तुतः आंदोलन की शुरुआत (9 अगस्त, 1942) के दिन ही सभी प्रमुख कांग्रेसी नेता गिरफ्तार कर लिए गए, जो कांग्रेसी नेता गिरफ्तार न हो सके थे, उन्होंने गुप्त रूप से असंगठित जनता का नेतृत्व किया। इसमें जयप्रकाश नारायण, राम मनोहर लोहिया तथा अरुणा आसफ अली के नाम प्रमुख हैं।

3. वर्ष 1942 में, किस त्योहार के अवसर पर जयप्रकाश नारायण हजारीबाग जेल से निकल भागे? [67th B.P.S.C. (Pre) (Re. Exam), 2021]

Correct Answer: (d) दीपावली
Solution:भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान जयप्रकाश नारायण 9 नवंबर, 1942 को दीपावली के दिन हजारीबाग जेल से अपने साथियों के साथ फरार हो गए थे।

4. भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान इनमें से कौन हजारीबाग जेल से फरार हुए? [67th B.P.S.C. (Pre) 2021]

Correct Answer: (b) जयप्रकाश नारायण
Solution:भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान जयप्रकाश नारायण 9 नवंबर, 1942 को दीपावली के दिन हजारीबाग जेल से अपने साथियों के साथ फरार हो गए थे।

5. निम्नलिखित नेताओं में से किसने 'भारत छोड़ो आंदोलन' के दौरान जेल से फरार होकर भूमिगत गतिविधियों को संगठित किया था? [U.P.P.C.S. (Pre) 2011]

Correct Answer: (d) जयप्रकाश नारायण ने
Solution:भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान जयप्रकाश नारायण ने हजारीबाग के सेंट्रल जेल से फरार होकर भूमिगत गतिविधियों को संगठित किया था।

6. गंगाराम तथा खीमदेव नामक दो भाई किस आंदोलन के दौरान शहीद हुए थे? [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2021]

Correct Answer: (d) भारत छोड़ो आंदोलन
Solution:गंगाराम और खीमदेव नामक भाई अल्मोड़ा में भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान 1942 में पुलिस गोलीबारी में शहीद हुए थे। नोट-डिक्शनरी ऑफ मार्टर्स वॉल्यूम-2 भाग एक में इनका नाम गंगादत्त और खीमानंद दिया गया है।

7. निम्नलिखित में से कौन महिला स्वतंत्रता सेनानी 'भारत छोड़ो आंदोलन' से संबंधित नहीं है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2023]

Correct Answer: (d) शांति घोष
Solution:प्रश्नगत विकल्पों में शांति घोष 'भारत छोड़ो आंदोलन' से संबंधित नहीं थीं। ध्यातव्य है कि दिसंबर, 1931 में तत्कालीन बंगाल की दो स्कूली छात्राओं शांति घोष और सुनीति चौधरी ने एक जिलाधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। शेष अन्य विकल्पगत महिला स्वतंत्रता सेनानी 'भारत छोड़ो आंदोलन' से संबंधित हैं।

8. कथन (A): भारत छोड़ो आंदोलन से लोगों को जाग्रत करने और साहस दिलाने में सफलता मिली। [Uttarakhand U.D.A/L.D.A. (Pre) 2003]

कारण (R): 'करो या मरो' का नारा लोगों के मन में प्रवेश कर गया।

उपर्युक्त के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है?

Correct Answer: (a) (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) का सही स्पष्टीकरण है।
Solution:कथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या करता है। भारत छोड़ो आंदोलन (1942) के दौरान बंबई में कांग्रेस सम्मेलन को संबोधित करते हुए गांधीजी ने जो भाषण दिया था उसके बारे में पट्टाभि सीतारमैया ने लिखा है कि" वास्तव में गांधीजी उस दिन अवतार एवं पैगम्बर की प्रेरक शक्ति से प्रेरित होकर भाषण दे रहे थे।" भारत छोड़ो आंदोलन अपने पूर्ववर्ती सभी आंदोलनों-असहयोग, सविनय अवज्ञा तथा व्यक्तिगत सत्याग्रह की तुलना में अधिक स्वतः स्फूर्त था।

9. नीचे दो वक्तव्य दिए गए हैं जिनमें एक कथन (A) और दूसरा कारण (R) है, दोनों को ध्यानपूर्वक पढ़ें- [40th B.P.S.C. (Pre) 1995]

कथन (A) : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन से पृथक रहा।

कारण (R) : इसका विचार था कि इस आंदोलन से भारत की स्वतंत्रता में देर होगी।

उपर्युक्त दोनों वक्तव्यों के संदर्भ में निम्नलिखित में कौन सही है-

Correct Answer: (c) (A) सत्य है; परंतु (R) असत्य है।
Solution:कथन (A) सत्य है; किंतु कारण (R) असत्य है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन से पृथक रहा। वर्ष 1940 से लेकर विदेशी सत्ता के 1947 में समाप्त होने तक के किसी भी राष्ट्रीय आंदोलन में संघ की कोई भूमिका नहीं थी।

10. नीचे दिए गए कथनों पर विचार करें एवं सही उत्तर नीचे के कूट से चयन करें- [U.P. U.D.A./L.D.A. (Pre) 2003]

कथन (A) : भारत छोड़ो आंदोलन के परिणामस्वरूप अंग्रेज और मुसलमान कांग्रेस के प्रति समान घृणा के कारण एक-दूसरे के नजदीक आ गए।

कारण (R) : जिन्ना ने ब्रिटिश सरकार के पक्के सहयोगी की तरह कार्य किया और मुसलमानों को 1942 के कांग्रेस आंदोलन से दूर रहने के लिए कहा।

Correct Answer: (a) (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) का सही स्पष्टीकरण है।
Solution:कथन (A) एवं कारण (R) दोनों सत्य हैं तथा कारण (R), कथन (A) का सही स्पष्टीकरण है। मुस्लिम लीग ने जिन्ना के नेतृत्व में भारत छोड़ो आंदोलन की निंदा की। जिन्ना ने कहा कि यदि अंग्रेज भारत छोड़ दें, तो भारत में जंगलराज लागू हो जाएगा। फलतः मुसलमान अंग्रेजों के नजदीक आ गए।