भारत छोड़ो आंदोलन (UPPCS)

Total Questions: 50

31. निम्नलिखित में से कौन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का लगातार छः वर्षों तक अध्यक्ष था? [U.P. Lower Sub. (Pre) 2008 U.P. P.C.S. (Mains) 2012]

Correct Answer: (c) अबुल कलाम आजाद
Solution:कांग्रेस द्वारा 'भारत छोड़ो' आंदोलन का प्रस्ताव पारित करते समय कांग्रेस अध्यक्ष मौलाना अबुल कलाम आजाद थे। उल्लेखनीय है कि वे वर्ष 1940 के रामगढ़ अधिवेशन में कांग्रेस अध्यक्ष बने थे तथा वर्ष 1941-45 के मध्य पांच वर्षों तक कांग्रेस का कोई वार्षिक अधिवेशन न हो सका, इन 6 वर्षों में अबुल कलाम आजाद कांग्रेस के अध्यक्ष बने रहे। वे स्वतंत्रता-पूर्व भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सबसे लंबे समय तक और सबसे नाजुक दौर में अध्यक्ष रहे।

32. सन् 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन में बिहार के नेताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा था। बिहार के कौन-से प्रमुख नेता 'बिहार केसरी' के नाम से जाने जाते थे और उन्होंने भारत छोड़ो आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लिया था? [69th B.P.S.C. (Pre) 2023]

Correct Answer: (b) श्री कृष्ण सिंह
Solution:श्री कृष्ण सिंह ब्रिटिश बिहार के प्रथम प्रधानमंत्री (मुख्यमंत्री) थे। वर्ष 1937 के प्रांतीय कांग्रेस मंत्रिमंडल में बिहार के प्रधानमंत्री (मुख्यमंत्री) के रूप में चुने गए थे। श्री कृष्ण सिंह को 'बिहार केसरी' के नाम से भी जाना जाता है। श्री कृष्ण सिंह वर्ष 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन के प्रमुख नेता भी थे।

33. भारत छोड़ो आंदोलन' फल था- [Uttarakhand U.D.A/L.D.A. (Pre) 2003]

(1) क्रिप्स के प्रस्तावों से भारतीयों के नैराश्य का

(2) भारत पर जापानी आक्रमण की धमकी का

(3) गांधीजी के लेखनों में देशवासियों को हिंसक साधन अपनाने के लिए भड़काने का

(4) ए.आई.सी.सी. द्वारा अगस्त, 1942 में एक प्रस्ताव पारित  करने का

नीचे दिए गए कूटों का प्रयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिए-

कूट :

 

Correct Answer: (b) 1, 2 और 4
Solution:मार्च, 1942 में क्रिप्स मिशन की विफलता से यह स्पष्ट हो गया कि ब्रिटिश सरकार युद्ध में भारत की अनिच्छुक साझेदारी को तो बरकरार रखना चाहती थी, लेकिन किसी सम्मानजनक समझौते के लिए तैयार नहीं थी। 'करो या मरो' वाले अपने भाषण में गांधीजी ने साफ-साफ कहा था कि "मैं रूस या चीन की हार का औजार नहीं बनना चाहता।" लेकिन वर्ष 1942 के बसंत तक उन्हें लगने लगा था कि संघर्ष अपरिहार्य है। अतः कांग्रेस ने अगस्त, 1942 में भारत छोड़ो प्रस्ताव पास किया। गांधी जी ने अपने लेखनों में कहीं भी देशवासियों को हिंसक साधन अपनाने के लिए भड़काया नहीं था। इस प्रकार कथन (3) सही नहीं है, जबकि अन्य कथन भारत छोड़ो आंदोलन के संदर्भ में सही हैं।

34. भारत छोड़ो' आंदोलन के समय निम्नांकित में से किसने 'कांग्रेस रेडियो' का प्रसारण किया? [U.P. P.C.S. (Pre) 1997]

Correct Answer: (c) उषा मेहता
Solution:भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान बंबई के विभिन्न भागों से कांग्रेस का गुप्त रेडियो प्रसारित किया जाता था, जिसे मद्रास तक सुना जा सकता था। राम मनोहर लोहिया नियमित रूप से इस रेडियो पर प्रसारण करते थे। उषा मेहता कांग्रेस के भूमिगत रेडियो का संचालन करने वाले छोटे से दल की एक महत्वपूर्ण सदस्या थीं।

35. भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान 'खुफिया रेडियो' किसने प्रारंभ किया ? [67th B.P.S.C. (Pre) (Re. Exam), 2021]

Correct Answer: (a) उषा मेहता
Solution:भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान बंबई के विभिन्न भागों से कांग्रेस का गुप्त रेडियो प्रसारित किया जाता था, जिसे मद्रास तक सुना जा सकता था। राम मनोहर लोहिया नियमित रूप से इस रेडियो पर प्रसारण करते थे। उषा मेहता कांग्रेस के भूमिगत रेडियो का संचालन करने वाले छोटे से दल की एक महत्वपूर्ण सदस्या थीं।

36. भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के संदर्भ में उषा मेहता की ख्याति- [I.A.S. (Pre) 2011 Uttarakhand Lower Sub.(pre) 2010]

Correct Answer: (a) भारत छोड़ो आंदोलन की बेला में गुप्त कांग्रेस रेडियो चलाने हेतु है।
Solution:भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान बंबई के विभिन्न भागों से कांग्रेस का गुप्त रेडियो प्रसारित किया जाता था, जिसे मद्रास तक सुना जा सकता था। राम मनोहर लोहिया नियमित रूप से इस रेडियो पर प्रसारण करते थे। उषा मेहता कांग्रेस के भूमिगत रेडियो का संचालन करने वाले छोटे से दल की एक महत्वपूर्ण सदस्या थीं।

37. निम्न में से कौन कांग्रेस रेडियो पर भारत छोड़ो आंदोलन की अवधि में नियमित रूप से कार्यक्रम प्रसारित करता था? [U.P. Lower Sub. (Pre) 2008]

Correct Answer: (c) राम मनोहर लोहिया
Solution:भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान बंबई के विभिन्न भागों से कांग्रेस का गुप्त रेडियो प्रसारित किया जाता था, जिसे मद्रास तक सुना जा सकता था। राम मनोहर लोहिया नियमित रूप से इस रेडियो पर प्रसारण करते थे। उषा मेहता कांग्रेस के भूमिगत रेडियो का संचालन करने वाले छोटे से दल की एक महत्वपूर्ण सदस्या थीं।

38. भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान बकरी का टापू में अखिल भारतीय आजाद दस्ता का गठन किया था- [66th B.P.S.C. (Pre) (Re-Exam) 2020]

Correct Answer: (d) जयप्रकाश नारायण ने
Solution:भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान जयप्रकाश नारायण ने नेपाल की तराई के 'बकरी का टापू' में 'अखिल भारतीय आजाद दस्ता' का गठन किया था। आजाद दस्ता का गठन विशेष रूप से सरकार के विरुद्ध तोड़-फोड़ की कार्रवाइयों के लिए किया गया था, ताकि युद्ध कार्यों में सरकार को बाधा पहुंचे। मई, 1943 में ब्रिटिश सरकार के दबाव में नेपाल की सरकार ने जयप्रकाश नारायण को गिरफ्तार कर लिया। उनके साथ गिरफ्तार व्यक्तियों में राम मनोहर लोहिया, श्यामनंदन सिंह, वैद्यनाथ झा तथा कार्तिक प्रसाद सिंह भी थे।

39. भारत छोड़ो आंदोलन के समय इंग्लैंड के प्रधानमंत्री थे- [46th B.P.S.C. (Pre) 2005]

Correct Answer: (b) चर्चिल
Solution:भारत छोड़ो आंदोलन के समय इंग्लैंड के प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल थे। वे वर्ष 1940-45 तक इंग्लैंड के प्रधानमंत्री रहे।

40. अमेरिकी पत्रकार, जो महात्मा गांधी के 'भारत छोड़ो आंदोलन' के दौरान उनके साथ था, का नाम था- [U.P. P.C.S. (Pre) 2001 U.P. U.D.A./L.D.A. (Pre) 2002]

Correct Answer: (a) लुई फिशर
Solution:महात्मा गांधी के भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान अमेरिकी पत्रकार लुई फिशर (महात्मा गांधी के जीवनीकार) उनके साथ थे। अमेरिकी बुद्धिजीवी पर्लबक, एडगरस्नो, एम.एल. सूर्मेन, नॉर्मन थॉमस के साथ लुई फिशर ने भारतीय स्वतंत्रता की मांग की थी।