भारत : जनसंख्या (भाग-7)

Total Questions: 47

1. शिशु मृत्यु दर क्या है? [56th to 59th B. P. S.C. (Pre) 2015]

Correct Answer: (b) हर 1000 जीवित जन्मों में से अपने पहले जन्मदिन से पहले मरने वाले बच्चों की संख्या का अनुपात
Solution:शिशु मृत्यु दर हर 1000 जीवित जन्मों में से अपने पहले जन्मदिन से पहले मरने वाले बच्चों की संख्या का अनुपात है। नवंबर, 2023 में RBI द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में शिशु मृत्यु दर 28 प्रति हजार जीवित जन्मों पर है। मध्य प्रदेश में शिशु मृत्यु दर सर्वाधिक (43) है।

2. शिशु मृत्यु दर के बारे में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- [69th B.P.S.C. (Pre) 2023]

1. यह शिशु के जन्म से लेकर ठीक 1 वर्ष की आयु के बीच मृत्यु की सम्भावना है, जो प्रति 10000 जीवित जन्मों पर व्यक्त की जाती है।

2. वर्ष 1950 में शिशु मृत्यु दर 189.6 थी।

3. वर्ष 2019 में शिशु मृत्यु दर 30 थी।

4. रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया (आर.जी.आई.) के सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एस.आर.एस.) के बुलेटिन के अनुसार उत्तर प्रदेश, वर्ष 2019 में सबसे अधिक शिशु मृत्यु दर वाला राज्य था।

उपर्युक्त में से कौन-से कथन सही हैं?

Correct Answer: (c) केवल 2 और 3
Solution:शिशु मृत्यु दर शिशु के जन्म से लेकर ठीक 1 वर्ष की आयु के बीच मृत्यु की संभावना है, जो प्रति एक हजार (1000) जीवित जन्मों पर व्यक्त की जाती है। वर्ष 1950 में शिशु मृत्यु दर 189.6 थी जो वर्ष 2019 में कम होकर 30 (अद्यतन आंकड़ों के संदर्भ में लगभग 30.9%) रह गई। रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया (आर.जी.आई.) के सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एस.आर.एस.) के बुलेटिन के अनुसार, वर्ष 2019 में सबसे अधिक शिशु मृत्यु दर वाला राज्य मध्य प्रदेश था। अतः कथन 1 और 4 असत्य हैं, जबकि कथन 2 और 3 सत्य हैं।

3. नागरिक पंजीकरण प्रणाली (CRS) के अंतर्गत कितने दिनों के भीतर जन्म तथा मृत्यु की घटना को भारत में रजिस्ट्रेशन कराना कानूनी रूप से अनिवार्य होता है? [U.P.P.C.S. (Pre), 2019]

Correct Answer: (b) 21 दिन
Solution:भारत में जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रीकरण अधिनियम, 1969 के तहत बच्चे के जन्म के 21 दिन के अंदर उसका संबंधित राज्य/केंद्रशासित प्रदेश द्वारा पंजीकरण करवाना अनिवार्य होता है।

4. निम्न में से किस राज्य ने मृत्यु गणना की शुरुआत की है? [U.P. U.D.A./L.D.A. (Pre) 2013]

Correct Answer: (a) कर्नाटक
Solution:भारत में सर्वप्रथम मृत्यु गणना की शुरुआत कर्नाटक राज्य ने की थी

5. भारत में वर्तमान शिशु मृत्यु दर है लगभग- [U.P.P.C.S. (Pre) 2000]

Correct Answer: (c) 70 प्रति हजार
Solution:प्रश्नकाल में विकल्प (c) सही उत्तर था। नवंबर, 2023 में RBI द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2020 में भारत की शिशु मृत्यु दर 28 प्रति हजार जीवित जन्मों पर थी।

6. जनगणना 2011 के अनुसार, निम्नलिखित राज्यों में से किसकी शिशु मृत्यु दर सबसे कम थी? [U.P. Lower Sub. (Pre) 2015]

Correct Answer: (c) केरल
Solution:जनगणना 2011 के अनुसार, भारत में शिशु मृत्यु दर 44 प्रति हजार जीवित जन्म थी। राज्यों में सबसे कम शिशु मृत्यु दर गोवा व मणिपुर (प्रत्येक में 11) में रही, जबकि केरल में यह 12 प्रति हजार दर्ज की गई। सर्वाधिक शिशु मृत्यु दर वाले राज्य क्रमशः मध्य प्रदेश (59), उत्तर प्रदेश (57) तथा ओडिशा (57) थे। नवंबर, 2023 में RBI द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में वर्ष 2020 में शिशु मृत्यु दर (Infant mortality rate) 28 प्रति हजार जीवित जन्मों पर है। सर्वाधिक शिशु मृत्यु दर मध्य प्रदेश (43) में दर्ज की गई। जबकि न्यूनतम शिशु मृत्युदर मिजोरम में (3) दर्ज की गई। प्रश्नगत राज्यों में शिशु मृत्यु दर की स्थिति -
राज्यशिशु मृत्यु दर (वर्ष 2020)
तमिलनाडु13
पंजाब18
केरल6
कर्नाटक19

7. 2001 की जनगणना के अनुसार, भारत के किस राज्य में बाल मृत्यु दर न्यूनतम है? [U. P. R. O./A.R.O. (Mains) 2014]

Correct Answer: (b) केरल
Solution:2001 की जनगणना के अनुसार, केरल में बाल मृत्यु दर 16 प्रति हजार थी, जबकि गोवा, महाराष्ट्र एवं तमिलनाडु में बाल मृत्यु दर क्रमशः 36, 49 एवं 53 प्रति हजार थी। 2001 की जनगणना के अनुसार, भारत में शिशु मृत्यु दर 71 प्रति हजार थी। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार, देश में शिशु मृत्यु दर 44 प्रति हजार थी। देश में न्यूनतम शिशु मृत्यु दर वाले राज्य गोवा व मणिपुर (प्रत्येक में 11 प्रति हजार) थे। सर्वाधिक शिशु मृत्यु दर वाला राज्य मध्य प्रदेश (59 प्रति हजार) था। इसके पश्चात उत्तर प्रदेश एवं ओडिशा (प्रत्येक में 57 प्रति हजार) में शिशु मृत्यु दर सर्वाधिक थी। अद्यतन आकड़ों के संदर्भ में उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

8. भारत के नगरीय क्षेत्रों में न्यूनतम शिशु मृत्यु दर पाई जाती है- [U.P.P.C.S. (Pre) 2005]

Correct Answer: (a) केरल में
Solution:प्रश्नकाल हेतु विकल्प (a) सही उत्तर है। मई, 2022 के SRS आंकड़ों के अनुसार, केरल में नगरीय क्षेत्र में शिशु मृत्यु दर (प्रति हजार जीवित जन्मों पर) 9, महाराष्ट्र के नगरीय क्षेत्र में 11, तमिलनाडु के नगरीय क्षेत्र में 10, एवं गुजरात के नगरीय क्षेत्र में 17 है।

9. वर्ष 2011 में निम्नलिखित राज्यों में से किसमें शिशु मृत्यु दर (IMR) अखिल भारत औसत IMR से कम थी? [U.P.P.C.S. (Mains) 2013]

Correct Answer: (a) तमिलनाडु में
Solution:प्रश्नकाल तथा अद्यतन आंकड़ों के अनुसार भी प्रश्नगत राज्यों में न्यूनतम शिशु मृत्युदर तमिलनाडु की ही है, जो कि अखिल भारत औसत IMR से कम है। प्रश्नगत राज्यों तथा भारत में प्रति हाजर जीवित जन्मों पर शिशु मृत्यु दर वर्ष 2020 में निम्नानुसार रही-
राज्यIMR (वर्ष 2020)
तमिलनाडु13
उत्तर प्रदेश38
राजस्थान32
मध्य प्रदेश43
अखिल भारत28

10. ग्यारहवीं योजना के दौरान शिशु मृत्यु दर (आईएमआर) को कम करने का लक्ष्य था- [U.P.P.C.S. (Pre) 2017]

Correct Answer: (b) 28 प्रति 1000 लाइव बर्थ
Solution:ग्यारहवीं योजना के दौरान शिशु मृत्यु दर (Infant Mortality Rate) को कम करके 28 प्रति 1000 जीवित जन्मों पर करने का लक्ष्य था। 12वीं योजना में आईएमआर का लक्ष्य 25 प्रति हजार जीवित जन्म था। नवंबर, 2023 में RBI द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2020 में शिशु मृत्यु दर प्रति हजार जीवित जन्मों पर 28 है।