भारत : जनसंख्या

Total Questions: 50

21. भारत में ब्रिटिश काल में निम्नलिखित में से किसके कार्यकाल में पहली बार जनगणना हुई थी? [U.P.R.O./A.R.O. (Pre) 2023]

Correct Answer: (c) लॉर्ड मेयो
Solution:अंग्रेजों के शासनकाल में आधुनिक प्रणाली की सर्वप्रथम जनगणना लॉर्ड मेयो के शासनकाल में 1872 ई. में संपन्न हुई थी, किंतु जनगणना का क्रमवार आकलन अर्थात प्रथम नियमित जनगणना 1881 ई. में लॉर्ड रिपन के शासनकाल से मानी जाती है।

22. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए - [U.P.R.O./A.R.O. (Pre) 2016]

कथन (A): भारत की जनगणना हर दस वर्ष पर की जाती है।

कारण (R) : दस वर्ष की अवधि के दौरान भारत की जनसंख्या अधिकांशतः अपरिवर्तित रही है।

नीचे दिए कूट से सही उत्तर चुनिए :

Correct Answer: (c) (A) सही है, किंतु (R) गलत है।
Solution:भारत की पहली जनगणना 1872 ई. में लॉर्ड मेयो के शासनकाल में हुई। लेकिन नियमित जनगणना 1881 ई. से प्रारंभ हुई। तभी से प्रत्येक 10 वर्ष पर भारत में जनगणना की जाती है। अतः कथन (A) सत्य है। अगर भारतीय जनसंख्या वृद्धि को देखा जाए, तो इसमें लगातार वृद्धि (वर्ष 1921 अपवाद स्वरूप रहा जब भारतीय जनसंख्या में कमी हुई थी) की प्रवृत्ति रही है। हालांकि भारतीय जनसंख्या जहां वर्ष 1951 में 361.08 मिलियन थी वहीं लगातार बढ़ते हुए यह वर्ष 2011 में 1210.85 मिलियन हो गई है।
वर्षजनसंख्या (मिलियन में)
1951361.08
1961439.23
1971548.16
1981683.33
1991846.42
20011028.74
20111210.85

उपर्युक्त आधार पर कहा जा सकता है कि कारण (R) असत्य है।

23. 2011 की भारत की जनगणना के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा आदर्श वाक्य उपयोग किया गया था? [U.P.R.O./A.R.O. (Pre) 2016]

Correct Answer: (d) अवर सेन्सस, अवर फ्यूचर
Solution:वर्ष 2011 की भारत की जनगणना के लिए आदर्श वाक्य 'अवर सेन्सस, अवर फ्यूचर' (हमारी जनगणना, हमारा भविष्य) का उपयोग किया गया था। वर्ष 2011 की जनगणना देश की 15वीं राष्ट्रीय जनगणना थी।

24. 2011 की जनगणना में फोटो, उंगली के निशान और आंख की पुतली के प्रतिचित्रण के लिए किसी व्यक्ति की न्यूनतम आयु क्या है? [53rd to 55th B.P.S.C. (Pre) 2011]

Correct Answer: (b) 15 वर्ष
Solution:2011 की जनगणना में फोटो, उंगली के निशान और आंख की पुतली के प्रतिचित्रण के लिए किसी व्यक्ति की न्यूनतम आयु 15 वर्ष निर्धारित है। यह राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर के तहत संपन्न किए जाने वाले कार्यों का हिस्सा है।

25. 2011 की जनगणना में जाति को सम्मिलित करने की सहमति देने वाले मंत्रियों के समूह (GoM) के प्रमुख कौन थे? [Jharkhand P.C.S. (Pre) 2011]

Correct Answer: (d) प्रणब मुखर्जी
Solution:2011 की जनगणना में अनुसूचित जातियों एवं अनुसूचित जनजातियों के अतिरिक्त अन्य जातियों को सम्मिलित करने संबंधी मसले पर विचार करने हेतु तत्कालीन केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी की अध्यक्षता में मंत्रियों के समूह (GoM) का गठन किया गया था, जिसने इस संदर्भ में अपनी सहमति प्रदान की।

26. भारत में कितने जिले हैं? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2014]

Correct Answer: (e) इनमें से कोई नहीं
Solution:वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार, भारत में कुल जिलों की संख्या 640 बताई गई है। 15 मई, 2024 तक के आंकड़ों के अनुसार भारत में कुल जिलों की संख्या 785 है।

27. 20वीं शताब्दी के दौरान भारत की जनसंख्या वृद्धि को चार पृथक चरणों में वर्गीकृत किया जा सकता है। सूची I (अवधि) को सूची II (चरण) के साथ सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए : [I.A.S. (Pre) 2002]

सूची-I (अवधि)सूची-II (चरण)
A. 1901-1921 1. स्थायी वृद्धि
B. 1921-19512. द्रुतगामी वृद्धि
C. 1951-1981 3. मंद वृद्धि
D. 1981-20014. कम होने के निश्चित लक्षणों सहित तीव्र वृद्धि
Correct Answer: (c) A-3, B-1, C-2, D-4
Solution:वर्ष 1901 से 1911 के दशक में जनसंख्या की दशकीय वृद्धि दर 5.75 प्रतिशत थी तथा 1911-1921 के दशक में भारत की जनसंख्या की दशकीय वृद्धि दर ऋणात्मक (-0.31%) हो गई। फलस्वरूप 1901-21 की अवधि में भारत की जनसंख्या कमोबेश मंद वृद्धि के साथ स्थिर रही। 1921 से 1951 की अवधि के तीन दशकों में जनसंख्या में स्थायी वृद्धि हुई, जो क्रमशः 11 प्रतिशत, 14.22 प्रतिशत तथा 13.31 प्रतिशत थी। 1951 से 1981 की अवधि में भारत की जनसंख्या में बहुत तीव्र वृद्धि परिलक्षित हुई। इन तीन दशकों में क्रमशः 21.51 प्रतिशत, 24.80 प्रतिशत तथा 24.66 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। पुनः 1981 के पश्चात यद्यपि भारत की जनसंख्या में वृद्धि होती रही है, किंतु इस अवधि में वृद्धि दर क्रमशः कम होती जा रही है। इसीलिए इस अवधि को कम होने के लक्षणों सहित तीव्र वृद्धि की संज्ञा दी गई है। 1981- 91, 1991-2001 तथा 2001-11 के दशकों में जनसंख्या वृद्धि दर क्रमशः 23.87 प्रतिशत, 21.54 प्रतिशत तथा 17.7 प्रतिशत रही है।

28. भारत में दशकीय जनसंख्या वृद्धि दर न्यूनतम रही है - [U.P.P.C.S. (Mains) 2012]

Correct Answer: (d) 2001-2011 के मध्य
Solution:वर्ष 1901 से 1911 के दशक में जनसंख्या की दशकीय वृद्धि दर 5.75 प्रतिशत थी तथा 1911-1921 के दशक में भारत की जनसंख्या की दशकीय वृद्धि दर ऋणात्मक (-0.31%) हो गई। फलस्वरूप 1901-21 की अवधि में भारत की जनसंख्या कमोबेश मंद वृद्धि के साथ स्थिर रही। 1921 से 1951 की अवधि के तीन दशकों में जनसंख्या में स्थायी वृद्धि हुई, जो क्रमशः 11 प्रतिशत, 14.22 प्रतिशत तथा 13.31 प्रतिशत थी। 1951 से 1981 की अवधि में भारत की जनसंख्या में बहुत तीव्र वृद्धि परिलक्षित हुई। इन तीन दशकों में क्रमशः 21.51 प्रतिशत, 24.80 प्रतिशत तथा 24.66 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। पुनः 1981 के पश्चात यद्यपि भारत की जनसंख्या में वृद्धि होती रही है, किंतु इस अवधि में वृद्धि दर क्रमशः कम होती जा रही है। इसीलिए इस अवधि को कम होने के लक्षणों सहित तीव्र वृद्धि की संज्ञा दी गई है। 1981- 91, 1991-2001 तथा 2001-11 के दशकों में जनसंख्या वृद्धि दर क्रमशः 23.87 प्रतिशत, 21.54 प्रतिशत तथा 17.7 प्रतिशत रही है।

29. निम्नलिखित जनगणना दशकों में से किसमें जनसंख्या परिवर्तन का न्यूनतम प्रतिशतांश अंकित किया गया था? [U. P. P. C. S. (Mains) 2015]

Correct Answer: (d) 2001-2011
Solution:वर्ष 1901 से 1911 के दशक में जनसंख्या की दशकीय वृद्धि दर 5.75 प्रतिशत थी तथा 1911-1921 के दशक में भारत की जनसंख्या की दशकीय वृद्धि दर ऋणात्मक (-0.31%) हो गई। फलस्वरूप 1901-21 की अवधि में भारत की जनसंख्या कमोबेश मंद वृद्धि के साथ स्थिर रही। 1921 से 1951 की अवधि के तीन दशकों में जनसंख्या में स्थायी वृद्धि हुई, जो क्रमशः 11 प्रतिशत, 14.22 प्रतिशत तथा 13.31 प्रतिशत थी। 1951 से 1981 की अवधि में भारत की जनसंख्या में बहुत तीव्र वृद्धि परिलक्षित हुई। इन तीन दशकों में क्रमशः 21.51 प्रतिशत, 24.80 प्रतिशत तथा 24.66 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। पुनः 1981 के पश्चात यद्यपि भारत की जनसंख्या में वृद्धि होती रही है, किंतु इस अवधि में वृद्धि दर क्रमशः कम होती जा रही है। इसीलिए इस अवधि को कम होने के लक्षणों सहित तीव्र वृद्धि की संज्ञा दी गई है। 1981- 91, 1991-2001 तथा 2001-11 के दशकों में जनसंख्या वृद्धि दर क्रमशः 23.87 प्रतिशत, 21.54 प्रतिशत तथा 17.7 प्रतिशत रही है।

30. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित नहीं है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2016]

दशकजनसंख्या की दशकीय वृद्धि दर (प्रतिशत में)
(a) 1971-8124.66
(b) 1981-9123.87
(c) 1991-200121.54
(d) 2001-201119.05
Correct Answer: (d)