भारत : नगरीकरण

Total Questions: 50

11. अधोलिखित कथनों पर विचार कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए- [U.P.P.C.S. (Mains) 2017]

कथन (A) : भारत एक नगरीय जनाधिक्य वाले देश का उदाहरण है।

कारण (R) : भारत के अधिकांश बड़े नगरों में पर्याप्त अवस्थापना का अभाव है।

Correct Answer: (d) (A) गलत है, किंतु (R) सही है।
Solution:जनगणना 2011 के आंकड़ों के अनुसार, देश की लगभग 121 करोड़ की आबादी में 83.4 करोड़ (68.9%) लोग गांवों में तथा 37.7 करोड़ (31.1%) लोग शहरों में निवास करते हैं। हालांकि जनसंख्या के रूप में भारतीय शहरों में रहने वाले लोग कई विकसित देशों की तुलना में बहुत ही अधिक हैं, फिर भी प्रतिशतता के आधार पर भारत अभी भी विकसित देशों जैसे- हांगकांग, सिंगापुर से बहुत ही पीछे है, जहां की नगरीय जनसंख्या लगभग 100 प्रतिशत है। अतः प्रतिशतता के आधार पर हम देखें तो विकसित देशों के मुकाबले भारत अभी जनाधिक्य वाले देशों के उदाहरण में शामिल नहीं है, फिर भी भारत में नगरीकरण की प्रवृत्ति काफी तेज है। हालांकि नगरीकरण के इस तेज प्रवृत्ति की तुलना में शहरी सुविधाओं जैसे बिजली, पानी, शौचालय, परिवहन आदि की उपलब्धता नहीं बढ़ पा रही है, जिससे शहरों में समस्याओं का जनाधार बढ़ता जा रहा है।

उपरोक्त व्याख्या के आधार पर कहा जा सकता है कि कथन (A) गलत है, किंतु कारण (R) सही है।

12. कथन (A): भारत में नगरीकरण का स्तर चीन से काफी नीचा है। [U.P.U.D.A./L.D.A. (Pre) 2010]

कारण (R) : भारतीय नगर कम नियोजित हैं।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए-

Correct Answer: (b) (A) एवं (R) दोनों सही हैं, परंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
Solution:चीन में नगरीकरण का स्तर भारत के नगरीकरण के स्तर से काफी चीचक है। भारतीय नगरों में नियोजित नगरों की संख्या काफी कम है। अतः कथन और कारण दोनों सही हैं परंतु कारण, कथन की सही व्याख्या नहीं करता है।

13. 2001 की जनगणना के अनुसार, निम्नलिखित कथनों में से कौन सही है? नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए- [U.P. Lower Sub. (Spl) (Pre) 2002 U.P. Lower Sub. (Pre) 2003]

I. भारत की कुल नगरीय जनसंख्या 285 मिलियन है।

II. भारत की कुल जनसंख्या में नगरीय जनसंख्या का योगदान 27.78 प्रतिशत है।

III. भारत की नगरीय जनसंख्या संयुक्त राज्य अमेरिका की कुल जनसंख्या से अधिक है।

IV. भारतीय नगरीकरण मूलतः आत्मनिर्भरता मूलक नगरीकरण है।

Correct Answer: (d) सभी
Solution:प्रश्नकाल के दौरान प्रश्नगत सभी कथन सत्य थे। 2001 की जनगणना के अनुसार, भारत की नगरीय जनसंख्या 28.6 करोड़ (कुल जनसंख्या का 27.8%) थी, जबकि तात्कालिक आंकड़ों के अनुसार संयुक्त राज्य अमेरिका की जनसंख्या 28.4 करोड़ थी। जनगणना 2011 के अनुसार, भारत की कुल नगरीय जनसंख्या 377.1 मिलियन है, जो देश की कुल जनसंख्या की 31.1 प्रतिशत है एवं वर्ष 2010 में नवीनतम उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका की जनसंख्या 308.7 मिलियन (कुल जनसंख्या में 80% से अधिक) है, जो भारत की नगरीय जनसंख्या से कम है। अतः स्पष्ट है कि वर्तमान में कथन III एवं IV सत्य हैं।

14. कथन (A) : भारत की नगरीय जनसंख्या संयुक्त राज्य अमेरिका से अधिक है। [U.P.P.C.S. (Pre) 2000 Uttarakhand U.D.A./L.D.A. (Pre) 2003]

कारण (R) : संयुक्त राज्य अमेरिका का नगरीकरण स्तर भारत से उच्चतर है।

Correct Answer: (b) (A) तथा (R) दोनों सही हैं, किंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
Solution:प्रश्नकाल के दौरान प्रश्नगत सभी कथन सत्य थे। 2001 की जनगणना के अनुसार, भारत की नगरीय जनसंख्या 28.6 करोड़ (कुल जनसंख्या का 27.8%) थी, जबकि तात्कालिक आंकड़ों के अनुसार संयुक्त राज्य अमेरिका की जनसंख्या 28.4 करोड़ थी। जनगणना 2011 के अनुसार, भारत की कुल नगरीय जनसंख्या 377.1 मिलियन है, जो देश की कुल जनसंख्या की 31.1 प्रतिशत है एवं वर्ष 2010 में नवीनतम उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका की जनसंख्या 308.7 मिलियन (कुल जनसंख्या में 80% से अधिक) है, जो भारत की नगरीय जनसंख्या से कम है। अतः स्पष्ट है कि वर्तमान में कथन III एवं IV सत्य हैं।

15. कथन (A) : भारत की नगरीय जनसंख्या संयुक्त राज्य अमेरिका की कुल जनसंख्या से अधिक है। [U.P.P.C.S. (Pre) 2002]

कारण (R) : भारत ने नगरीकरण में अभूतपूर्व वृद्धि की है। नीचे दिए कूट से सही उत्तर चुनिए :

Correct Answer: (a) (A) तथा (R) दोनों सत्य हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
Solution:भारत की नगरीय जनसंख्या जनगणना 2001 के अनुसार, 28.6 करोड़ थी, जबकि यू.एस.ए. की कुल जनसंख्या 29.4 करोड़ थी। भारत के नगरीकरण में वृद्धि तो हुई है किंतु यह वृद्धि अभूतपूर्व नहीं है, यह इस तथ्य से स्पष्ट है कि 1991 में भारत की नगरीय आबादी कुल जनसंख्या की 25.7 प्रतिशत थी तथा जिसमें 1991-2001 के दशक में मात्र 2.1 प्रतिशतांक की वृद्धि हुई और यह 2001 में बढ़कर 27.8 प्रतिशत ही हुई थी। जनगणना 2011 के अनुसार, भारत की कुल नगरीय जनसंख्या 37.71 करोड़ है, जो देश की कुल जनसंख्या का 31.1 प्रतिशत है जबकि वर्ष 2010 में अमेरिका की जनसंख्या 30.87 करोड़ थी, जो भारत की नगरीय जनसंख्या से कम है। अतः स्पष्ट है कि प्रश्नकाल के दौरान कथन (A) एवं कारण (R) दोनों सही थे तथा कारण (R) कथन (A) की व्याख्या करता है।

16. नगरीय भारत का विस्तार एक प्लेटफॉर्म है - [U. P. P. C. S. (Pre) 2015]

Correct Answer: (d) उपरोक्त सभी का
Solution:त्तर-(d)

नगरीय अधिवास ग्रामीण अधिवासों से अपने आकार (जनसंख्या) तथा प्रकार्यात्मक आधार पर भिन्न होते हैं। कृषि, वानिकी तथा पशुपालन जैसी प्राथमिक आर्थिक क्रियाएं ग्रामीण अधिवासों के प्रमुख प्रकार्य हैं। इसके विपरीत नगरीय बस्तियों के प्रमुख प्रकार्य द्वितीयक तथा तृतीयक आर्थिक क्रियाओं से संबंधित होते हैं। अतः नगरीकरण औद्योगिक एवं सेवा क्षेत्र के विकास के साथ परिष्कृत आय अवसरों के निर्माण का भी आधार है।

17. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए - कथन (A) : भारत में सन 2001 के पश्चात शहरीकरण में तीव्र वृद्धि हुई है। [U.P.R.O./A.R.O. (Pre) 2016]

कारण (R) : भारत में मोबाइल संप्रेषण के क्षेत्र में क्रांति हो रही है। नीचे दिए कूट से सही उत्तर चुनिए -

Correct Answer: (a) (A) तथा (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या  है।
Solution:वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार, भारत की जनसंख्या 1210.85 मिलियन है, जिसमें 377.1 मिलियन जनसंख्या नगरों में निवास करती है। जहां वर्ष 2001 में 10 लाखी नगरों की संख्या 35 थी, वहीं वर्ष 2011 में यह बढ़कर 53 हो गई, जो यह सिद्ध करता है कि भारत में वर्ष 2001 के पश्चात शहरीकरण में तीव्र वृद्धि हुई। भारत में मोबाइल का उपयोग वर्ष 1995 से प्रारंभ होकर गत 20 वर्षों में लगातार बढ़ते हुए टेलीफोन नेटवर्क के मामले में वैश्विक स्तर पर दूसरे स्थान पर है। भारतीय दूरसंचार उद्योग का मार्च, 2001 में टेली घनत्व 3.58 प्रतिशत से फरवरी, 2015 में बढ़कर 78.13 प्रतिशत तथा फरवरी, 2024 तक 85.64 प्रतिशत हो गया है। उपर्युक्त व्याख्याओं से स्पष्ट है कि कथन (A) तथा कारण (R) दोनों ही सत्य हैं किंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।

18. भारत में शहरीकरण के संबंध में निम्न कथनों में से कौन-सा सही नहीं है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2002]

Correct Answer: (c) भारत में सभी क्षेत्रों का शहरीकरण सर्वथा समान रूप से हुआ है।
Solution:भारतीय नगरीकरण के प्रादेशिक प्रतिरूप में अत्यधिक विषमता है। जनगणना 2011 के अंतिम आंकड़ों के अनुसार सबसे अधिक नगरीकृत राज्य गोवा है, जहां पर आधी से अधिक जनसंख्या (62.2%) नगरों में रहती है वहीं हिमाचल प्रदेश सबसे कम नगरीकृत प्रदेश है, जहां पर मात्र 10 प्रतिशत जनसंख्या नगरों में रहती है। इस प्रकार कहा जा सकता है कि भारत में सभी क्षेत्रों का नगरीकरण सर्वथा समान नहीं है। शेष सभी विकल्पों के कथन सही हैं।

19. जन्म दर' के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं? [U.P. P.C.S. (Pre) 2021]

1. नगरीकरण जन्म दर को कम करने में सहायक है।

2. ऊंची साक्षरता दर का निम्न जन्म दर से सीधा संबंध है।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर को चुनिए।

Correct Answer: (c) 1 और 2 दोनों
Solution:सफलतापूर्वक कार्यान्वित करने पर नगरीकरण, जन्म दर को कम करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। उच्च साक्षरता दर, निम्न जन्म दर से प्रत्यक्ष रूप से संबंधित है। अतः कथन 1 और 2 दोनों सत्य हैं।

20. भारत में नगरीकरण से- [U.P.P.C.S. (Pre) 2007]

Correct Answer: (a) जन्म और मृत्यु दर दोनों घटी हैं।
Solution:नगरीकरण होने से लोगों के उपभोग की सुविधाएं बढ़ी हैं। समुचित विद्युत, स्वास्थ्य, आवागमन एवं संचार व्यवस्था से सुव्यवस्थित ढंग से सेवाएं प्राप्त करने में आसानी होती है। यदि व्यवस्था अच्छी रहती है, खान-पान, स्वास्थ्य सेवाएं आवश्यकता के अनुरूप उपलब्ध होती हैं, तो जन्म दर और मृत्यु दर दोनों में कमी आती है।