भारत वन स्थिति रिपोर्ट, 2021

Total Questions: 34

1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- [I.A.S. (Pre) 2005]

1. भारत के कुल भौगोलिक क्षेत्र का लगभग 20 प्रतिशत क्षेत्र वन के रूप में है। कुल वन क्षेत्र में से लगभग 40 प्रतिशत सघन वन क्षेत्र है।

2. राष्ट्रीय वन्य कार्यक्रम का उद्देश्य भारत के एक-तिहाई क्षेत्र को वृक्षों/वनों से ढकना है। उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

Correct Answer: (b) केवल 2
Solution:भारत वन स्थिति रिपोर्ट, 2017 के अनुसार, भारत के कुल भौगोलिक क्षेत्र का लगभग 21.54 प्रतिशत क्षेत्र (कुल 7,08,273 वर्ग किमी.) वन के रूप में है। जबकि ISFR, 2019 के अनुसार, 21.67 प्रतिशत क्षेत्र (7,12,249 वर्ग किमी.) तथा ISFR, 2021 के अनुसार, 21.71 प्रतिशत क्षेत्र (7,13,789 वर्ग किमी.) वनाच्छादित है। राष्ट्रीय वन्य कार्यक्रम का उद्देश्य भारत के 33 प्रतिशत क्षेत्र को वनों से ढकना है।

2. निम्नलिखित राज्य समूहों में से किसमें वन कुल भौगोलिक क्षेत्र के 75 प्रतिशत से अधिक क्षेत्र पर आच्छादित हैं- [U.P.P.C.S. (Pre) 1995]

Correct Answer: (b) अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, नगालैंड
Solution:प्रश्नगत काल में विकल्प (b) सही उत्तर था। भारत वन स्थिति रिपोर्ट, 2017, 2019 एवं 2021 के अनुसार, उपर्युक्त राज्यों में वनों का प्रतिशत इस प्रकार है-
राज्यवनों का प्रतिशत
201720192021
नगालैंड75.3375.3173.90
अरुणाचल प्रदेश79.9679.6379.33
मणिपुर77.6975.4674.34
मेघालय76.4576.3376.00
असम35.8336.1136.09
मध्य प्रदेश25.1125.1425.14

विकल्प में दिए गए राज्यों में से वर्तमान में 75 प्रतिशत से अधिक क्षेत्र पर वनाच्छादित वाले राज्य अरुणाचल प्रदेश एवं मेघालय हैं।

3. किस राज्य का 80 प्रतिशत से अधिक क्षेत्र वनाच्छादित है? [U.P.P.C.S. (Spl.) (Mains) 2008]

Correct Answer: (a) अरुणाचल प्रदेश
Solution:प्रश्नकाल में प्रश्नगत राज्यों में अरुणाचल प्रदेश का 80.30 प्रतिशत, केरल का 49.50 प्रतिशत, मध्य प्रदेश का 25.13 प्रतिशत तथा पश्चिम बंगाल का मात्र 18.96 प्रतिशत हिस्सा वनाच्छादित था। वर्तमान में अरुणाचल प्रदेश का 79.33 प्रतिशत क्षेत्र ही वनाच्छादित है। भारत वन स्थिति रिपोर्ट, 2021 के अनुसार, लक्षद्वीप, मिजोरम तथा अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह का 80 प्रतिशत से अधिक क्षेत्र वनाच्छादित है।

4. 'इंडिया स्टेट ऑफ फॉरेस्ट रिपोर्ट 2021' के अनुसार, कितने राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में उनके भौगोलिक क्षेत्र का 33% से अधिक क्षेत्रफल वन आच्छादित है? [U.P.R.O./A.R.O. (Mains) 2021]

Correct Answer: (c) 17
Solution:13 जनवरी, 2022 को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा 17वीं भारत वन स्थिति रिपोर्ट (17th India State of Forest Report), 2021 जारी की गई। इस रिपोर्ट के अनुसार, देश के 17 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों का 33 प्रतिशत से अधिक भौगोलिक क्षेत्र वन आच्छादित है।

5. भारत में मैंग्रोव का दूसरा सबसे बड़ा क्षेत्र पाया जाता है- [U.P.P.C.S. (Mains) 2008]

Correct Answer: (c) गुजरात तट के सहारे
Solution:भारत वन स्थिति रिपोर्ट, 2017, 2019 एवं 2021 के अनुसार, भारत में सर्वाधिक मैंग्रोव आच्छादित राज्यों/संघीय क्षेत्रों का क्रम निम्नानुसार है- 1. प. बंगाल, 2. गुजरात, 3. अंडमान एवं निकोबार द्वीपसूमह, 4. आंध्र प्रदेश। नोट: मैंग्रोव वनस्पतियों का विकास अधिकांशतः तटों के सहारे ही होता है।

6. रिक्त स्थान में उचित चयन को भरें : [U.P.P.C.S. (Mains) 2012]

2011 में उ.प्र. का अभिलिखित (रिकॉर्डेड) वन क्षेत्र अपने कुल क्षेत्रफल का लगभग था।

Correct Answer: (c) 7%
Solution:भारत वन स्थिति रिपोर्ट (ISFR), 2017 एवं 2019 के अनुसार, उत्तर प्रदेश में अभिलिखित वन क्षेत्र (Recorded Forest Area) 16,582 वर्ग किमी. है, जो इसके भौगोलिक क्षेत्र का 6.88 (लगभग 7) प्रतिशत है। अभिलिखित वनों में 72.79 प्रतिशत आरक्षित वन, 6.98 प्रतिशत संरक्षित वन तथा 20.23 प्रतिशत अवर्गीकृत वन हैं। दूसरी ओर सैटेलाइट आंकड़ों के आधार पर उत्तर प्रदेश में कुल वनावरण 14,805.65 वर्ग किमी. है, जो राज्य के कुल भौगोलिक क्षेत्र का 6.15 प्रतिशत है। भारत वन स्थिति रिपोर्ट, 2021 के अनुसार, उत्तर प्रदेश में अभिलिखित वन क्षेत्र (Recorded Forest Area) 17,384 वर्ग किमी. है, जो इसके भौगोलिक क्षेत्रफल का 7.22 प्रतिशत है।

7. भारत के निम्नलिखित राज्यों को उनके वनाच्छादन (कुल क्षेत्र के संदर्भ में वन क्षेत्र का प्रतिशत) के अवरोही क्रम में व्यवस्थित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए : [U.P.P.C.S. (Mains) 2002]

1. हरियाणा

2. महाराष्ट्र

3. मणिपुर

4. उड़ीसा

Correct Answer: (a) 3, 4, 2, 1
Solution:
राज्यवनावरण क्षेत्र (%) में
201720192021
मणिपुर77.6975.4674.34
ओडिशा32.9833.1533.50
महाराष्ट्र16.4716.5016.51
हरियाणा3.593.623.63

8. भारत के निम्नलिखित राज्यों को उनके वनों के क्षेत्रफल के अवरोही क्रम में व्यवस्थित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए। [U.P.P.C.S. (Pre) 2011]

1. आंध्र प्रदेश

2. अरुणाचल प्रदेश

3. छत्तीसगढ़

4. उड़ीसा

Correct Answer: (a) 1, 3, 4, 2
Solution:प्रश्नगत राज्यों के अभिलिखित वन क्षेत्र के आधार पर बनाया गया है, जिसके अनुसार, 2021 में विकल्पों में प्रदत्त राज्यों का अभिलिखित वन क्षेत्र निम्नानुसार है-
राज्यवन क्षेत्र
आंध्र प्रदेश37,258 वर्ग किमी.
छत्तीसगढ़59,816 वर्ग किमी.
ओडिशा61,204 वर्ग किमी.
अरुणाचल प्रदेश51,540 वर्ग किमी.

9. झारखंड में प्रतिव्यक्ति वन एवं पेड़ों का आच्छादन है- [J.P.S.C. (Pre) 2016]

Correct Answer: (a) 0.08 हेक्टेयर
Solution:प्रश्नकाल अर्थात भारत वन स्थिति रिपोर्ट, 2015 के अनुसार, झारखंड राज्य में कुल वन एवं वृक्षावरण क्षेत्र 26,261 वर्ग किमी. था, जो राज्य के भौगोलिक क्षेत्रफल का 32.94 प्रतिशत था। राज्य में प्रतिव्यक्ति वन एवं वृक्षावरण क्षेत्र 0.08 हेक्टेयर था। वन स्थिति रिपोर्ट, 2021 के अनुसार, झारखंड राज्य में कुल वनावरण व वृक्षावरण क्षेत्र 26,588 वर्ग किमी. है, जो राज्य के भौगोलिक क्षेत्र का 33.36 प्रतिशत है।

10. कुल भौगोलिक क्षेत्रफल के संदर्भ में वनों का उच्चतम प्रतिशत मिलता है- [U.P.P.C.S. (Mains) 2002 U.P.U.D.A./L.D.A. (Pre) 2010]

Correct Answer: (d) मिजोरम में
Solution:भारत वन स्थिति रिपोर्ट, 2017 के अनुसार, भारत के राज्यों के क्षेत्रफल में सर्वाधिक वनावरण प्रतिशतता वाला राज्य मिजोरम (86.27%) है, जिसके बाद अरुणाचल प्रदेश (79.96%) एवं मणिपुर (77.69%) का स्थान है। त्रिपुरा में वनावरण 73.68 प्रतिशत है। ISFR, 2021 के अनुसार भी सर्वाधिक वनावरण प्रतिशतता वाला राज्य मिजोरम (84.53%) ही है।