भारत से बाहर क्रांतिकारी गतिविधियां (UPPCS)Total Questions: 4031. सरदार ऊधम सिंह ने किसे मारा था? [67th B.P.S.C. (Re. Exam) (Pre) 2021](a) जनरल डायर(b) कर्जन वायली(c) माइकल ओ'ड्रायर(d) सॉन्डर्स(e) उपर्युक्त में से कोई नहीं/ उपर्युक्त में से एक से अधिकCorrect Answer: (c) माइकल ओ'ड्रायरSolution:इंग्लैंड में अंग्रेज अधिकारियों की हत्या के आरोप में मदनलाल ढींगरा तथा ऊधम सिंह को फांसी की सजा मिली थी। ध्यातव्य है कि मदनलाल ढींगरा ने 1 जुलाई, 1909 को लंदन में भारतीय राष्ट्रीय संघ की बैठक में भारत राज्य सचिव के सलाहकार कर्जन वायली तथा कावास लल्कका को गोलियों से भून दिया था। फलतः उन्हें फांसी की सजा दी गई। ऊधम सिंह ने जलियांवाला बाग में हत्या के अप्रत्यक्ष रूप से जिम्मेदार तत्कालीन पंजाब के लेफ्टिनेंट गवर्नर माइकल ओडायर की लंदन में मार्च, 1940 में हत्या कर दी थी, फलतः इन्हें भी फांसी की सजा हुई थी।32. कर्जन वाइली की हत्या के आरोप में किसे मृत्युदंड दिया गया? [63rd B.P.S.C. (Pre) 2017](a) मदनलाल ढींगरा(b) ऊधम सिंह(c) भगत सिंह(d) मन्मथनाथ(e) उपर्युक्त में से कोई नहीं/ उपर्युक्त में से एक से अधिकCorrect Answer: (a) मदनलाल ढींगराSolution:इंग्लैंड में अंग्रेज अधिकारियों की हत्या के आरोप में मदनलाल ढींगरा तथा ऊधम सिंह को फांसी की सजा मिली थी। ध्यातव्य है कि मदनलाल ढींगरा ने 1 जुलाई, 1909 को लंदन में भारतीय राष्ट्रीय संघ की बैठक में भारत राज्य सचिव के सलाहकार कर्जन वायली तथा कावास लल्कका को गोलियों से भून दिया था। फलतः उन्हें फांसी की सजा दी गई। ऊधम सिंह ने जलियांवाला बाग में हत्या के अप्रत्यक्ष रूप से जिम्मेदार तत्कालीन पंजाब के लेफ्टिनेंट गवर्नर माइकल ओडायर की लंदन में मार्च, 1940 में हत्या कर दी थी, फलतः इन्हें भी फांसी की सजा हुई थी।33. मैडम भीकाजी कामा, एम. बरकतुल्ला, वी.वी.एस. अय्यर और एम.एन. राय में क्या बात समान थी? [I.A.S. (Pre) 1994](a) सभी अंतरराष्ट्रीय साम्यवादी आंदोलन के अग्रणी सदस्य थे।(b) क्रांतिकारियों के एक दल ने काबुल में स्वतंत्र भारत की जो अस्थायी सरकार बनाई थी, उसमें एम. बरकतुल्ला प्रधानमंत्री और शेष सभी मंत्री थे।(c) वे सभी प्रमुख क्रांतिकारी थे और स्वतंत्रता आंदोलन की अवधि में भारत से बाहर विविध देशों में काम कर रहे थे।(d) वे सभी लॉर्ड डलहौजी पर फेंके जाने वाले बम के मामले में अभियुक्त थे।Correct Answer: (c) वे सभी प्रमुख क्रांतिकारी थे और स्वतंत्रता आंदोलन की अवधि में भारत से बाहर विविध देशों में काम कर रहे थे।Solution:मैडम भीकाजी कामा, एम. बरकतुल्ला, वी.वी.एस. अय्यर और एम. एन. राय क्रांतिकारी थे और विदेशों में भारत की स्वतंत्रता का बिगुल बजा रहे थे।34. वर्ष 1906 में लंदन में अभिनव भारत सोसाइटी की स्थापना किसने की थी? [66th B.P.S.C. (Re.Exam) (Pre) 2020](a) विनायक दामोदर सावरकर(b) श्यामजी कृष्ण वर्मा(c) सोहन सिंह(d) पी.एन. वपट(e) उपर्युक्त में से कोई नहीं/ उपर्युक्त में से एक से अधिकCorrect Answer: (a) विनायक दामोदर सावरकरSolution:वर्ष 1906 में लंदन में अभिनव भारत सोसाइटी की स्थापना विनायक दामोदर सावरकर ने की थी। देश में क्रांतिकारी गतिविधियों पर प्रतिबंध लगने के बाद इन्होंने लंदन में इस सोसाइटी की स्थापना की थी। ध्यातव्य है कि विदेशी धरती पर स्थापित सबसे पुरानी क्रांतिकारी संस्था 'इंडिया हाउस' थी, जिसकी स्थापना 'श्यामजी कृष्ण वर्मा' ने वर्ष 1905 में लंदन में की थी। इस संस्था के प्रमुख सदस्यों के रूप में विनायक दामोदर सावरकर, पी.एम. बपत (P.M. Bapat) तथा लाला हरदयाल जैसे क्रांतिकारी जुड़े थे।35. कामागाटामारू- [I.A.S. (Pre) 2005](a) एक राजनैतिक दल जो ताइवान आधारित था।(b) चीन का एक किसान साम्यवादी नेता था।(c) कनाडा की यात्रा पर निकला एक जलपोत था।(d) चीन का गांव जहां से माओत्से तुंग ने अपना 'लांग मार्च' आरंभ किया था।Correct Answer: (c) कनाडा की यात्रा पर निकला एक जलपोत था।Solution:कामागाटामारू, कनाडा की यात्रा पर निकला एक जलपोत था, जिसे प्रथम विश्व युद्ध के दौरान भारत के गुरदीत सिंह (Gurdit Singh) ने किराए पर लेकर उस पर 376 यात्रियों को बैठाकर कनाडा के बंदरगाह बैंकूवर की ओर प्रस्थान किया था। तट पर पहुंचने के बाद कनाडाई पुलिस ने भारतीय यात्रियों की घेराबंदी कर उन्हें देश में प्रवेश करने से रोक दिया।36. 'कामागाटामारू' प्रसिद्ध है- [Uttarakhand P.C.S. (Mains) 2002](a) उत्तर-पूर्व भारत में एक 10000 फीट से ऊंचा स्थान होने के कारण(b) एक जलपोत के नाते(c) पर्वतीय क्षेत्र के एक उत्सव के कारण(d) एक जनजाति के रूप मेंCorrect Answer: (b) एक जलपोत के नातेSolution:कामागाटामारू, कनाडा की यात्रा पर निकला एक जलपोत था, जिसे प्रथम विश्व युद्ध के दौरान भारत के गुरदीत सिंह (Gurdit Singh) ने किराए पर लेकर उस पर 376 यात्रियों को बैठाकर कनाडा के बंदरगाह बैंकूवर की ओर प्रस्थान किया था। तट पर पहुंचने के बाद कनाडाई पुलिस ने भारतीय यात्रियों की घेराबंदी कर उन्हें देश में प्रवेश करने से रोक दिया।37. निम्नलिखित में से कौन 'कामागाटामारू घटना' से संबंधित था? [U.P.P.C.S. (Pre) 2014](a) सरदार अजित सिंह(b) बाबा गुरदीप सिंह(c) वी.डी. सावरकर(d) सरदार भगत सिंहCorrect Answer: (b) बाबा गुरदीप सिंहSolution:गुरदीत को ही इस प्रश्न में त्रुटिवश गुरदीप लिखा गया है।38. 'कामागाटामारू' क्या था? [U.P. P.C.S. (Re. Exam) (Pre) 2015](a) औद्योगिक केंद्र(b) एक बंदरगाह(c) एक जहाज(d) सेना की एक टुकड़ीCorrect Answer: (c) एक जहाजSolution:'कामागाटामारू' भाप शक्ति से चलने वाला एक जापानी समुद्री जहाज था। पंजाब के 376 यात्रियों को लेकर यह जहाज वर्ष 1914 में हांगकांग से कनाडा के लिए रवाना हुआ था, लेकिन तब कनाडा में एशियाई मूल के प्रवासियों से संबंधित कड़े कानूनों के कारण उन्हें कनाडा में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई थी।39. निम्नलिखित घटनाओं पर विचार कीजिए तथा उनको कालक्रमानुसार व्यवस्थित कीजिए। [U.P.P.C.S. (Pre) 2022]I. गदर पार्टी की स्थापनाII. चटगांव शस्त्रागार छापाIII. बर्लिन में 'इंडियन इंडिपेंडेंस कमेटी' की स्थापनाIV. केंद्रीय एसेम्बली बम कांडनीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए-कूट :(a) I, III, IV तथा II(b) III, I, II तथा IV(c) III, I, IV तथा II(d) I, III, II तथा IVCorrect Answer: (a) I, III, IV तथा IISolution:प्रश्नगत घटनाओं का कालक्रम है -गदर पार्टी की स्थापना 21 अप्रैल, 1913बर्लिन में 'इंडियन इंडिपेंडेंस कमेटी' की स्थापना वर्ष 1914केंद्रीय एसेम्बली बम कांड 8 अप्रैल, 1929चटगांव शस्त्रागार छापा 18 अप्रैल, 193040. वह कौन थे, जिन्होंने 'इंडिपेंडेंस लीग' की स्थापना की थी? [U.P. P.C.S. (Spl.) (Pre) 2008 & U.P.U.D.A./L.D.A. (Mains) 2010 & U.P. Lower Sub. (Spl.) (Pre) 2008](a) मोतीलाल नेहरू(b) महात्मा गांधी(c) रास बिहारी बोस(d) लाला लाजपत रायCorrect Answer: (c) रास बिहारी बोसSolution:रास बिहारी बोस जापान में रह रहे भारतीय अप्रवासी थे। 28-30 मार्च, 1942 के दौरान राजनीतिक समस्याओं पर विचार-विमर्श हेतु इन्होंने टोक्यो में भारतीयों का एक सम्मेलन आयोजित किया। 15-23 जून, 1942 के बैंकॉक सम्मेलन में इसको विधिवत रूप प्रदान किया गया एवं सुभाष चंद्र बोस को निमंत्रित किया गया। इसी सम्मेलन में रास बिहारी बोस ने 'इंडियन इंडिपेंडेंस लीग' की स्थापना की।Submit Quiz« Previous1234