भौतिक भूगोल (रेलवे)

Total Questions: 50

31. आकाशगंगा की निकटतम स्पाइरल गैलेक्सी (Spiral galaxy) कौन-सी है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 07.01.2021 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (2) एंड्रोमेडा गैलेक्सी (Andromeda galaxy)
Solution:एंड्रोमेडा आकाशगंगा आकाशगंगा के सबसे निकटतम बड़ी आकाशगंगा (Milky way) है।
  •  इसे पृथ्वी से नग्न आंखों से देखा जा सकता है।.
  •  यह आकाशगंगा, आकाशगंगा से अपेक्षाकृत बड़ी मानी जाती है।

32. क्वार्ट्जाईट (quartzite)_________प्रकार का एक शैल होता है। [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 07.01.2021 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (2) रूपांतरित
Solution:कायान्तरित या रूपांतरित चट्टान (Metamorphic rock) दाब एवं रासायनिक क्रियाओं के कारण आग्नेय एवं अवसादी चट्टानों से निर्मित होता है।
  •  कायांतरित चट्टानों में फिलाइट, शिस्ट, नीस, क्वार्टजाइट एवं संगमरमर शामिल हैं।

33. भूगोल का जनक किसे माना जाता है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 07.01.2021 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (4) इरैटोथेनस (Eratosthenes)
Solution:इरेटोस्थनीज एक यूनानी गणितज्ञ थे जिनकी भूगोल में गहरी रुचि थी।
  • वे भूगोल के संस्थापक थे। पृथ्वी की परिधि (Circumference of the Earth) की गणना करने का श्रेय सर्वप्रथम इन्हीं को जाता है।
  • उन्होंने पृथ्वी के अक्षीय झुकाव (Axis tilt) की भी गणना की थी।

34. इनमें से कौन-सा संगठन जलवायु परिवर्तन के प्राकृतिक, राजनीतिक एवं आर्थिक प्रभावों के साथ-साथ इसका उद्देश्यपरक, वैज्ञानिक दृष्टिकोण प्रदान करता है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 21.01.2021 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (2) इंटरगवर्नमेंटल पैनल ऑन क्लाइमेट चेंज (Intergovernmental Panel on Climate Change)
Solution:अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ, (International Union for Conservation of Nature: IUCN) अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए समर्पित एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन है।
  • आईयूसीएन की स्थापना 5 अक्टूबर 1948 में हुई थी।
  • यह डेटा एकत्र करने और विश्लेषण, अनुसंधान, क्षेत्रिय परियोजनाओं, और शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत है।
  • IUCN का मिशन "प्रकृति के संरक्षण के लिए विश्व के समुदायों को प्रभावित करना, प्रोत्साहित करना और सहायता करना है और यह सुनिश्चित करना है कि प्राकृतिक संसाधनों का कोई भी उपयोग न्यायसंगत और पारिस्थितिक रूप से टिकाऊ हो"।

35. निम्नलिखित में से क्या जैवनिम्नीकरणीय (biodegradable) पदार्थ है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 22.01.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (4) पौधे
Solution:बायोडिग्रेडेबल कचरा एक प्रकार का अपशिष्ट है, जो सामान्यतः पौधे या पशु स्रोतों से उत्पन्न होता है. जिसे अन्य जीवित जीवों द्वारा अवक्रमित (Degraded) किया जा सकता है।
  •  बायोडिग्रेडेबल कचरा आमतौर पर नगरपालिका के ठोस कचरे में हरे कचरे, खाद्य अपशिष्ट, कागज के कचरे एवं बायोडिग्रेडेबल प्लास्टिक के रूप में पाया जा सकता है।

36. सूर्य और चंद्रमा द्वारा गुरुत्वाकर्षण के माध्यम से पृथ्वी को एक ही दिशा में खींचने के कारण क्या उत्पन्न होता है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 23.01.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (2) बृहज्वार-भाटा (Spring tides)
Solution:पृथ्वी के संबंध में सूर्य एवं चंद्रमा दोनों की स्थिति का ज्वार की ऊंचाई पर सीधा प्रभाव पड़ता है।
  •  जब सूर्य, चंद्रमा एवं पृथ्वी तीनों एक सीधी रेखा में होंगे, तो ज्वार की ऊंचाई अधिक होगी।
  •  इन्हें वसंत (बृहत्) ज्वार कहा जाता है तथा यह महीने में दो बार आता हैं, एक पूर्णिमा तथा दूसरा अमावस्या के समय।

37. इनमें से कोन सी नीलगिरी पहाड़ियों की सबसे ऊँची चोटी है ? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 23.01.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (4) डोडाबेटा (Doddabetta)
Solution:नीलगिरि पहाड़ियाँ पर्वत श्रृंखला का हिस्सा हैं जिसे पश्चिमी घाट कहा जाता है।
  •  इसका उच्चतम बिंदु डोडाबेटा पर्वत है, जिसकी कुल ऊंचाई 2,637 मीटर है।

38. इनमें से कौन सा पर्यावरण संबंधित चिंता का विषय नहीं है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 23.01.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (4) ओजोन परत का बढ़ना
Solution:ओजोन परत ग्रीनहाउस गैस से संबंधित है।
  • ओजोन परत का ह्रास मुख्य रूप से क्लोरीन एवं ब्रोमीन युक्त यौगिकों जैसे CFC, हैलोन, कार्बन टेट्राक्लोराइड, मिथाइल क्लोरोफॉर्म एवं मिथाइल ब्रोमाइड के उत्सर्जन में वृद्धि के कारण होता है।
  • ग्रीनहाउस गैसों का उत्सर्जन वायुमंडलीय संपर्क के माध्यम से ओजोन परत के हास को प्रभावित कर सकता है।

39. एक ऐसी प्रजाति जो अपने निवास स्थान पर लंबे समय तक खोजे जाने के बाद भी नहीं पाई जा सकती, उसे.........................प्रजाति कहा जाता है। [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 23.01.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (3) विलुप्त
Solution:कोई प्रजाति (Species) विलुप्त तब हो जाती है जब उस प्रजाति के अंतिम सदस्य की मृत्यु हो जाती है।
  • जब कोई प्रजाति विलुप्त हो जाती है तो वह अपने जैसे जीव का प्रजनन नहीं कर सकता।

40. प्लूटो ग्रह की खोज किसने की थी? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 25.01.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (2) क्लाइड टॉमबाग (Clyde Tombaugh)
Solution:खगोलविद क्लाइड डब्ल्यू. टॉमबॉग (Clyde W. Tombaugh) ने प्लूये की खोज की, जिसे कभी एरिजोना के फ्लैगस्टाफ में लोवेल वेधशाला में नौवां ग्रह माना जाता था।
  • पर्सिवल लोवेल (Percival Lowell) जिन्होंने यह सिद्धांत दिया था कि यूरेनस और नेपच्यून की कक्षाओं में कंपन एक अज्ञात ग्रह पिंड के गुरुत्वाकर्षण खिंचाव के कारण होता है। इन्होंने सर्वप्रथम एक अज्ञात नौवें ग्रह के अस्तित्व का प्रस्ताव रखा था।