भौतिक विज्ञान (भाग-IV) (रेलवे)

Total Questions: 50

21. जब प्रकाश प्रिज्म से गुजरता है, तो कौन-सा रंग सबसे कम विपथित होता है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 04.02.2021 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (3) लाल
Solution:दृश्यमान स्पेक्ट्रम (visible spectrum) में, लाल रंग की तरंग दैर्ध्य सबसे अधिक होती है और बैंगनी रंग की तरंग दैर्ध्य सबसे कम होती है।
  • इसलिए, प्रिज्म से गुजरते समय लाल रंग सबसे कम और बैंगनी रंग सबसे अधिक विचलित होता है।

22. स्प्रिंग बैलेंस एक उपकरण है जिसका उपयोग किसी वस्तु के__________मापने में किया जाता है। [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 05.03.2021 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (1) भार
Solution:स्प्रिंग बैलेंस एक यांत्रिक उपकरण है जिसका उपयोग किसी वस्तु के भार या बल को मापने के लिए किया जाता है, जो एक विस्तारित स्प्रिंग के बल के साथ गुरुत्वाकर्षण बल का विरोध करता है।
  • स्प्रिंग बैलेंस हुक के सिद्धांत पर कार्य करता है।

23. यांत्रिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में रूपांतरित करने के लिए कौन-से उपकरण का उपयोग किया जाता है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 09.03.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (3) डायनमो
Solution:डायनेमो एक मशीन है जो यांत्रिक ऊर्जा को विद्युत् ऊर्जा में परिवर्तित करती है। इसे विद्युत जेनरेटर भी कहा जाता है।
  • विद्युत संयंत्रों के अंदर, डायनेमो पाए जाते हैं।

24. इनमें से कौन-सी राशि सदिश नहीं है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 09.03.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (1) शक्ति
Solution:शक्ति कार्य करने की ऊर्जा की समय दर है।
  • समय एवं ऊर्जा दोनों अदिश राशि (वैसी राशि जिसमें केवल परिणाम (Magnitude) हो लेकिन दिशा (Direction) नहीं पाया जाता है।
  • शक्ति एक अदिश राशि है क्योंकि इसमें एक इकाई परिमाण होता है लेकिन कोई दिशा नहीं होती है।

25. एक्स-रे की खोज किसने की थी? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 09.03.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (1) डब्ल्यू रॉन्टजेन (W. Roentgen)
Solution:एक्स-रे उच्च ऊर्जा वाले विद्युत चुम्बकीय विकिरण का एक रूप है। जिसकी तरंगदैर्ध्य 10 से 0.01 नैनोमीटर होती है।
  • एक्स-विकिरण को उसके खोजकर्ता विल्हेम सेंटजेन के नाम पर 'रॉन्टजेन विकिरण' के रूप में संदर्भित किया जाता है, क्योंकि इसकी खोज 1895 जर्मन वैज्ञानिक विल्हेम सेंटजेन की थी।

26. बल की इकाई__________है। [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 13.03.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (2) kgms⁻²
Solution:बल को संवेग में परिवर्तन की दर के रूप में परिभाषित किया गया है। एक अपरिवर्तनीय द्रव्यमान के लिए, बल द्रव्यमान × त्वरण (F = ma) के बराबर है।

27. निम्नलिखित में से कौन-सी सबसे तीव्र भूकंपीय तरंगें (seismic waves) हैं? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 13.03.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (1) प्राथमिक तरंगें
Solution:प्राथमिक तरंगें सबसे तेज भूकंपीय तरंगें हैं। भूकंप आने के बाद सबसे पहले इसका पता लगाया जाता है।
  • पृथ्वी की सतह पर, P जहाँ तरंगें 5 से 8 किलोमीटर प्रति सेकंड के बीच कहीं यात्रा करती हैं।
  • जहाँ ग्रह अधिक गहरा (Deeper) होता है, वहाँ दबाव उच्च एवं भौतिक अवस्था सघन होती है। इन स्थानों में P- तरंगे 13 किलोमीटर के बीच प्रति सेकेंड यात्रा करती हैं।
  • P तरंगें चट्टान के माध्यम से उसी प्रकार यात्रा करती हैं जैसे ध्वनि तरंगें वायु के माध्यम से करती हैं।

28. किसी पिंड पर लगाए गए बल द्वारा किया गया कार्य, पिंड द्वारा बल की दिशा में तय की गई दूरी और लगाए गए बल की मात्रा के गुणनफल के बराबर होता है। निम्नलिखित में से कौन-सी कार्य की इकाई नहीं है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 13.03.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (1) Kgm/sec²
Solution:कार्य (W) = बल (F) × तय की गई दूरी (S) बल की इकाई = न्यूटन (N), या kgm/Sec² दूरी की इकाई = मीटर (M) कार्य की इकाई = kgm/Sec² नहीं होगी।।

29. किन भूकंपीय तरंगों में अनुप्रस्थ विस्थापन शामिल होता है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 14.03.2021 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (3) एस-तरंगें (S-Waves)
Solution:S तरंगें अनुप्रस्थ तरंगें होती हैं जिनमें प्रसार वेग के लंबवत गति होती है।
  • इन तरंगों में पदार्थो का कर्तन (Shearing) और घूर्णन शामिल होता है क्योंकि तरंग इससे गुजरती है, लेकिन इसके आयतन में परिवर्तन नहीं होता है।
  • S तरंग केवल ठोस पदार्थों के माध्यम में ही गमन कर सकती है।

S-Waves (Secondary Waves) - Geography Notes

30. 'प्रकाश वर्ष' नामक इकाई का उपयोग के__________मापन के लिए किया जाता है। [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 14.03.2021 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (2) दूरी
Solution:प्रकाश वर्ष लंबाई की एक इकाई है जिसका उपयोग अनौपचारिक रूप से खगोलीय दूरियों को व्यक्त करने के लिए किया जाता है।
  • 1 प्रकाश वर्ष = 9.4605284 × 10¹⁵ मीटर होता है।
  • अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ (the International Astronomical Union (IAU) द्वारा दिए गए परिभाषा के अनुसार, एक प्रकाश वर्ष वह दूरी है जिसमें प्रकाश किसी निर्वात में एक जूलियन वर्ष में गमन करता है।