भौतिक विज्ञान (भाग-VIII) (रेलवे)

Total Questions: 50

21. एक विद्युत परिपथ में, जिसमें क्रमशः 10Ω , 20Ω और 30Ω प्रतिरोध वाले 3 लैंप A, B और C समानांतर क्रम में संयोजित हैं, और जिनके सिरों के बीच 60 V की बैटरी जुड़ी हुई है, परिपथ में कुल शक्ति क्षय ज्ञात कीजिए। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 17.09.2022 (तृतीय पाली)]

Correct Answer: (4) 660 W
Solution:प्रतिरोधों को समानांतर में जोड़ने पर सर्किट का कुल प्रतिरोध 1/R = 1/R₁ + 1/R₂+ =_____ द्वारा दिया जाता है।

प्रश्न के अनुसार, 1/R = 1/10 + 1/20 + 1/130 = 11/60

R = 60/11

  • शक्ति और प्रतिरोध के बीच संबंध को P = V²/R के रूप में व्यक्त किया जाता है, जहां P वाट में मापी गई शक्ति है, R प्रतिरोध को ओम में मापा जाता है, और V वोल्ट में मापी गई विद्युत क्षमता है।
  • तो, P = 602/60/ 11 =(60 × 60× 11)/60 =660 वाट

22. किसी वस्तु को एक 18 सेमी. फोकस दूरी वाले अवतल दर्पण के सामने 12 सेमी. की दूरी पर रखा गया है। दर्पण द्वारा उत्पन्न आवर्धन__________होगा। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 17.09.2022 (तृतीय पाली)]

Correct Answer: (2) +3
Solution:यदि M = आवर्धन, f = फोकल लम्बाई, और u = वस्तु दूरी, तो आवर्धन m = f /(f - u) द्वारा दिया जाता है
  • तो, प्रश्न के अनुसार, M = 18/(18 - 12) = 18/6 = 3

23. जब हम पानी से भरे स्विमिंग पूल के फर्श को देखते हैं, तो ऐसा प्रतीत होता है कि वह इसकी___________है। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 17.09.2022 (तृतीय पाली)]

Correct Answer: (1) वास्तविक गहराई से कम गहरा
Solution:
  • प्रकाश के अपवर्तन के कारण स्विमिंग पूल वास्तव में उथला दिखाई देता है।
  • ऐसा इसलिए होता है क्योंकि स्विमिंग पूल के तल से आने वाली प्रकाश की किरणें पानी द्वारा अपवर्तित हो जाती हैं और स्विमिंग पूल के तलर की एक आभासी छवि बनाती हैं, जहां स्विमिंग पूल का तल कुछ ऊंचाई पर होता है।

24. चुंबकीय क्षेत्र रेखाएं कभी भी एक-दूसरे को नहीं काटती हैं। इस तथ्य का तात्पर्य यह है, कि चुंबकीय क्षेत्र के हमेशा है। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 17.09.2022 (तृतीय पाली)]

Correct Answer: (4) क्षेत्र के किसी भी बिंदु पर एक अद्वितीय मान होता है।
Solution:चुंबकीय क्षेत्र रेखाएं कभी भी एक दूसरे को नहीं काटती है। इस तथ्य का तात्पर्य यह है कि चुंबकीय क्षेत्र के हमेशा क्षेत्र के किसी भी बिन्दु पर एक अद्वितीय मान होता है।
  • चुंबकीय क्षेत्रीय रेखाएं निरंतर गतिशील होती हैं, जो बिना शुरुआत या अंत में बंद लूप बनाती हैं। ये उत्तरी ध्रुव से दक्षिणी ध्रुव की ओर जाती हैं।

25. यदि गोलीय दर्पण द्वारा निर्मित प्रतिबिंब का आवर्धन -1.38 है, तो प्रतिबिंब की प्रकृति क्या होगी? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 17.09.2022 (तृतीय पाली)]

Correct Answer: (3) वास्तविक, उल्टा और बड़ा
Solution:वास्तविक और उलटे प्रतिबिंब के लिए, प्रतिबिंब की ऊंचाई ऋणात्मक होती है, और वस्तु की ऊंचाई धनात्मक होती है। अतः दर्पण का आवर्धन ऋणात्मक होगा।
  • यदि छवि (image) को छोटा किया जाए तो आवर्धन एक से कम होगा। यदि छवि को बड़ा किया जाए तो आवर्धन एक से अधिक होगा।
  • अवतल दर्पण में ऋणात्मक आवर्धन होता है।

26. गोलीय दर्पण के लिए, v, u, और f के बीच सही संबंध क्या होगा? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 19.09.2022 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (1) 1/f = 1/u + 1/v
Solution:गोलीय दर्पण के लिए, u ध्रुव से वस्तु की दूरी है, v ध्रुव से प्रतिबिम्ब की दूरी है, और f दर्पण की केंद्रीय दूरी है।
  • दर्पण सूत्र से हमें  1/f = 1/u + 1/v  प्राप्त होता है।
  • इस संबंध को f = u + v/u × v के रूप में भी व्यक्त किया जा सकता है।

27. 12 सेमी. फोकस दूरी वाले एक अवतल दर्पण के सामने रखी वस्तु का प्रतिबिम्ब उस बिंदु पर बनता है जो वस्तु की तुलना में दर्पण से 10 सेमी. अधिक दूर है। छवि का आवर्धन है: [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 19.09.2022 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (3) 1.5
Solution:1/f = 1/u + 1/v दिया गया है : f = 12 सेमी. और v = u + 10

=> 1/12 = 1/u + 1/u + 10 ⇒ u = 20 सेमी.

v = 20 + 10 = 30 सेमी. हमारे पास आवर्धन है

m = v/u = 30/20 = 1.5

28. 10Ω प्रतिरोध वाले एक चालक की कुंडली में -2V का प्रेरित विद्युतवाहक बल (EMF) होने पर, कुंडली में प्रेरित धारा कितनी होगी? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 19.09.2022 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (3) -0.2A
Solution:

29. किसी परिनालिका में उत्पन्न चुंबकीय क्षेत्र की प्रबलता, निम्नलिखित में से किस कारक पर निर्भर नहीं करती है? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 19.09.2022 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (3) क्रोड सामगी के रूप में लकड़ी की छड़ का उपयोग किए जाने पर
Solution:धारावाही परिनालिका द्वारा उत्पन्न चुंबकीय क्षेत्र की शक्ति निर्भर करती है:
  • परिनालिका में धारा की प्रबलताः बड़ी धारा परिनालिका से होकर गुजरी; उत्पन्न चुंबकीय क्षेत्र अधिक प्रबल होगा।
  • परिनालिका में घुमावों की संख्या; परिनालिका में फेरों की संख्या जितनी अधिक होगी, उत्पन्न चुंबकीय क्षेत्र उतना ही अधिक होगा।
  • कोर पदार्थ के रूप में किया जाने वाला नरम लोहा का उपयोग किया जाता है।
  • प्रतिरोधकता सूत्र को निम्नानुसार दर्शाया जा सकता है:
  • प्रतिरोधकता = 1/चालकता

30. p, R, l और A के बीच सही संबंध क्या है? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 19.09.2022 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (2) r = RA/l
Solution:г = RA/L