मध्यकालीन भारत का इतिहास (भाग-II) (रेलवे)

Total Questions: 29

11. अहमदनगर की किसी रानी ने सम्राट अकबर के खिलाफ युद्ध लड़ा था? [RRB NTPC CHT-1 परीक्षा, 23.01.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (1) चाँद बीबी
Solution:बीजापुर के सुल्तान अली आदिल शाह प्रथम की विधवा चांद बीबी ने 1580-1590 में इब्राहिम आदिल शाह द्वितीय के अल्पमत के दौरान बीजापुर सल्तनत के रीजेंट के रूप में कार्य किया था।
  • वह 1595 में सम्राट अकबर की मुगल सेना के विरुद्ध अहमदनगर की रक्षा करने के लिए जानी जाती हैं।

12. उज्वेकिस्तान का कौन-सा यात्री 11वीं शताब्दी में भारत आया था? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 04.02.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (2) अल-बरूनी (Al-Beruni)
Solution:अल-बिरूनी ने 1017 में उज्बेकिस्तान से भारतीय उपमहाद्वीप की यात्रा की।
  • वह इस्लामी स्वर्ण युग से संबंधित (१वीं से 14वीं शताब्दी) था।
  •  उन्होंने खगोल विज्ञान, गणित, भौतिकी, चिकित्सा और इतिहास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
  • उन्होंने भारत में प्रचलित हिंदू धर्म से सम्बंधित विषयों का अध्ययन किया और भारतीय संस्कृति पर आधारित पुस्तक 'तारिख अल-हिंद' (भारत का इतिहास) का अध्ययन किया।

13. भारत में 'सिजदा (Sijada)' प्रथा किसने शुरू की थी? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा 03.03.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (4) गयास-उद-दीन बलबन (Ghiyas-ud-din Balban)
Solution:सर्वप्रथम सिजदा (साष्ट्रांग प्रणाम) प्रथा की शुरुआत करने वाला दिल्ली का सुल्तान गयासुद्दीन बलबन था।
  •  उसने नियमित रूप से राजा के अभिवादन के लिए सिजदा और पैबांस की शुरुआत को।

14. सिख धर्म के पहले गुरु कौन थे? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 03.03.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (2) श्री गुरु नानक देव जी
Solution:सिख धर्म के संस्थापक और प्रथम सिख गुरु 'गुरु नानक देव जी' को बाबा नानक के रूप में भी जाना जाता है।
  • '1469' ई को गुरु नानक के जन्म के प्रतीक वर्ष के रूप में जाना जाता है।

15. प्लासी का युद्ध, ईस्ट इंडिया कम्पनी और के बीच हुआ था। [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 05.03.2021 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (1) बंगाल के नवाब
Solution:प्लासी का युद्ध 23 जून 1757 को पश्चिम बंगाल में लड़ी गई थी।
  • यह लड़ाई रॉबर्ट क्लाइव के नेतृत्व वाली ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी और बंगाल के नवाब सिराजुद्दौला के बीच लड़ी गई थी।

16. निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प (मुगल शासक- उसके शासनकाल के दौरान भारत आने वाला विदेशी यात्री के आधार पर) सही तौर पर सुमेलित है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 05.03.2021 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (1) औरंगजेब - मनुची (Manucci)
Solution:निकोलो मनुची वेनिस (इटली) के लेखक, डॉक्टर और यात्री थे, जिन्होंने मुगल साम्राज्य का पहली बार विवरण लिखा था।
  •  वह जीवन भर भारत में रहा एवं उसने शाहजहाँ, औरंगजेब, शिवाजी, दारा शिकोह, शाह आलम प्रथम, जय सिंह प्रथम और किरत सिंह के राज दरबार में कार्य किया।

17. टीपू सुल्तान इनमें से किस स्थान से संबंधित है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 09.03.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (3) श्रीरंगपट्टनम
Solution:श्रीरंगपट्टनम (Srirangapatnam) भौगोलिक रूप से कावेरी नदी की द्वीप पर बसा हुआ एक शहर है।
  • शहर की प्रमुख पहचान यहाँ की प्राचीन मंदिर है जिसे मूल रूप से 984 सीई में एक गंग सरदार द्वारा बनाया गया था जिसे बाद में होयसल, विजयनगर और मैसूर के वाडयार शासकों द्वारा इसका विस्तार किया गया था।
  • हैदर अली और टीपू सुल्तान के शासनकाल में श्रीरंगपट्टनम मैसूर की राजधानी थी।

18. समन्वयी धर्म दीन-ए-इलाही (शाब्दिक अर्थ – "ईश्वर का धर्म") की संस्थापना किसके द्वारा की गई थी? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 09.03.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (1) अकबर
Solution:दोन-ए इलाही, (ईश्वर का धर्म), 1582 ई. में मुगल सम्राट अकबर द्वारा शुरू की गई जो धार्मिक मान्यताओं पर आधिारित एक प्रणाली थी।
  • यह एक उदार सिद्धांत था, जो इस्लाम, हिंदू धर्म, पारसी धर्म और ईसाई धर्म जैसे विभिन्न धर्मों के सर्वोत्तम तत्वों को एक साथ शामिल करने के उद्देश्य से आरभकिया गया था।

19. बुक्का प्रथम (Bukka I) प्राचीन भारत के इनमें से किस राजवंश का संस्थापक था? [RKB NTPC CBT-1 परीक्षा 00.03.2021 (प्रथम फली)]

Correct Answer: (2) संगम (Sangama)
Solution:विजयनगर साम्राज्य की स्थापना चौदहवीं शताब्दी (1336 ई.) में संगम वंश के हरिहर और बुक्का ने की थी।
  • उन्होंने हम्पी को राजधानी बनाया। 1986 में, हम्पी को यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया है।

20. हल्दीघाटी का युद्ध कब लड़ा गया था? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा 15.03.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (3) 1576
Solution:हल्दीघाटी का युद्ध. मुगल सम्राट अकबर के सेनापति मान सिंह (आमेर के राजा) और मेवाड़ के महाराणा प्रताप के बीच 18 जून 1576 को लड़ी गई एक निर्णायक युद्ध था।
  • यह मुगलों के विरुद्ध महाराणा प्रताप द्वारा लड़ी गई अंतिम लड़ाई थी। इतिहासकारों के अनुसार अकबर की सेना ने लड़ाई में विजय प्राप्त की थी।